Bollywood News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस महीने के अंत में राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शादी की रश्में 23 और 24 सितंबर को लीला पैलेस और द ओबेरॉय उदयविलास में होगीं। इसके अलावा कल यानी 7 सितंबर को शाहरुख खान की जवान रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों को बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के अभी तक 9 लाख 66 हजार 713 टिकट बिक चुके हैं। जिससे करीब 26.45 करोड़ का कलेक्शन होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहले ही दिन 70-80 करोड़ तक कमाई कर सकती है। वहीं बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल और शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें करण देओल ‘जवान’ एक्टर शाहरुख खान के पैर छू रहे हैं। जिसके बाद सनी देओल के बेटे की काफी तारीफ हो रही है।

Live Updates
19:14 (IST) 6 Sep 2023
इसी महीने की 30 तारीख को फेरे लेंगे परिणीति और राघव

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी का कार्ड सामने आ चुका है। दोनों 30 सितंबर को शादी करने वाले हैं।

17:39 (IST) 6 Sep 2023
आशीष विद्यार्थी ने तलाक के बदले राजोशी को दी मोटी एलिमनी?

आशीष विद्यार्थी ने कुछ महीने पहले ही दूसरी शादी की है। आशीष और उनकी पहली पत्नी राजोशी विद्यार्थी उर्फ पीलू 22 सालों तक शादी में रहने के बाद एक दूसरे से अलग हो चुके थे, लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। दोनों का एक बेटा है जो विदेश में पढ़ाई कर रहा है। पीलू इन दिनों अपनी फिल्म ‘अकेली’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि आशीष से तलाक लेने पर राजोशी को एलिमनी के रूप में मोटी रकम मिली है। यहां पढ़ें पूरी खबर

16:37 (IST) 6 Sep 2023
भारत बनाम इंडिया की बहस पर अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ का रिएक्शन

इस वक्त हमारे देश के नाम को लेकर बहस छिड़ी हुई है। जी-20 से जुड़े निमंत्रण पत्र पर द्रौपदी मुर्मू को प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया था, जिसके बाद इसपर राष्ट्रव्यापी बहस छिड़ गई। कहा जा रहा है कि देश के नाम को इंडिया नहीं केवल भारत किया जाएगा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि संसद के विषेश सत्र में इसपर निर्णय लिया जा सकता है। हर कोई देश के नाम को लेकर अपनी राय दे रहा है। कंगना रनौत के बाद अब अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ का रिएक्शन भी सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

15:29 (IST) 6 Sep 2023
थैंक्यू फॉर कमिंग का ट्रेलर रिलीज

फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर अहम भूमिका में हैं।

13:26 (IST) 6 Sep 2023
मनीषा रानी का पहला गाना हुआ रिलीज

'बिग बॉस ओटीटी 2' की मनीषा रानी ने म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया है। टोनी कक्कड़ के साथ मनीषा रानी का पहला गाना 'जमना पार' रिलीज हो गया है।

12:10 (IST) 6 Sep 2023
वेनिस में खुलेआम लव मेकिंग करते पाए गए मशूहर रैपर कान्ये वेस्ट और बियांका सेंसरी

कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी मॉडल बियांका सेंसरी इटली एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस वक्त वह इटली में छुट्टियां मना रहे हैं। इस दौरान वह दोनों वेनिस में बोट पर खुलेआम लव मेकिंग करते नजर आए। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जिनमें कान्ये हाफ न्यूड नजर आ रहे हैं और बियांका उनके सामने बैठी हैं। इसके बाद कपल को वेनिस की बोट कंपनी द्वारा लाइफटाइम बैन कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

11:46 (IST) 6 Sep 2023
जय शाह से गोल्डन टिकट मिलने पर अमिताभ बच्चन ने जताया आभार

बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह ने बिग बी को 'आईसीसी वनडे विश्व कप 2023' का गोल्डन टिकट भेंट किया है। अब जय शाह के ट्वीट को रिट्वीट करके उनका आभार जताया है।

11:43 (IST) 6 Sep 2023
जो जोनास ने अपनी पत्नी सोफी टर्नर से तलाक के लिए दी अर्जी

हॉलीवुड अभिनेत्री सोफी टर्नर और गायक जो जोनस ने एक-दूसरे से तलाक लेने का फैसला किया है। खबर है कि निक जोनस के भाई ने तलाक के लिए अर्जी दे दी है।

10:52 (IST) 6 Sep 2023
सचिन तेंदुलकर ने मुरलीधरन की बायोपिक के ट्रेलर लॉन्च पर बरसाया प्यार

श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक 800 का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इसे सचिन तेंदुलकर ने लॉन्च किया है। इ स अवसर पर सचिन तेंदुलकर और श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन एक दूसरे की खूब तारीफ करते नजर आए।

10:50 (IST) 6 Sep 2023
इंडिया vs भारत विवाद पर जैकी श्रॉफ की प्रतिक्रिया आई सामने

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने 'इंडिया' की जगह 'भारत' इस्तेमाल करने को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है 'पहले हमारे देश को भारत कहा जाता था ना? मेरा नाम जैकी है, कुछ मुझे जॉकी कहते हैं और कुछ मुझे जाकी कहते हैं। लोग मेरा नाम इसलिए बदल देते हैं, मैं नहीं बदलूंगा। सिर्फ नाम बदलेगा, हम नहीं बदलेंगे। आप लोग देश का नाम बदलते रहते हैं, लेकिन यह मत भूलिए कि आप भारतीय हैं।'

10:48 (IST) 6 Sep 2023
बॉक्स ऑफिस पर स्लो हुई गदर-2 की कमाई

सनी देओल की गदर-2 को रिलीज हुए 26 दिन बीत चुके हैं। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 506.27 करोड़ हो गई है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 659 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

10:38 (IST) 6 Sep 2023
शाहरुख खान की जवान पर धर्मेंद्र ने लुटाया प्यार

‘जवान’ की रिलीज से पहले अभिनेता धर्मेंद्र ने किंग खान को शुभकामनाएं दी हैं।

09:29 (IST) 6 Sep 2023
शाहरुख खान की ‘जवान’ ओपनिंग डे पर बनाएगी नए रिकॉर्ड

7 सितंबर को शाहरुख खान की जवान रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों को बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के अभी तक 9 लाख 66 हजार 713 टिकट बिक चुके हैं। जिससे करीब 26.45 करोड़ का कलेक्शन होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहले ही दिन 70-80 करोड़ तक कमाई कर सकती है।

09:29 (IST) 6 Sep 2023
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इसी महीने रचाएंगे शादी

आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस महीने के अंत में राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शादी की रश्में 23 और 24 सितंबर को लीला पैलेस और द ओबेरॉय उदयविलास में होगीं।