वैलेंटाइन वीक अब और भी रोमांचक होने वाला है। वैलेंटाइन डे के मौके पर कई बॉलीवुड और हॉलीवुड की रोमांटिक फिल्में रिलीज हो रही हैं। 10 फरवरी से ही वीकेंड शुरू हो चुका है और ये लव बर्ल्ड के लिए काफी खास है। क्योंकि शाहरुख खान-काजोल की मोस्ट रोमांटिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से लेकर ‘टाइटैनिक’ समेत कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। जिसका मतलब है कि वैलेनटाइन वीक मनोरंजन से भरपूर होने वाला है।

आज हम आपको उन सभी फिल्मों के नाम बताने वाले हैं जो इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, चंडीगढ़,कोलकता, फरीदाबाद, इंदौर, चेन्नई, लखनऊ, नोएडा, हैदराबाद समेत फिल्म 37 बड़े शहरों में वैलेंटाइन वीक में रिलीज हो रही है।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे/DDLJ
शाहरुख खान और काजोल की अब तक की सबसे रोमांटिक फिल्म 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म को एक बार फिर फैंस के लिए सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।

टाइटैनिक/Titanic
हॉलीवुड की मशहूर टाइटैनिक भी वैलेंटाइन डे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का क्रेज आज भी लोगों में बरकरार है। इसमें एक्टर लियानार्डो डिकैप्रियो और एक्ट्रेस केट विंसलेट हैं, इनकी जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई और आज भी ये कपल दर्शकों के दिलों पर राज करता है।

जब वी मेट/Jab We Met
करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म ‘जव वी मेट’ इस हफ्ते एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें दोनों की लव स्टोरी काफी अलग दिखाई गई है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। ये इनकी साथ में आखिरी फिल्म थी।

तमाशा/Tamasha
इम्तिआज अली की आइकोनिक Tamasha भी वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है। दीपिका पादुकोण और रणबीर की ये साथ में आखिरी फिल्म थी, जिसकी कहानी काफी दिलचस्प है।

इनके अलावा जो लोग सिंगल हैं वो भी इस वीक पर मनोरंजन का पूरा आनंद ले सकते हैं। उनके लिए भी ‘ए मैन कॉल्ड ओटो’, ‘क्रिस्टोफर’,’अमीगोस’ जैसी फिल्में भी रिलीज हो रही हैं।