90 के दशक के बेहतरीन कलाकार अनिल कपूर (Anil Kapoor) आज भी स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहे हैं। अपने करियर में एक्टर ने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। फिर चाहे बात ‘तेजाब’ की हो या फिर ‘बेटा’ और ‘राम लखन’ की। स्क्रीन पर उन्होंने अपनी अलग ही छाप छोड़ी है। ऐसे में आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं, जो उनकी पहली फिल्म से जुड़ा है और इसके बारे में खुद उनके बड़े भाई और प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने किया है। उन्होंने बताया कि जब वो पहली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो 2-3 दिन तक नहाए नहीं थे सिर्फ ये जताने के लिए वो एक्टर बन गए हैं। चलिए बताते हैं बोनी कपूर ने क्या कुछ कहा।

दरअसल, बोनी कपूर ने हाल ही में एबीपी से बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ और अनिल कपूर की पहली फिल्म से जुड़ा किस्सा बताया। उन्होंने बताया कि कैसे अनिल कपूर एक्टिंग के प्रति काफ जुनूनी थे और इसके लिए वो 2-3 दिनों तक नहाए नहीं थे। बोनी कपूर ने इस बातचीत में बताया कि अनिल हमेशा से एक्टर बनना चाहते थे। जब वो स्कूल में थे तो उन्होंने पहली बार शशि कपूर के बचपन का रोल प्ले किया था।

जब 2-3 दिन तक नहीं नहाए अनिल कपूर

बोनी बताते हैं कि अनिल कपूर उस समय एक्टिंग के प्रति इतने जुनूनी थे कि 2-3 दिन तक नहा नहीं थे। वो नहीं चाहते थे कि उनका मेकअप उतर जाए। वो चाहते थे कि सबको पता चल जाए तो अब वो एक्टर बन गए हैं। इतना ही नहीं, बोनी ने आगे उनकी हाइट से जुड़ा किस्सा भी बताया। उन्होंने बताया कि अनिल कपूर ने बहुत स्ट्रगल किया है। उन्होंने तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया था। उन्होंने साउथ में पहली बार मणिरत्नम के साथ काम किया था और वो काफी मेहनत करते हैं।

साफ करवा दिए थे छाती के बाल

प्रोड्यूसर ने आगे बताया कि रमेश सिप्पी की एक फिल्म के दौरान, अनिल ने 16 साल के बच्चे की तरह दिखने के लिए अपनी पूरी छाती के बाल साफ करवा दिए थे। वो अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए पुल-अप्स करते थे।

अनिल कपूर का प्रोफेशनल फ्रंट

इसके साथ ही अगर अनिल कपूर के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो 45 साल की उम्र में भी फिल्मों में काफी एक्टिव हैं। उन्हें आखिरी बार ‘फाइटर’ और ‘सावी’ जैसी फिल्मों में देखा गया था। वहीं, इसके पहले एक्टर ने ‘एनिमल’ से काफी लाइमलाइट बटोरी थी। इसके साथ ही वो बढ़ती उम्र के साथ ही अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। अब अगर उनके प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही ‘सूबेदार’ में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। इसमें एक्ट्रेस उनकी बेटी का रोल प्ले करते हुए दिखाई देंगी। इसके पहले रश्मिका ‘एनिमल’ में उनकी बहू और रणबीर कपूर की बीवी बनी थीं।

बोनी कपूर और अनिल कपूर से जुड़ी ये खबर तो आपने पढ़ ली। इसके साथ ही आप बोनी कपूर और श्रीदेवी के बारे में भी पढ़ सकते हैं, जिसके बारे में खुद प्रोड्यूसर ने बताया कि एक्ट्रेस को जब उन्होंने प्रपोज किया तो उन्होंने 6 महीने तक उनसे बात नहीं की थी।