Bollywood News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस महीने के अंत में राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शादी की रश्में 23 और 24 सितंबर को लीला पैलेस और द ओबेरॉय उदयविलास में होगीं। इसके अलावा कल यानी 7 सितंबर को शाहरुख खान की जवान रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों को बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के अभी तक 9 लाख 66 हजार 713 टिकट बिक चुके हैं। जिससे करीब 26.45 करोड़ का कलेक्शन होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहले ही दिन 70-80 करोड़ तक कमाई कर सकती है। वहीं बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल और शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें करण देओल ‘जवान’ एक्टर शाहरुख खान के पैर छू रहे हैं। जिसके बाद सनी देओल के बेटे की काफी तारीफ हो रही है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी का कार्ड सामने आ चुका है। दोनों 30 सितंबर को शादी करने वाले हैं।
आशीष विद्यार्थी ने कुछ महीने पहले ही दूसरी शादी की है। आशीष और उनकी पहली पत्नी राजोशी विद्यार्थी उर्फ पीलू 22 सालों तक शादी में रहने के बाद एक दूसरे से अलग हो चुके थे, लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। दोनों का एक बेटा है जो विदेश में पढ़ाई कर रहा है। पीलू इन दिनों अपनी फिल्म ‘अकेली’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि आशीष से तलाक लेने पर राजोशी को एलिमनी के रूप में मोटी रकम मिली है। यहां पढ़ें पूरी खबर
इस वक्त हमारे देश के नाम को लेकर बहस छिड़ी हुई है। जी-20 से जुड़े निमंत्रण पत्र पर द्रौपदी मुर्मू को प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया था, जिसके बाद इसपर राष्ट्रव्यापी बहस छिड़ गई। कहा जा रहा है कि देश के नाम को इंडिया नहीं केवल भारत किया जाएगा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि संसद के विषेश सत्र में इसपर निर्णय लिया जा सकता है। हर कोई देश के नाम को लेकर अपनी राय दे रहा है। कंगना रनौत के बाद अब अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ का रिएक्शन भी सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर अहम भूमिका में हैं।
https://youtu.be/VXCEhWbw-Z4
'बिग बॉस ओटीटी 2' की मनीषा रानी ने म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया है। टोनी कक्कड़ के साथ मनीषा रानी का पहला गाना 'जमना पार' रिलीज हो गया है।
https://youtu.be/67FHHDeDpGY
कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी मॉडल बियांका सेंसरी इटली एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस वक्त वह इटली में छुट्टियां मना रहे हैं। इस दौरान वह दोनों वेनिस में बोट पर खुलेआम लव मेकिंग करते नजर आए। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जिनमें कान्ये हाफ न्यूड नजर आ रहे हैं और बियांका उनके सामने बैठी हैं। इसके बाद कपल को वेनिस की बोट कंपनी द्वारा लाइफटाइम बैन कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह ने बिग बी को 'आईसीसी वनडे विश्व कप 2023' का गोल्डन टिकट भेंट किया है। अब जय शाह के ट्वीट को रिट्वीट करके उनका आभार जताया है।
हॉलीवुड अभिनेत्री सोफी टर्नर और गायक जो जोनस ने एक-दूसरे से तलाक लेने का फैसला किया है। खबर है कि निक जोनस के भाई ने तलाक के लिए अर्जी दे दी है।
श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक 800 का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इसे सचिन तेंदुलकर ने लॉन्च किया है। इ स अवसर पर सचिन तेंदुलकर और श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन एक दूसरे की खूब तारीफ करते नजर आए।
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने 'इंडिया' की जगह 'भारत' इस्तेमाल करने को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है 'पहले हमारे देश को भारत कहा जाता था ना? मेरा नाम जैकी है, कुछ मुझे जॉकी कहते हैं और कुछ मुझे जाकी कहते हैं। लोग मेरा नाम इसलिए बदल देते हैं, मैं नहीं बदलूंगा। सिर्फ नाम बदलेगा, हम नहीं बदलेंगे। आप लोग देश का नाम बदलते रहते हैं, लेकिन यह मत भूलिए कि आप भारतीय हैं।'
सनी देओल की गदर-2 को रिलीज हुए 26 दिन बीत चुके हैं। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 506.27 करोड़ हो गई है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 659 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
‘जवान’ की रिलीज से पहले अभिनेता धर्मेंद्र ने किंग खान को शुभकामनाएं दी हैं।
7 सितंबर को शाहरुख खान की जवान रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों को बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के अभी तक 9 लाख 66 हजार 713 टिकट बिक चुके हैं। जिससे करीब 26.45 करोड़ का कलेक्शन होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहले ही दिन 70-80 करोड़ तक कमाई कर सकती है।
आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस महीने के अंत में राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शादी की रश्में 23 और 24 सितंबर को लीला पैलेस और द ओबेरॉय उदयविलास में होगीं।