Bigg Boss OTT 2: हाल ही में सायरस ब्रोचा ने बिग बॉस के घर से इमरजेंसी एग्जिट ली थी। उन्होंने वीकेंड का वार में सलमान खान के सामने अपनी परेशानी बताते हुए शो से बाहर जाने की जिद की थी। लेकिन उन्हें घर में रहने के लिए समझा दिया गया था। इसके बाद बिग बॉस ने कंफेशन रूम में बुलाकर सायरस को फैमिली में मेडिकल इमरजेंसी के बारे में बताकर उन्हें घर से बाहर जाने की परमिशन दी थी। शो से बाहर आने के बाद सायरस ने पहली बार फैंस के साथ बात की है। उन्होंने अपने पॉडकास्ट में Bigg Boss का अनुभव साझा किया है। उन्होंने बिग बॉस के घर को डिटेंशन सेंटर बताया है।

अपने पॉडकास्ट में सायरस ने बताया कि उनका अनुभव भयानक था। वहां खाना भी बहुत खराब था और सोने का समय भी बहुत बेकार थे। उन्होंने कहा,”यह एक यातना शिविर की तरह था जहां लोग मिलनसार थे, बस यही अंतर था… मेरी नींद गायब थी। मैं कभी भी किसी भी रात तीन घंटे से ज्यादा नहीं सोया। दिन के दूसरे पहर तक, मैं बस सोने लगता था।”

बिग बॉस के घर को बताया जहन्नुम

सायरस ने आगे कहा,”मैं जहन्नुम से वापस आया हूं और मैं आपको जहन्नुम के बारे में बताऊं तो वो काफी हद तक शाकाहारी है। यह वाकई बहुत दर्दनाक और भयानक अनुभव था। मैं कॉन्ट्रैक्ट और कानूनी मुद्दों के कारण इससे ज्यादा नहीं बता पाऊंगा।”

आपको बता दें कि सायरस ने बिग बॉस और सलमान खान से बताया था कि पूरी नींद न लेने के कारण और उनकी डाइट के हिसाब से खाना न मिलने से उनकी तबीयत पर खराब असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा था कि उनकी डायबिटीज बॉर्डर लाइन पर है। इसके बाद ही उनके परिवार में इमरजेंसी के कारण वह बाहर हुए और शो में दो नए कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई।

एल्विश यादव और आशिका भाटिया की एंट्री

सायरस के घर से बाहर जाने के बाद शो में दो नए चेहरें जुड़ गए हैं। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश यादव और आशिका भाटिया शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए हैं। एल्विश के आने के बाद से घर में हलचल काफी बड़ गई है।