सिनेमा जगत और बिजनेस टायकून अंबानी परिवार का रिश्ता दोस्ताना है। फिल्मी सितारों के साथ मुकेश अंबानी की अच्छी दोस्ती है। वो अक्सर स्टार्स के घर पार्टीज में जाते हैं और फिल्मी सितारों का भी उनके घर खूब जमावड़ा होता है। इस बीच हाल ही में रेखा और नीता अंबानी को साथ में देखा गया। इस मुलाकात में नीता अंबानी ने खुलासा किया कि वो रेखा के साथ स्कूल में पढ़ी हैं। इनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो इसके बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं।

दरअसल, हाल ही में नीता अंबानी और रेखा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टोर लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान दोनों की खास मुलाकात हुई। नीता और रेखा ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। वो बरसों के बाद साथ में मिली थीं। इस दौरान इस जोड़ी को हाथों में हाथ थामकर ऐसे बात करते हुए देखा गया जैसे बरसों पुराना रिश्ता हो। इसी बातचीत में नीता ने पैपराजी के सामने खुलासा किया कि वो दोनों साथ में स्कूल पढ़ी हैं। इस हिसाब से उनका बरसों पुराना रिश्ता है।

फेमस साउथ स्टार्स की बेटी हैं रेखा

बहरहाल, अगर रेखा की बात की जाए तो वो फेमस साउथ स्टार्स की बेटी हैं। उनके पिता जेमिनी गणेशन और मां पुष्पावल्ली थीं, जो कि साउथ सिनेमा के जाने-माने स्टार्स थे। रेखा ने एक्टिंग में करियर की शुरुआत साल 1958 में तेलुगू मूवी ‘Inti Guttu’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। इसके बाद वो साल 1969 में कन्नड़ फिल्म Operation Jackpot Nalli CID 999 में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं। फिर साल 1970 में ‘सावन भादो’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज हिंदी सिनेमा जगत की ‘एवर ग्रीन’ एक्ट्रेस कही जाती हैं। लोग उनकी झलक पाने का आज भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्होंने अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

इसके अलावा, रेखा प्रोफेशनल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने दो बार शादी की मगर दोनों बार ही वो असफल रहीं। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन के साथ एक्ट्रेस का प्यार जगजाहिर रहा है लेकिन, वो मुकम्मल नहीं हो पाया। गौरतलब है कि रेखा को आखिरी बार आईफा 2024 में परफॉर्म करते हुए देखा गया था। 69 साल की रेखा ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से लाइमलाइट ही चुरा ली थी।