Chatori Rajani Video: फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और फूड व्लॉगर चटोरी रजनी के 16 साल के इकलौते बेटे तरण जैन की 17 फरवरी को रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। इस खबर ने हर किसी को दुखी कर दिया। कुछ दिनों पहले चटोरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने यह जानकारी दी थी कि रविवार 23 फरवरी को उनके बेटे की प्रार्थना सभा है। अब बेटे की मौत के बाद फूड व्लॉगर का पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने बच्चे के बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं।
बेटे के मोक्ष के लिए रखी पार्टी
सोशल मीडिया पर चटोरी रजनी का वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, “हम वही कर रहे हैं, जो हमारे बच्चे को बहुत पसंद था। दोस्त, म्यूजिक, ट्रेवल और सब लोग खुश हो। उसे बिल्कुल नहीं पसंद था कि किसी की आंख में आंसू हो। वह हर किसी से प्यार करता था और आज यहां ये पार्टी सिर्फ तरण के लिए नहीं है। ये उसके उन तमाम दोस्तों के लिए है, जो जिसे मैं एक्सप्लेन भी नहीं कर पा रही हूं कि उनकी क्या हालत है।”
इसके आगे उन्होंने कहा कि वो एक गया है मेरा बच्चा, लेकिन मुझे ढेर सारे बच्चे दे के गया है। फिर कुछ लोग तरण के वहां गाना भी गाते हैं, जहां रजनी को थोड़ा इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कि उनका बेटा चला गया, लेकिन उनकी आंखों में आंसू तक नहीं है। साथ ही उनके पार्टी शब्द के लिए भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
कैसे हुई तरण जैन की मौत?
चटोरी रजनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी कि 17 फरवरी, 2025 को तरण का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि चटोरी रजनी के बेटे तरण 11वीं क्लास में पढ़ते थे और ट्यूशन से लौटते समय उनका एक्सीडेंट हो गया, जहां उनका निधन हो गया।
कौन हैं चटोरी रजनी?
चटोरी रजनी का रियल नाम रजनी जैन है, लेकिन वह एक फूड व्लॉगर हैं, तो उनका सोशल मीडिया पर नाम चटोरी रजनी है और उनके चाहने वाले भी उन्हें इसी नाम से जानते हैं। दिल्ली की रहने वाली रजनी जैन अपनी टैग लाइन ‘आज मेरे पति के लंच बॉक्स में क्या है’ से मशहूर हुई थीं। कई बार वह अपने व्लॉग में बेटे के साथ भी नजर आती थीं।