हॉलीवुड कपल जॉनी डेप और एंबर हर्ड के बाद कैनेडियन बैंड हेडली के सिंगर जैकब हॉगर्ड सुर्खियों में हैं। जैकब पर महिला फैन का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। 5 जून को नाबालिग महिला के शारीरिक शोषण करने के आरोप में उन्हें दोषी करार दिया गया। हालांकि एक अन्य केस में बरी कर दिया गया है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस काफी हैरान हैं।

एक महिला फैन ने 37 साल के जैकब पर गलत ठंग से छूने और बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए उनपर मामला दर्ज कराया था। गलत तरीके से छूने के मामले में सिंगर दोषी नहीं पाए गए हैं और उन्हें बरी कर दिया गया, लेकिन दूसरे मामले में उन्हें बलात्कार का दोषी पाते हुए उनपर कार्रवाई की गई।

सिंगर ने फैन के साथ किया था बलात्कार: ओटावा की एक महिला फैन ने जैकब पर आरोप लगाया था कि साल 2016 में जब वो 15 साल की थी तब उन्होंने उसे गलत तरीके से छुआ था। फिर साल 2017 में जब वो 16 साल की हुई तो जैकब ने टोरंटो के एक होटल में उसके साथ बलात्कार किया। उसने अदालत में कहा कि अपना डर पैदा करने के लिए जैकब ने उनका गला काफी जोर से दबा दिया था।

दूसरी महिला ने भी लगाए आरोप: जैकब पर दो महिलाओं ने आरोप लगाए थे। दूसरी महिला ने कहा कि वो उन्हें डेटिंग एप के जरिए साल 2016 में मिली थीं। मुलाकात के वक्त सिंगर ने उनके साथ दुष्कर्म किया। सिंगर ने उनके साथ अप्राकृतिक तरीके से बलात्कार किया। बार-बार उन्हें थप्पड़ मारा और उसके मुंह में थूक दिया। उसने कहा कि बिना किसी प्रोटेक्शन के जैकब ने उनके साथ जबरदस्ती करते हुए बार-बार सेक्स किया। इतना ही नहीं सिंगर पर गलत शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया।

इन आरोपों पर जैकब ने अदालत को बताया कि उन्होंने किशोरी के साथ उसकी सहमति से संबंध बनाए थे। इसके साथ ही जैकब का कहना है कि नाबालिग रहते हुए उन्होंने उस महिला को गलत तरीके से नहीं छुआ।

बता दें कि जैकब हॉगर्ड एक मशहूर कैनेडियन सिंगर हैं। जिन्होंने साल 2004 में कनाडा आइडल में हिस्सा लिया था। इसमें वो विनर तो नहीं रहे लेकिन तीसरे नंबर पर आकर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की।