दीपिका पादुकोण की डेटिंग लाइफ बीते कुछ दिनों से चर्चा में है। ‘कॉफी विद करण’ के आठवें सीजन के पहले एपिसोड में दीपिका और रणवीर सिंह एक साथ आए थे। इस एपिसोड में दीपिका ने कुछ ऐसा कहा जिसे लेकर उन्हें बहुत ट्रोल भी किया गया था। एक्ट्रेस ने शो में ओपन रिलेशनशिप के बारे में अपनी लाइफ के कुछ खुलासे किए थे। जिसके बाद दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड्स का भी दोबारा जिक्र होना शुरू हो रहा है।
रणवीर सिंह से शादी करने के पहले दीपिका और रणबीर कपूर सीरियस रिलेशनशिप में थे। दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने खूब तूल पकड़ा था। रणबीर कपूर से पहले भी दीपिका पादुकोण रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। बॉलीवुड में ‘ओम शांति ओम’ के साथ डेब्यू करने के वक्त दीपिका का नाम इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ जुड़ा था। इसके बाद दीपिका और युवराज सिंह का रिश्ता भी चर्चा में रहा था।
एमएस धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाने के लिए सुर्खियों में आए थे। उसी वक्त खबर थी कि वह दीपिका पादुकोण के प्यार में पड़ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी ने दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। इतना ही नहीं उन्होंने शाहरुख खान से ‘ओम शांति ओम’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए भी कहा था। इतना ही नहीं, दीपिका को टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंडिया मैच के दौरान स्टैंड्स में धोनी को चीयर करते हुए भी देखा गया था। खबर ये भी थी कि धोनी ने दीपिका के कहने पर अपने बाल भी कटवा लिए थे।
युवराज के कारण दीपिका से बनाई थी दूरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और धोनी दोनों को ही एक दूसरे पर क्रश था। खबरें थी कि दोनों सगाई भी करने वाले थे लेकिन इसके बाद दीपिका की लाइफ में युवराज सिंह की एंट्री हो गई। जिसके बाद धोनी खुद ही पीछे हट गए।
कहा जाता है कि युवराज के साथ अपनी दोस्ती बचाने के लिए धोनी ने ऐसा फैसला लिया था। हालांकि युवराज सिंह और दीपिका का रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल सका। मीडिया के साथ बात करते हुए दीपिका ने ब्रेकअप का कारण भी बताया था। उनके मुताबिक युवराज बहुत पजेसिव थे और उनके काम में दखलअंदाजी किया करते थे।