Breaking News:
Bollywood Actor Shah Rukh Khan Gets Death Threat: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले को पुलिस ने रायपुर में पकड़ा है। मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक धमकी भरा कॉल आया था, जिसके बाद पुलिस ने नंबर ट्रेस किया तो वो रायपुर का निकला। पुलिस की एक टीम तुरंत रायपुर के लिए रवाना हो गई। धमकी देने वाले शख्स का नाम मोहम्मद फैजान बताया जा रहा है। वो पेशे से एक वकील है।
रायपुर पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस की टीम यहां आई और उसे नोटिस देकर गई है, गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। आरोपी फैजान का कहना है कि 2 नवंबर को उसका फोन चोरी हो गया था, उसने खुद कॉल नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इससे पहले मुंबई पुलिस ने बताया कि धमकी भरा कॉल बांद्रा पुलिस स्टेशन में ही किया गया था, कॉल करने वाले ने 50 लाख रुपये की मांग की और भुगतान न करने पर शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी।
2 नवंबर को मनाया जन्मदिन
2 नवंबर को शाहरुख खान ने अपना 59वां जन्मदिन मनाया। सुरक्षा कारणों से इस बार पुलिस ने फैंस को मन्नत से 1 किलोमीटर पहले ही रोक दिया था। इसलिए इस बार शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर भीड़ नहीं थी। हालांकि किंग खान ने बाद में अपने फैंस से मुलाकात की थी।
पहले भी मिल चुकी है शाहरुख खान को धमकी
ये पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इससे पहले भी कई बार उन्हें ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले साल अक्तूबर में भी शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद एक्टर ने मुंबई में लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद एक्टर शाहरुख खान को Y+ सिक्योरिटी दी गई थी।
शाहरुख खान से पहले हाल ही में सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई।
\
ह
शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर बताया कि उन्होंने स्मोकिंग छोड़ दी है। पहले शाहरुख एक दिन में 100 सिगरेट पी जाते थे। यहां आप पूरी खबर पढ़ सकते हैं।