बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। वो मां बनने वाली हैं। सितंबर, 2024 में वो पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। रणवीर सिंह और दीपिका दोनों ही पहले बच्चे के लिए एक्साइटेड हैं। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच अब फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के सेट से एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पादुकोण पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इससे एक्ट्रेस ने पिछले साल ही अपना लुक रिवील किया था। इसमें वो खून से लथपथ नजर आई थीं। पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया गया था कि उनका डैशिंग अवतार देखने के लिए मिलने वाला है। ऐसे में अब इसके सेट से एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें वो पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रही हैं और फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो किसी एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंची थीं।

सिंघम में बनी हैं शक्ति शेट्टी

वहीं, अगर ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पादुकोण के किरदार की बात की जाए तो वो इसमें शक्ति शेट्टी का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। फोटोज में एक्ट्रेस के बालों का जूड़ा बना हुआ और आंखों पर काला चश्मा पहना हुआ है। खाकी में वो काफी जंच रही हैं। तस्वीरों में उनके चारों तरफ क्रू मेंबर्स खड़े हैं। वहीं, अगर फिल्म में बाकी स्टार्स की बात की जाए तो इसमें रणवीर सिंह, अजय देवगन, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस मूवी की रिलीज का फैंस और दर्शकों को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पिछले साल दी दो हिट फिल्में

इसके अलावा अगर दीपिका पादुकोण की फिल्मों की बात की जाए तो एक्ट्रेस ने बीते साल दो सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। इसमें शाहरुख खान की ‘जवान’ और ‘पठान’ शामिल हैं। ‘पठान’ में एक्ट्रेस को किंग खान के अपोजिट देखा गया था। उनकी दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।