Trending Bollywood Celebrity News Updates: गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। उन्होंने 73 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। पंकज उधास का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन होगा। बेटी नायाब ने बताया कि 27 फरवरी की शाम तीन से पांच बजे के बीच मुंबई के वर्ली में हिंदू क्रिमेटोरियम में अंतिम संस्कार होगा। इसके अलावा ‘बिग बॉस 11’ फेम बंदगी कालरा के पड़ोसी ने उनके साथ बदसलूकी की है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला ने उनके साथ बदतमीजी की और उनके ऊपर चप्पल फेंकी और गालियां भी दीं। इसके अलावा यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ को खूब पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म ऐसे वक्त में रिलीज हुई है जब चुनाव के दिन ज्यादा दूर नहीं हैं। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। इसी के साथ सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 5.9 करोड़, दूसरे दिन 7.4 करोड़, तीसरे दिन 9.6 करोड़ का कलेक्शन किया था जिसके बाद टोटल कलेक्शन 26.15 करोड़ हो गया है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने बिटिया मालती मैरी की अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इसी तरह की तमाम मनोरंजन जगत की खबरों के लिए पढ़ते रहिए।
नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत को लेकर अक्सर तरह-तरह की बातें सामने आती रहती हैं। कुछ महीनों पहले खबर आ रही थी कि नेहा और रोहन अलग हो गए हैं और जल्द एक दूसरे से तलाक ले सकते हैं। अब नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी की खबर आ रही है। हालांकि कपल की तरफ से इस तरह की खबर पर कभी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया, लेकिन अब नेहा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने प्रेग्नेंसी और तलाक को लेकर उड़ रही अफवाहों पर जवाब दिया है। पढ़ें पूरी खबर
हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम अंबानी परिवार के बिग इवेंट के लिए जामनगर पहुंच चुके हैं।
रजनीकांत और उनकी पत्नी लता की शादी को 43 साल हो चुके हैं। इस मौके पर उनकी बेटी सौंदर्या ने खूबसूरत तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी है।
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला हाल ही में अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आए। पूरी फैमिली काफी क्यूट लग रही थी।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल अप्रैल, 2022 में एक दूसरे के साथ शादी की थी और 6 नवंबर 2022 को उनके घर में बेटी का जन्म हुआ। जिसका नाम कपल ने राहा रखा है। राहा अब एक साल की हो चुकी है और रणबीर-आलिया ने बेटी का चेहरा भी रिवील कर दिया है। लोगों का कहना है कि वह अपने दादा दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की कॉपी है। लेकिन अब आलिया के पिता फिल्ममेकर महेश भट्ट ने बताया है कि राहा वास्तव में किसकी तरह है। यहां पढ़ें पूरी खबर
1 मार्च से अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरू होने जा रही। फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए बी प्राक जामनगर पहुंच गए हैं।
बिग बॉस 17 फेम आयशा खान जल्द मलयालम स्टार दुलकर सलमान के साथ उनकी फिल्म में नजर आनेवाली हैं। बताया गया है कि इस फिल्म का नाम 'लकी बस्खर' है।
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन दोनों सितारों ने लखनऊ के एक कार्यक्रम में शिरकत की, लेकिन इस इवेंट में भगदड़ मच गई। भीड़ बेकाबू हो गई, जिसे काबू करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को लाठी चार्ज का सहारा लेना पड़ा।
दिवंगत सिंगर सिंद्धू मूलेवाला की मां चरणकौर सिंह मार्च में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बात की पुष्टि सिंगर के पिता ने की है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी फंक्शन की फोटो शेयर की है।
हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस लिंडा ग्रेवेट का निधन हो गया है। वह महज 76 साल की थीं। लिंडा ग्रेवेट ने 'द ओल्ड सेटलर' के लिए 1999 में थिएटर वर्ल्ड पुरस्कार और 2004 में अपनी भूमिका के लिए ऑडेल्को पुरस्कार जीता था।
96वें अकादमी पुरस्कार के पहले दौर की घोषणा हो चुकी है। 10 मार्च को ऑस्कर अवाॅर्ड्स को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। ऑस्कर 2024 के नॉमिनेशन की घोषणा 23 जनवरी को हुई थी। नॉमिनेशन लिस्ट में 'ओपेनहाइमर' का दबदबा देखने को मिला।
सलमान खान को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक्टर अपने छोटे-छोटे फैंस से मिलते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने बिटिया मालती मैरी की अनदेखी तस्वीर शेयर की है।
‘बिग बॉस 11’ फेम बंदगी कालरा के पड़ोसी ने उनके साथ बदसलूकी की है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला ने उनके साथ बदतमीजी की और उनके ऊपर चप्पल फेंकी और गालियां भी दीं।
यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ को खूब पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म ऐसे वक्त में रिलीज हुई है जब चुनाव के दिन ज्यादा दूर नहीं हैं। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। इसी के साथ सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 5.9 करोड़, दूसरे दिन 7.4 करोड़, तीसरे दिन 9.6 करोड़ का कलेक्शन किया था जिसके बाद टोटल कलेक्शन 26.15 करोड़ हो गया है।
