बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर चल रहे विवाद के बीच इंदौर से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें इंदौर वासी रणवीर की तस्वीर पर कपड़े दान कर रहे हैं। वीडियो में सड़क के किनारे एक टेबल पर रणवीर की न्यूड तस्वीर रखी है। जिसपर लोग एक-एक कर कपड़े दान कर रहे हैं। तस्वीर के नीचे लिखा है,’मेरे स्वच्छ इंदौर ने ठान है, देश से मानसिक कचरा भी हटाना है।’ ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्विटर पर इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि रणवीर सिंह ने घटिया प्रचार के लिए ऐसा फोटोशूट करवाया है और उसकी तस्वीर पर कपड़े दान कर के ये लोग भी वही कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने रणवीर का समर्थन किया है। उनका कहना है कि काफी लोग ऐसे फोटोशूट करवाते हैं और अगर रणवीर ने करवाया तो इसमें गलत क्या है।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया है। जिसके लिए उन्हें न सिर्फ ट्रोल किया जा रहा है, बल्कि उनके खिलाफ कई धाराओं में मामला भी दर्ज हो चुका है। जी हां! रणवीर न्यूड शूट करवाकर बुरे फंसे हैं। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ IPC की धारा 292, 293, 509 और इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) एक्ट की धारा 67(A) के तहत केस दर्ज किया है।

सोशल मीडिया पर

बनाए जा रहे हैं। रणवीर पर आरोप है कि उन्होंने महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वो तस्वीरें शेयर की, जिसके बाद उनपर सोशल मीडिया पर न्यूडिटी फैलाने का भी मामला दर्ज कर लिया गया। शर्लिन चोपड़ा ने भी रणवीर के फोटोशूट पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जब उन्होंने ऐसा फोटोशूट करवाया था तो उनपर तरह-तरह की टिप्पणी की गई थी।

वहीं राम गोपाल वर्मा, स्वरा भास्कर और अर्जुन कपूर ने उनका समर्थन किया है। वर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर महिलाएं अपनी सेक्सी बॉडी फ्लॉन्ट कर सकती हैं तो पुरुष क्यों नहीं? ये लैंगिक समानता के लिए न्याय की मांग करने का उनका तरीका है।”