Akash Ambani-shloka Mehta Reception: देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता की आज रिसेप्शन पार्टी चल रही है। रिसेप्शन में आकाश अंबानी Dark Bandhgala में नजर आए तो वहीं श्लोका मेहता भारी Embellished साड़ी में नजर आईं। इस ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में सितारों का जमावाड़ा लगा हुआ है। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनाली बेंद्रे अपने पति गोल्डी के साथ इस रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं। मुंबई में अंबानी परिवार की तरफ से शानदार रिसेप्शन पार्टी दी गई थी। इस पार्टी ऐश्वर्या राय बच्चन, शिल्पा शेट्टी, करिश्मा कपूर, जान्हवी कपूर समेत कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। फिल्मी सितारों के अलावा मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, इरफान पठान, शटलर पीवी सिंधू जैसे बड़े खिलाड़ी भी इस रिसेप्शन पार्टी में नजर आए। यह पार्टी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जिओ वर्ल्ड सेंटर में आयोजित की गई थी।

9 मार्च को आकाश और श्लोका की इस शादी के बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने एक हफ्ते के लिए मुंबई में अन्ना सेवा शुरू की है। अन्ना सेवा के तहत अनाथ बच्चों और ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों को अंबानी परिवार खाना खिलाएगा। श्लोका और आकाश के परिवार वालों ने मिलकर 2,000 बच्चों को खाना खिलाया।

बता दें कि आकाश अंबानी ने हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ शनिवार, 9 मार्च को सात फेरे लिए। इसके बाद अगले दिन यानी रविवार 10 मार्च को सुबह मंगल पर्व किया गया। इस दिन शाम को जियो वर्ल्ड सेंटर में वेडिंग सेलिब्रेशन भी हुआ।

Live Blog

Highlights

    22:11 (IST)11 Mar 2019
    पीवी सिंधू आईं नजर

    भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू भी आकाश और श्लोका के ग्रैंड रिसेप्शन में शिरकत करने पहुंचीं।


    फोटो सोर्स - (PTI)

    21:56 (IST)11 Mar 2019
    पत्नी संग पहुंचे अनिल कुंबले

    आकाश अंबानी और श्लोका के रिसेप्शन पार्टी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले भी पहुंचे। अनिल कुंबले अपनी पत्नी चेतना रामातीर्था के साथ इस पार्टी में आए थे।

    फोटो सोर्स - (PTI)

    21:55 (IST)11 Mar 2019
    लहंगे में नजर आईं जाह्नवी कपूर

    इस ग्रैंड रिसेप्शन में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर सिग्नेचर लहंगा में नजर आईं। यह लहंगा अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था।

    21:50 (IST)11 Mar 2019
    करिश्मा कपूर भी आईं नजर

    मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी इस ग्रैंड रिसेप्शन में नजर आईं। 

    21:45 (IST)11 Mar 2019
    मुंबई में हुआ रिसेप्शन

    रिसेप्शन में आकाश अंबानी Dark Bandhgala में नजर आए तो वहीं श्लोका मेहता भारी Embellished साड़ी में नजर आईं। बता दें कि रिसेप्शन पार्टी जिओ वर्ल्ड सेंटर में आयोजित की गई थी।