Sky Force VS Deva Box Office Collection: साल 2025 के पहले महीने के आखिरी में दो फिल्में रिलीज हुईं। पहली अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ और दूसरी शाहिद कपूर की ‘देवा’। दोनों की रिलीज में एक वीक का गैप रहा लेकिन, फिर इनकी कमाई पर असर देखने के लिए मिला। जहां ‘देवा’ का ये फर्स्ट वीकेंड रहा वहीं, ‘स्काई फोर्स’ के लिए दूसरा वीकेंड। दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही और बाजी शाहिद की फिल्म ने मारी। ऐसे में चलिए बताते हैं किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
इसकी शुरुआत शाहिद कपूर की ‘देवा’ से करते हैं। फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला। इसमें शाहिद के एंग्री यंग मैन की रोल को काफी पसंद किया गया। ऐसे में इसके लिए फर्स्ट वीकेंड भी शानदार रहा। हालांकि, कमाई की रफ्तार धीमी रही लेकिन, बराबर उछाल दर्ज की गई। सैकनिल्क की मानें तो ‘देवा’ ने फर्स्ट डे 5.5 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, दूसरे दिन यानी कि पहले शनिवर को 6.4 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही तीसरे दिन यानी कि संडे के कलेक्शन में भी उछाल दर्ज की गई है। इसने 7.15 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 19.05 करोड़ तक हो चुकी है।
‘देवा’ से कम रही ‘स्काई फोर्स’ की कमाई
इसके साथ ही अगर अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की कमाई की बात की जाए तो दूसरा वीकेंड इसके लिए कुछ खास नहीं रहा। इसकी कमाई ‘देवा’ से कम रही। सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 3 करोड़, शनिवार को 5 करोड़ और दूसरे संडे को 5.25 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड में 13.25 करोड़ का बिजनेस किया, जो कि ‘देवा’ के मुकाबले कम है। लेकिन, अगर फिल्म की कुल कमाई यानी कि दोनों हफ्ते की बात की जाए ये 100 करोड़ के करीब है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने इंडिया में 10 दिन में 99.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ये 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने से इंच भर दूर है। मूवी के बाकी दिनों के कलेक्शन के बारे में बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ बिजनेस किया था। वहीं, दूसरे दिन शनिवार को 22 करोड़, तीसरे दिन 28 करोड़, चौथे दिन 7 करोड़, पांचवे दिन 5.75 करोड़, छठे दिन 6 करोड़ और सातवें दिन 5.5 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके बाद इसका फर्स्ट वीक का कलेक्शन 86.5 करोड़ रहा था। ‘स्काई फोर्स’ की कमाई पहले वीकेंड के बाद लगातार गिरती जा रही है। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है। वहीं, ये भी देखना होगा कि ‘देवा’ के लिए आने वाले दिन कैसे होते हैं।