महामारी के बीच आज क्रिसमस का त्योहार पूरे विश्व के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स इसे अपने अंदाज़ में मनाते नज़र आ रहे हैं। क्रिसमस ईव पर भी कल जश्न का माहौल देखने को मिला। करीना कपूर ने अपने घर परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर क्रिसमस का सेलिब्रेशन किया। करीना के घर पार्टी में उनकी बहन करिश्मा कपूर अपनी बेटी समायरा के साथ नज़र आईं। वहीं सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान भी लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस पहने क्रिसमस पार्टी में नजर आईं। सोहा अली के साथ उनके पति कुणाल खेमू भी आए थे।
अमिताभ बच्चन ने भी अपने सोशल मीडिया पर क्रिसमस की विशेज के साथ कोलकाता में मनाए गए अपने क्रिसमस के दिन को याद किया। उन दिनों (2016) अमिताभ फिल्म, ‘TeeN’ की शूटिंग कोलकाता में कर रहे थे और क्रिसमस के मौके पर चर्च गए थे। वहीं अक्षय कुमार ने भी ट्विटर के जरिए लोगों को क्रिसमस की बधाइयां दी।
कंगना रनौत ने अपने फैंस को विश करने करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की और लिखा, ‘मैरी क्रिसमस, सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए जो सभी भारतीय त्योहारों का सम्मान करते हैं और उन्हें अपनाते हैं। मैरी क्रिसमस सिर्फ उन लोगों को जो हिंदू त्योहारों के वक्त सेलेक्टिव एक्टिविज्म नहीं करते।’ कंगना के विश करने का यह अंदाज़ कई लोगों को पसंद नहीं आया। कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते हुए लिख रहे हैं कि इस खुशी के मौके पर वो बधाई भी सबको नहीं दे रहीं।
Merry Christmas to only those who respect and accept all Indian festivals. Merry Christmas to only those who don’t do selective activism only around Hindu festivals pic.twitter.com/GoTT5iLlIH
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) December 25, 2020
आयुष्मान खुराना ने अपने परिवार की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और फैंस को क्रिसमस के साथ – साथ एक खुशनुमा नववर्ष की शुभकामनाएं दी। शिल्पा शेट्टी ने भी कुंद्रा परिवार की तरफ से फैंस को क्रिसमस की विशेज दी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके पति राज कुंद्रा, बच्चे वियान और समिषा दिखे हैं। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यह साल का सबसे अच्छा समय है। मैरी क्रिसमस।’
वरुण धवन और कियारा आडवाणी, जो कि फिलहाल चंडीगढ़ में अपनी अपकमिंग फ़िल्म, ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग कर रहे हैं, ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को क्रिसमस की बधाई दी।