Bollywood News Highlights: आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आइरा खान 3 जनवरी को शादी करने वाली हैं। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आमिर और रीना के मुंबई स्थित घरों के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। वीडियो में आमिर के घर की दो मंजिलें फेयरी लाइट्स से खूबसूरती से सजी हुई नजर आ रही हैं। उनकी पहली पत्नी रीना का घर भी फूलों और रोशनी से सजाया नजर आया है। इसके अलावा साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर जापान से सुरक्षित वापस लौट आए हैं। दरअसल 1 जनवरी को जापान में कई तेज भूकंप आए जिसके चलते आठ लोगों की मौत हो गई। बिग बॉस 17 से अनुराग डोभाल का सफर खत्म हो गया है। कंटेस्टेंट्स के वोटों के आधार पर अनुराग को शो से बाहर कर दिया गया है। बॉलीवुड एक्टर राकेश बेदी एक फोन स्कैम का शिकार हो गए हैं। उनसे एक स्कैमर ने फोन कॉल के जरिए 75000 रुपये की धोखाधड़ी की है। इसके अलावा सोनम कपूर ने हाल ही में अपनी पति की बीमारी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उनके पति आनंद अहूजा साल 2023 में एक बीमारी से पीड़ित हो गए थे। इसी तरह करी मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।  

Live Updates
19:23 (IST) 2 Jan 2024
'डंकी' के गाने के लिए जावेद अख्तर ने चार्ज किए 25 लाख

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में 'निकले कभी हम घर से को लिखने के लिए जावेद अख्तर ने 25 लाख चार्ज किए हैं।

17:49 (IST) 2 Jan 2024
लीक हुई ओरी और पलक तिवारी की पर्सनल चैट, एक्ट्रेस ने मांगी माफी!

ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी बॉलीवुड डीवाज के बेस्ट फ्रेंड कहलाते हैं। वह जान्हवी कपूर, सारा अली खान से लेकर पलक तिवारी तक के साथ नजर आ चुके हैं। अपनी एक पार्टी में ओरी ने पलक को बुलाया था और अब दोनों की पर्सनल चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें पलक,ओरी से माफी मांग रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

17:12 (IST) 2 Jan 2024
पहाड़ों की वादियों में यामी गौतम ने मनाया न्यू ईयर

नए साल पर यामी गौतम ने पहाड़ों की वादियों में मजे किए। एक्ट्रेस ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पहाड़ों के नजारे के साथ सबको नए साल की बधाई दी है।

17:02 (IST) 2 Jan 2024
Bigg Boss 17: औरा ने आइशा खान पर उठाया हाथ!

Bigg Boss 17: इस हफ्ते कोरियन स्टार औरा घर के नए कैप्टन बन गए हैं। शो के प्रोमो में दिखाया गया कि आइशा और अभिषेक बेड पर लेटकर बात कर रहे हैं और औरा आकर पहले अभिषेक को डांटते हैं और फिर आइशा के पास जाकर गुस्से में उनपर हाथ उठा देते हैं।

16:56 (IST) 2 Jan 2024
Wake Up Sid 2 के लिए दोबारा साथ आए कोंकणा सेन शर्मा और रणबीर कपूर?

‘एनिमल’ के बाद अब रणबीर कपूर ने एक नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। एक्टर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कोंकणा सेन शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। जिसे देखने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि ‘वेक अप सिड’ का दूसरा पार्ट आने वाला है। हालांकि अब तक उस वीडियो का सच पता नहीं चल पाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो

16:54 (IST) 2 Jan 2024
Ira Khan Haldi: आइरा खान की हल्दी की रस्म के लिए मराठी लुक में नजर आईं रीना दत्त और किरण राव

आमिर खान की बेटी आइरा खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी कर रही हैं। दोनों 3 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और खान परिवार में रस्में शुरू हो चुकी हैं। आज आइरा की हल्दी और मेहंदी की रस्म है, जिसके लिए आमिर खान के घर में मेहमानों का आना शुरू हो चुका है। यहां पढ़ें पूरी डिटेल

