Bollywood News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले, शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अयोध्या में राम मंदिर की सफल प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना की और आभार जताया। उन्होंने एक लेटर में पीएम को संबोधित किया और अपने भारत के लाखों लोगों के सपने को पूरा करने के लिए उन्हें धन्यवाद किया। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बीते साल लॉस एंजिल्स में 95 वें एकेडमी अवॉर्ड्स के दौरान प्रेजेंटर बनकर देश का नाम रोशन किया था। वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस को अपने देश का नाम रोशन का मौका मिला है। इस बार दीपिका पादुकोण बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में बतौर प्रेजेंटेटर शामिल होंगी। इसके अलावा 200 करोड़ की ठगी के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की एक कोर्ट में मामला दर्ज कराया था, जिसे अब उन्होंने वापस ले लिया है। इसी तरह की तमाम मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
ऋतिक रोशन ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह कमर पर बेल्ट बांधे और हाथ में बैसाखी लिए नजर आ रहे हैं। फैंस ये देख काफी परेशान हो गए हैं।
सिंगर आदित्या नारायण इस वक्त कॉन्सर्ट में एक फैन के साथ बदसलूकी करने को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले आदित्य नारायण एक छत्तीसगढ़ में एक कॉन्सर्ट में लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे, इस बीच एक फैन उनका वीडियो बना रहा था, सिंगर ने केवल उसका फोन छीना बल्कि उसके फोन को फेंक दिया। इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है, अब सिंगर ने इसपर रिएक्शन दिया है। यहां पढ़ें...
साल 2023 में आई वेब सीरीज 'केरला क्राइम फाइल्स' को काफी पसंद किया गया था। वहीं अब जल्द ही शो का दूसरा सीजन भी आने वाला है। जिसका पोस्टर रिलीज हो गया है।
बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी इन दिनों हिना खान के साथ अकसर स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में दोनों एक दूसरे का हाथ थामें नजर आए हैं।
आरती सिंह ने वैलेंटाइन डे पर अपने होने वाले पति की झलक दिखा दी है। कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह जल्द ही शादी करने वाली हैं।
एकता आर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा 2' की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।
Singham Again में अर्जुन कपूर विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नया पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें अर्जुन खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह ने भी अपने दोस्त का ये पोस्टर शेयर किया है।
जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर अपनी बहन के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने खुशी से लड़ाई करने के लिए माफी मांगी है।
शाहरुख खान की लवली वाइफ गौरी खान इंटीरियर डिजाइनर और प्रोड्यूसर के बाद अब एक रेस्ट्रोरेंट की मालिक भी बन गई हैं। गौरी ने अपना पहला रेस्ट्रों ओपन किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बीते साल लॉस एंजिल्स में 95 वें एकेडमी अवॉर्ड्स के दौरान प्रेजेंटर बनकर देश का नाम रोशन किया था। वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस को अपने देश का नाम रोशन का मौका मिला है। इस बार दीपिका पादुकोण बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में बतौर प्रेजेंटेटर शामिल होंगी।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अयोध्या में राम मंदिर की सफल प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना की और आभार जताया। उन्होंने एक लेटर में पीएम को संबोधित किया और अपने भारत के लाखों लोगों के सपने को पूरा करने के लिए उन्हें धन्यवाद किया।