Chandrayaan-3: भारत ने आज चंद्रयान मिशन के जरिए इतिहास रच दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया है।
इस सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इसी के साथ भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग से पूरे देश में खुशी का माहौल है। इस मौके पर आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पास चांद पर जमीन है।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान के पास ऐसे तो देश-विदेश के अलग-अलग जगहों पर प्रॉपर्टीज हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि शाहरुख खान के पास चांद पर भी प्रॉपर्टी है। एक्टर को उनके एक फैंन ने चांद का हिस्सा खरीदकर दिया है। ये शाहरुख खान की एक ऑस्ट्रेलियाई महिला फैन की तरफ से उन्हें तोहफे में मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत करोड़ों में है।
टॉम क्रूज
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्टर के पास भी चांद पर जमीन है। टॉम क्रूज दुनिया के हाइएस्ट-पेड एक्टर्स में से एक हैं।
सुशांत सिंह राजपूत
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी चांद पर जमीन खरीदने वालों की सूची में शामिल है। सुशांत सिंह राजपूत ने 25 जून 2018 को चांद पर जमीन खरीदी थी। सुशांत ने इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से ही चांद पर जमीन खरीदी थी। जिस हिस्से को सुशांत ने खरीदा था उसे ‘मसकोवी का सागर’ कहा जाता है।
प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता
टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के पास भी चांद पर जमीन है। उनको भी शाहरुख खान की तरह उनके एक फैन ने चांद पर जमीन गिफ्ट की थी।
निकोल किडमैन
जाने-माने एक्टर प्रोड्यूसर और सिंगर निकोल किडमैन ने भी चांद पर कुछ हिस्सा खरीद रखा है। निकोल को साल 2006, 2018 और 2019 में दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में जगह मिली थी।