डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 4’ (Dance Deewane 4) के विनर का ऐलान कर दिया गया है। इसके विनर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। आखिर वो घड़ी आ ही गई जब शो के चौथे सीजन को भी उसका विनर मिल गया है। शो में टॉप 6 फाइनलिस्ट जोड़ियों के बीच टक्कर देखने के लिए मिली है। इन सबके बीच कंटेस्टेंट गौरव-नीतिन ने बाजी मारी है। शो को माधुरी दीक्षित, सुनील शेट्टी और अन्य जज कर रहे थे। ऐसे में अब इस रियलिटी शो को विनर मिल गए हैं। ट्रॉफी मिलने के साथ ही गौरव-नितिन ने आगे प्लान भी शेयर किया है।
शो ‘डांस दीवाने 4’ करीब साढ़े तीन महीने तक चला और लोगों को एंटरटेन किया। अब महीनों इंतजार के बाद दर्शकों के साथ शो को इसके इस सीजन का विनर मिल गया है। फिनाले में टॉप 6 जोड़ियां फाइनलिस्ट में पहुंची थीं। शो की ट्रॉफी के लिए कंटेस्टेंट के बीच कड़ी टक्कर देखने के लिए मिली थी। गौरव और नीतिन को ट्रॉफी के साथ 20 लाख की इनाम की राशी भी मिली है। गौरव और नीतिन दोनों को ही अलग-अलग डांस फॉर्म में महारत हासिल है। दोनों जब साथ आए तो उन्होंने अपनी डांस परफॉर्मेंस से सभी को इंप्रेस कर दिया था।
इन कंटेस्टेंट्स को दी मात
गौरव और नितिन के साथ अगर शो के बाकी के कंटेस्टेंट्स की बात की जाए तो इसमें युवराज और युवांश, चिराश्री और चैनवीर, श्रीरंग और वर्षा, दिव्यांश और हर्ष, काशवी और तरनजोत का नाम शामिल है, जो शो के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे थे। पर अंत में विनर एक ही होता है। इस सीजन की ट्रॉफी की बाजी गौरव और नितिन ने मार ली है।
अलग-अलग स्टेट से आते हैं गौरव और नीतिन
गौरव 22 साल के हैं और वो दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, नीतिन 19 साल के हैं। वो बेंगलुरु से आते हैं। नीतिन और गौरव ने डांस दीवाने के लिए अलग-अलग ऑडिशन दिया था लेकिन, बाद में वो एक साथ परफॉर्म करते हुए दिखे थे, जिसके बाद उन्होंने अपने स्किल से दर्शकों का दिल जीत लिया और शो के विनर बनकर निकले। गौरव और नीतिन दोनों ही एक-दूसरे के स्टेट की भाषा को नहीं समझते थे।
20 लाख का क्या करेंगे गौरव और नीतिन
गौरव और नीतिन शो को जीतने के बाद बेहद ही खुश हैं। जीती हुई राशि को दोनों ने आधा-आधा बांट लिया है। जीत के बाद दोनों ने ई-टाइम्स से बातचीत की और बताया कि वो इनाम की राशि का क्या करने वाले हैं। नीतिन ने इसे लेकर कहा कि वो जीती हुई रकम अपने पेरेंट्स को देंगे। इसके अलावा कुछ पैसे चैरिटी में दान करेंगे।
इसके साथ ही गौरव ने इन पैसों को लेकर कहा कि उनके ख्वाब अलग हैं। वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाहर घूमने जाएंगे। उनके पिता ने उन्हें प्रमोट करने के लिए लोन लिया। इसे भी वो चुकता करेंगे। इसका साथ ही उनकी एक इच्छा और है कार लेने की।