साउथ फिल्मों का बोलबाला बॉलीवुड से ज्यादा देखने के लिए मिल रहा है। पिछले साल 2022 से साउथ की कई मूवीज रही हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटाई है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कुछ धांसू फिल्में इस साल 2023 में भी रिलीज होने वाली हैं। इस बार बॉलीवुड को तमिल फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देते हुए नजर आने वाली हैं। इसमें ऐश्वर्या राय की ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं। 2022 में ‘केजीएफ2’, ‘RRR’ और ‘पुष्पा द राइज’ जैसी फिल्मों में का खूब बोलबाला देखने के लिए मिला है। इन मूवीज के आगे किसी भी बॉलीवुड स्टार की मूवी नहीं टिक पाईं। ऐसे में इस साल रिलीज होने वाली तमिल फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं। आइए जानते हैं…
पोन्नियिन सेल्वन- 2
फिल्म मेकर मणि रत्नम की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ के दूसरे पार्ट का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इसके पहले भाग को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था। इसने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब इसका दूसरा पार्ट 28 अप्रैल को रिलीज जाएगा। अगर इसकी स्टार कास्ट की बात की जाए तो इसमें चियान विक्रम, जयम रवि, कार्थी और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।
जेलर
इसके साथ ही साउथ के सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘जेलर’ (Jailor) को भी इसी साल रिलीज किया जाएगा। ये बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। थलाइवा के फैंस उनकी इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका निर्देशन डायरेक्शन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं और ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है।
‘इंडियन 2’
वहीं, कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ (Indian 2) भी रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके पहले पार्ट की सफलता के बाद इसके दूसरे भाग का ऐलान किया गया था। इसमें कमल के साथ लीड रोल में रकुल प्रीत सिंह और काजल अग्रवाल दिखाई देने वाली हैं। इसका निर्देशन एस शंकर कर रहे हैं।
‘सूर्या 42’
साउथ के सुपरस्टार एक्टर सूर्या (Suriya) अपनी आगामी फिल्म ‘सूर्या 42’ को भी हिंदी में रिलीज किया जाएगा। इसका ऐलान होने के बाद से ही ये काफी चर्चा में है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी को लीड रोल में देखेंगे। इसे साउथ के भारी-भरकम बजट वाली फिल्म बताया जा रहा है।
लियो (Leo)
तमिल स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘वरिसु’ (Varisu) में देखा गया था। इसमें उन्होंने रश्मिका मंदाना के साथ बेहतरीन रोल प्ले किया था। अब उनकी इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में एक फिल्म ‘लियो’ भी है, जिसे दमदार एक्शन और रोमांस बताया जा रहा है। इसका ट्रेलर वीडियो भी जारी कर दिया गया है। इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन लीड रोल में हैं। इसके अलावा अर्जुन सरजा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन लोकेश कनागराज कर रहे हैं। इसके साथ ही इसमें संजय दत्त की भी एंट्री हो चुकी है।