Trending Bollywood Celebrity News Updates: गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। उन्होंने 73 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। पंकज उधास का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन होगा। बेटी नायाब ने बताया कि 27 फरवरी की शाम तीन से पांच बजे के बीच मुंबई के वर्ली में हिंदू क्रिमेटोरियम में अंतिम संस्कार होगा। इसके अलावा ‘बिग बॉस 11’ फेम बंदगी कालरा के पड़ोसी ने उनके साथ बदसलूकी की है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला ने उनके साथ बदतमीजी की और उनके ऊपर चप्पल फेंकी और गालियां भी दीं। इसके अलावा यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ को खूब पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म ऐसे वक्त में रिलीज हुई है जब चुनाव के दिन ज्यादा दूर नहीं हैं। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। इसी के साथ सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 5.9 करोड़, दूसरे दिन 7.4 करोड़, तीसरे दिन 9.6 करोड़ का कलेक्शन किया था जिसके बाद टोटल कलेक्शन 26.15 करोड़ हो गया है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने बिटिया मालती मैरी की अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इसी तरह की तमाम मनोरंजन जगत की खबरों के लिए पढ़ते रहिए।

Live Updates
19:39 (IST) 27 Feb 2024
तलाक और प्रेग्नेंसी की खबरों पर नेहा कक्कड़ ने तोड़ी चुप्पी

नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत को लेकर अक्सर तरह-तरह की बातें सामने आती रहती हैं। कुछ महीनों पहले खबर आ रही थी कि नेहा और रोहन अलग हो गए हैं और जल्द एक दूसरे से तलाक ले सकते हैं। अब नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी की खबर आ रही है। हालांकि कपल की तरफ से इस तरह की खबर पर कभी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया, लेकिन अब नेहा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने प्रेग्नेंसी और तलाक को लेकर उड़ रही अफवाहों पर जवाब दिया है। पढ़ें पूरी खबर

18:15 (IST) 27 Feb 2024
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट के लिए जामनगर पहुंचे हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम

हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम अंबानी परिवार के बिग इवेंट के लिए जामनगर पहुंच चुके हैं।

18:08 (IST) 27 Feb 2024
रजनीकांत की शादी को हुए 43 साल, बेटी सौंदर्या ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

रजनीकांत और उनकी पत्नी लता की शादी को 43 साल हो चुके हैं। इस मौके पर उनकी बेटी सौंदर्या ने खूबसूरत तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी है।

18:03 (IST) 27 Feb 2024
जुड़वा बेटियों के साथ नजर आए रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला हाल ही में अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आए। पूरी फैमिली काफी क्यूट लग रही थी।

17:11 (IST) 27 Feb 2024
ऋषि कपूर नहीं पूजा भट्ट की कॉपी है आलिया-रणबीर कपूर की बेटी?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल अप्रैल, 2022 में एक दूसरे के साथ शादी की थी और 6 नवंबर 2022 को उनके घर में बेटी का जन्म हुआ। जिसका नाम कपल ने राहा रखा है। राहा अब एक साल की हो चुकी है और रणबीर-आलिया ने बेटी का चेहरा भी रिवील कर दिया है। लोगों का कहना है कि वह अपने दादा दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की कॉपी है। लेकिन अब आलिया के पिता फिल्ममेकर महेश भट्ट ने बताया  है कि राहा वास्तव में किसकी तरह है। यहां पढ़ें पूरी खबर

16:09 (IST) 27 Feb 2024
अनंत अंबानी और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर पहुंचे बी प्राक

1 मार्च से अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरू होने जा रही। फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए बी प्राक जामनगर पहुंच गए हैं।

15:13 (IST) 27 Feb 2024
‘बिग बॉस 17’ फेम आयशा खान दुलकर सलमान की फिल्म में आएंगी नजर

बिग बॉस 17 फेम आयशा खान जल्द मलयालम स्टार दुलकर सलमान के साथ उनकी फिल्म में नजर आनेवाली हैं। बताया गया है कि इस फिल्म का नाम ‘लकी बस्खर’ है।

13:48 (IST) 27 Feb 2024
अक्षय-टाइगर के कार्यक्रम में फेंकी गईं चप्पलें

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन दोनों सितारों ने लखनऊ के एक कार्यक्रम में शिरकत की, लेकिन इस इवेंट में भगदड़ मच गई। भीड़ बेकाबू हो गई, जिसे काबू करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को लाठी चार्ज का सहारा लेना पड़ा।

12:13 (IST) 27 Feb 2024
सिद्धू मूसेवाला की मां हैं प्रग्नेंट

दिवंगत सिंगर सिंद्धू मूलेवाला की मां चरणकौर सिंह मार्च में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बात की पुष्टि सिंगर के पिता ने की है।

11:34 (IST) 27 Feb 2024
रकुल प्रीत ने शेयर की मेहंदी की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी फंक्शन की फोटो शेयर की है।

11:31 (IST) 27 Feb 2024
हॉलीवुड एक्ट्रेस लिंडा ग्रेवेट का निधन

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस लिंडा ग्रेवेट का निधन हो गया है। वह महज 76 साल की थीं। लिंडा ग्रेवेट ने ‘द ओल्ड सेटलर’ के लिए 1999 में थिएटर वर्ल्ड पुरस्कार और 2004 में अपनी भूमिका के लिए ऑडेल्को पुरस्कार जीता था।

11:27 (IST) 27 Feb 2024
भारत में इस दिन होगा ऑस्कर का प्रसारण

96वें अकादमी पुरस्कार के पहले दौर की घोषणा हो चुकी है। 10 मार्च को ऑस्कर अवाॅर्ड्स को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। ऑस्कर 2024 के नॉमिनेशन की घोषणा 23 जनवरी को हुई थी। नॉमिनेशन लिस्ट में ‘ओपेनहाइमर’ का दबदबा देखने को मिला।

09:55 (IST) 27 Feb 2024
एयरपोर्ट पर सलमान खान ने फैन बच्चों से की मुलाकात

सलमान खान को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक्टर अपने छोटे-छोटे फैंस से मिलते नजर आ रहे हैं।

08:46 (IST) 27 Feb 2024
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की अनदेखी तस्वीर

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने बिटिया मालती मैरी की अनदेखी तस्वीर शेयर की है।

08:45 (IST) 27 Feb 2024
बिग बॉस 11 की बंदगी कालरा के साथ पड़ोसी ने की बदसलूकी

‘बिग बॉस 11’ फेम बंदगी कालरा के पड़ोसी ने उनके साथ बदसलूकी की है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला ने उनके साथ बदतमीजी की और उनके ऊपर चप्पल फेंकी और गालियां भी दीं।

08:43 (IST) 27 Feb 2024
यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ की शानदार कमाई जारी

यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ को खूब पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म ऐसे वक्त में रिलीज हुई है जब चुनाव के दिन ज्यादा दूर नहीं हैं। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। इसी के साथ सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 5.9 करोड़, दूसरे दिन 7.4 करोड़, तीसरे दिन 9.6 करोड़ का कलेक्शन किया था जिसके बाद टोटल कलेक्शन 26.15 करोड़ हो गया है।