आज पूरे देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भी ‘आजादी गौरव यात्रा’ निकाली। ऐसे में काग्रेंस प्रमुख प्रियंका गांधी ने शहीदों को याद किया। कांग्रेस नेताओं ने 30 जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया। जिस पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने तंज कसा है।

कांग्रेस पार्टी ने किया ट्वीट

कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया कि कांग्रेस परिवार का सदस्य होने का मतलब है। आज़ादी की विरासत की रक्षा करना,देश को नहीं बंटने देना,नफरत की राजनीति का प्रतिकार करना। ये प्रतिज्ञा अडिग है हमारी। इसी के साथ एक ट्वीट में लिखा था कि दिल्ली की सड़कों ने आज आज़ादी की गौरव यात्रा का अनुभव किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कांग्रेसजनों का यही प्रण,आज़ादी हासिल की थी। अब इसे बचाएंगे भी।

इसी के साथ फिल्ममेकर ने अरविंद केजरीवाल पर भी तंज कसते हुए उनका एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि काश थोड़ा बहुत इथियास पढ़ लेते केजरीवाल जी। 175 नहीं 75 वर्ष हुए हैं। आजादी को। झूट बोलने की आदत जो पड़ गयी है !ख़ैर आपको आज़ादी की शुभ कामनाएं!

अशोक पंडित ने कसा तंज

कांग्रेस पार्टी की ओर से किए गए इन ट्वीट्स पर फिल्ममेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इमरजेसी लगाना, सिखों का नरसंघार करना, दुश्मन देशों के साथ सीक्रेट मीटिंग्स करना ,स्कैम्ज़ करना। ज़ात पात के आधार पर देश को बाटना। देश को अपनी जागीर समझना। यह प्रतिज्ञा अडिग है आपकी।

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

अशोक पंडित के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सचिन नाम के यूजर ने लिखा कि क्या सर आपने तो सारे राज खोल दिए। लक्ष्मी नाम के यूजर ने लिखा आप ऐ भूल गए हिन्दू देवी देवताओ का अपमान करना और हिन्दुओ से नफरत करना। राजीव नाम के यूजर ने लिखा आप टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ खड़े होने वाली बात लिखना भूल गए।

अरविंद नाम के यूजर ने लिखा कि सर आपने बड़े ही ज्वलंत मुद्दे उठाएं हैं। चलिए एक एक मुद्दे पर बात करते हैं। सबसे पहले नोटबंदी का क्या नुकसान साधारण इंसान को हुआ?