Dabangg 3 Box Office Collection Day 8 Live Updates: बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के रिलीज के 8 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताबड़तोड़ कमाई जारी रखी है। कल 27 दिसंबर को सलमान खान का बर्थडे था ऐसे में फैंस ने सलमान को उनके जन्मदिन का तोहफा दिया और फिल्म ने शुक्रवार को भी जबरदस्त कमाई की। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म ने बीते शुक्रवार को 3 करोड़ रुपये की कमाई की है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक सलमान की फिल्म ने पहले दिन 24.50 करोड़ रुपये, शनिवार को 24.75 करोड़ रुपये, रविवार को 31.90 करोड़ रुपये, सोमवार को 10 करोड़, मंगलवार को 12 करोड़ और बुधवार को 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। प्रभु देवा द्वारा निर्देशित फिल्म दबंग 3 लगभग 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। इस फिल्म में सलमान के अलावा किच्चा सुदीप, सोनाक्षी सिन्हा और साईं मांजरेकर भी नजर आ रही हैं।
दबंग 3 को क्रिसमस वीक का अच्छा खासा फायदा मिला है। सलमान हर फेस्ट में अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ धमाकेदार लाते हैं। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई दबंग 3 ने भी खूब रंग जमाया और फैंस अभी भी इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। बावजूद इसके कि आज अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म गुडन्यूज भी रिलीज हो चुकी है।


दबंग खान अगले साल फिल्म राधे में नजर आने वाले हैं इस फिल्म को प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं फिल्म में बिग बॉस विनर गौतम गुलाठी भी नजर आएंगे।
दबंग 3 के गाने जबरदस्त हैं। फैंस सलमान के गानों पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। मुन्ना बदनाम गाने में सलमान के अलग अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान की पत्नी रज्जो का किरदार निभा रही हैं। सोनाक्षी ने फिल्म में शानदार काम किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मालूम हो कि सोनाक्षी सिन्हा दबंग 1 और दबंग 2 में भी नजर आईं थीं।
साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने दबंग 3 में दमदार अभिनय किया है। दर्शको फिल्म में विलेन के रूप में किच्चा को काफी पसंद कर रहे हैं।
फिल्म में सलमान खान अपने से उम्र में आधी से भी कम एक्ट्रेस साईं मांजरेकर के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दर्शकों को सलमान का ये अंदाज भी काफी पसंद आ रहा है और लोग सलमान की खूब तारीफ कर रहे हैं।
सलमान खान की दबंग 3 नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली और यूपी में अपना जलवा दिखाने में थोड़ी पीछे रही और उम्मीद के मुताबिक बम्पर कमाई नहीं कर सकी।
सांई मांजरेकर ने फिल्म दबंग 3 से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। दर्शकों को सांई की एक्टिंग खूब भाई और लोग सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सलमान के लिए इस वक्त एक साथ दो दो खुशियां हैं। पहली उनके जन्मदिन की और दूसरी दबंग 3 के हिट होने की। सलमान खान के फैंस भी लगातार सलमान को उनकी इस सक्सेस के लिए बधाइयां दे रहे हैं। वहीं अक्की फैंस अक्षयके साथ सलमान का कॉम्पिटीशन बता रहे हैं। फैंस कह रहेहैं कि अक्षय कुमार की फिल्म आने के बाद सलमानखान की फिल्म फुस्स हो जाएगी।
लगातार 6 दिनों से फिल्म दबंग 3 अच्छी खासी रकम जुटा रही है। बॉक्स ऑफिस पर सलमान की फिल्म की दबंगई खूब चली और फिल्म ने शुक्रवार को भी अच्छी खासी कमाई कर ली है।
सलमान के लिए आज का दिन दोहरी खुशी लेकर आया है क्योंकि आज सलमान के बर्थडे के साथ ही उनकी बहन अर्पिता शर्मा दूसरी बार मां बन गई हैं। बहन अर्पिता ने सलमान को उनके 54वें जन्मदिन पर खास तोहफा देते हुए बेटी को जन्म दिया है। मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट अर्पिता ने सलमान के लिए ये गिफ्ट पहले से प्लान किया हुआ था जिसके चलते बच्चे का सी-सेक्शन के जरिए जन्म हुआ है।