15:47 (IST) 2 Jan 2024
अदिति राव हैदरी ने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल

अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के साथ फोटो शेयर करके अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है।

14:28 (IST) 2 Jan 2024
पति और दोनों बेटों के संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित आज अपने पति और दोनों बेटों के संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची हैं।

12:39 (IST) 2 Jan 2024
नुपुर शिखरे के घर हल्दी की रश्म के लिए पहुंची रीना दत्ता और किरन

आमिर खान की बेटी आयरा खान नुपुर शिखरे के साथ शादी करने जा रही हैं। शादी की रश्में शुरू हो चुकी हैं। आज हल्दी की रश्म के लिए रीना दत्ता और किरण राव नुपुर शिखरे के घर हल्दी लेकर पहुंची हैं।

12:32 (IST) 2 Jan 2024
पति के साथ सिद्धिविनायक दर्शन करने पहुंची माधुरी दीक्षित

नए साल पर जहां बॉलीवुड एक्टर्स वैकेशन पर निकले हैं, वहीं माधुरी दीक्षित अपने पति और परिवार के साथ सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंची हैं। देखें तस्वीरें...

12:31 (IST) 2 Jan 2024
करण जौहर ने रानी मुखर्जी के साथ मनाया नया साल

करण जौहर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ न्यू ईयर का वेलकम किया है।

12:29 (IST) 2 Jan 2024
प्रियंका चोपड़ा ने परिवार के साथ मनाया नया साल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ नया साल सेलिब्रेट किया है। प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ नजर आईं।

10:39 (IST) 2 Jan 2024
करीना सैफ के साथ मनाया नया साल

करीना कपूर खान ने अपने पति सैफ अली खान के साथ नए साल का जश्न मनाया है। जिसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

10:37 (IST) 2 Jan 2024
बॉबी देओल ने पिता के साथ शेयर की तस्वीर

बॉबी देओल इन दिनों फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके किरदार को खूब सराहा जा रहा है। इसी बीच एक्टर ने पिता धर्मेंद्र के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

10:35 (IST) 2 Jan 2024
सोनम कपूर ने पति की बीमारी का किया खुसाला

सोनम कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि आनंद आहूजा 2023 में एक ऐसी बीमारी से बीमार पड़ गए जिसका निदान होने में थोड़ा समय लगा। उन्होंने उनकी बीमारी के तीन महीनों को नर्क जैसा बताया है।

10:34 (IST) 2 Jan 2024
राकेश बेदी ऑनलाइन ठगी का शिकार

बॉलीवुड एक्टर राकेश बेदी एक फोन स्कैम का शिकार हो गए हैं। उनसे एक स्कैमर ने फोन कॉल के जरिए 75000 रुपये की धोखाधड़ी की है।

10:33 (IST) 2 Jan 2024
बिग बॉस 17 से बाहर निकले अनुराग डोभाल

बिग बॉस 17 से अनुराग डोभाल का सफर खत्म हो गया है। कंटेस्टेंट्स के वोटों के आधार पर अनुराग को शो से बाहर कर दिया गया है।

10:32 (IST) 2 Jan 2024
जापान से सुरक्षित लौटे साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर

साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर जापान से सुरक्षित वापस लौट आए हैं। दरअसल 1 जनवरी को जापान में कई तेज भूकंप आए जिसके चलते आठ लोगों की मौत हो गई।

10:24 (IST) 2 Jan 2024
आमिर खान के बेटी आयरा की शादी की रस्में शुरू

आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आइरा खान 3 जनवरी को शादी करने वाली हैं। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आमिर और रीना के मुंबई स्थित घरों के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। वीडियो में आमिर के घर की दो मंजिलें फेयरी लाइट्स से खूबसूरती से सजी हुई नजर आ रही हैं। उनकी पहली पत्नी रीना का घर भी फूलों और रोशनी से सजाया नजर आया है।