सिनेमा जगत में स्टार्स को लेकर ढेरों रूमर्स रहते हैं। इसमें कई रूमर्स आगे चलकर सच साबित होते हैं तो कुछ बिना सिर पैर के होते हैं। इन्हीं रूमर्स में से एक रूमर एक्टर्स के रिलेशनशिप को लेकर खूब रहती हैं। अगर कोई एक्टर किसी एक्ट्रेस के साथ ज्यादा फिल्में कर ले या फिर साथ में एकाध बार स्पॉट हो जाए तो फिर अफेयर की चर्चा होना तय हो जाता है। इसी में से एक जोड़ी अक्षय कुमार और और प्रियंका चोपड़ा की रही है। दोनों ने साथ में ‘ऐतराज’, ‘वक्त’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में काम किया था। इन फिल्मों में दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। उनकी जितनी भी फिल्में आईं सभी ने खूब वाह वाही लूटी थी। लेकिन, बाद में दोनों ने अचानक से काम करना बंद कर दिया था। इसकी वजह के बारे में खुद एक बार प्रियंका चोपड़ा ने बताया था। चलिए बताते हैं वो क्या है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के पुराने इंटरव्यू की वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस को अक्षय के साथ काम बंद करने को लेकर बात करते हुए देखा जा सकता है। इंटरव्यू में कोएल पुरी ने प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया था कि उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम करना क्यों बंद कर दिया था? इस पर देसी गर्ल ने बेहिचक जवाब दिया था और कहा था कि शायद इससे चीजें आसान हो जाती हैं कि वो कभी भी किसी के खुशहाल रिश्ते में दरार नहीं बनना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि वो रिश्तों की अहमियत को अच्छे से समझती हैं और किसी की जिंदगी में उलझन नहीं लाना चाहती थीं।

जब टूटने की कगार पर था अक्षय कुमार का रिश्ता

इतना ही नहीं, फ्राइडे टॉकिस से बात करते हुए डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने भी अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा को लेकर बात की थी और कहा था कि अफेयर की चर्चाओं की वजह से अक्षय ने ‘बरसात’ में काम करने से मना कर दिया था, जबकि उन्होंने आधी शूटिंग कर ली थी। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार प्रियंका के साथ फिल्म ‘बरसात’ में काम करने वाले थे लेकिन, शूटिंग शुरू होने के कुछ दिन पहले ही उन्होंने फिल्म छोड़ दी और बाद में बॉबी देओल को उनकी जगह कास्ट किया गया था।

दर्शन ने बताया था कि प्रियंका चोपड़ा के साथ अफेयर की चर्चा के बाद उनकी निजी जिंदगी में भूचाल आ गया था और पत्नी ट्विंकल खन्ना इससे काफी नाराज हो गई थीं। डायरेक्टर ने बताया कि इन अफवाहों के बाद ट्विंकल खन्ना ने घर तक छोड़ दिया था। इस पर दर्शन ने कहा था कि अक्षय को समझना चाहिए था कि उनकी पत्नी भी इंडस्ट्री का हिस्सा रह चुकी हैं तो सब कुछ समझतीं। प्रियंका को उन्होंने अपनी जगह सही बताया था। गौरतलब है कि भले ही अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के बीच ये विवाद भले ही कुछ समय के लिए रहा हो। लेकिन, इसके बाद उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर काफी असर पड़ा था। दोनों ने इसके बाद फिर कभी काम नहीं किया।

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

बहरहाल, अगर अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की जाए तो उनके खाते में कई फिल्में हैं। इसमें ‘वेलकम 3’, ‘स्‍काईफोर्स’, ‘Jolly LLB 3’, ‘हाउसफुल 5’, ‘भूत बंगला’ और ‘साइको’ जैसी फ‍िल्‍में शामिल हैं। वहीं, एक्टर को आखिरी बार फिल्म ‘सरफिरा’ में देखा गया था। पिछले कुछ समय से खिलाड़ी कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। ऐसे में देखना होगा कि उनकी आने वाली फिल्म कैसा प्रदर्शन करती हैं। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा के पास दो हॉलीवुड फिल्में ‘द ब्‍लफ’ और ‘हेड ऑफ स्‍टेट’ हैं, जो रिलीज होने वाली हैं। इसके साथ ही उनके पास बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ भी है।

साउथ की लेडी सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनके बर्थडे के मौके पर उनकी और विग्नेश शिवन की लव स्टोरी बता रहे हैं। एक्ट्रेस को पहली ही नजर में विग्नेश शिवन से प्यार हो गया था। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।