Chhath 2025: आज ये महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है, आज नहाय खाय से शुरू हो रहे छठ के पर्व से हर तरफ भक्ति का माहौल है और घाट सज चुके हैं। मगर भोजपुरी छठ गीत के बिना ये त्यौहार थोड़ा अधूरा लगता है। ऐसे में पुराने गीतों के साथ-साथ हर रोज नए-नए छठ गीत रिलीज हो रहे हैं। पवन सिंह ने भी अपना नया छठ गीत रिलीज किया है, जिसके बोल हैं ‘घाट चललें मोदी- नीतीश’।

पवन सिंह की तरफ से छठ पर फैंस के लिए ये बड़ी सौगात है। इस भोजपुरी छठ गीत में भक्ति, आस्था और देश की संस्कृति सब दिखाया गया है। इस गीत को गाया भी पवन सिंह ने है और एक्ट भी उन्होंने ही किया है। जबकि इसका म्यूजिक रतनेश सिंह ने दिया है। गीत के बोल अशोक शिवपुरी ने लिखे हैं और इसका डायरेक्शन गोल्डी जायसवाल ने किया है। ये गीत पवन सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

3 मिनट 6 सेकंड के इस वीडियो में छठ पूजा का घाट दिखाया है। गाने की शुरुआत में पीएम मोदी की एंट्री भी दिखाई गई है। पवन सिंह ने इस गीत का पोस्टर और लिंक अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है। जिसपर फैंस के कमेंट्स की लाइन लग गई है। फैंस उनकी आवाज में इस गीत को सुनकर बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़ें: ‘रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाने के लिए किए कई त्याग’, रामायण के ‘लक्ष्मण’ रवि दुबे ने किया खुलासा

गीत के लॉन्च के मौके पर पवन सिंह ने छठ महापर्व को अपने दिल के बेहद करीब बताया है। उन्होंने कहा कि ये केवल एक त्योहार नहीं हैं, बल्कि भक्ति, अनुशासन और परिवार के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है। इसके साथ ही पवन सिंह का कहना है कि इस गीत के जरिए उनका उद्देश्य हर उस व्यक्ति तक आस्था का संदेश पहुंचाना है, जो छठी मइया की पूजा करता है।

यह भी पढ़ें: ‘पूरी पैंट लाल हो गई थी’, गोविंदा को गोली लगने के एक साल बाद बेटी टीना आहूजा ने किया खुलासा, बोलीं- उस टाइम…