Entertainment News Updates: तब्बू और अजय देवगन की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का टीजर आज 1 बजे आने वाला है। जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की एडवांस टिकट बुकिंग ने ‘फाइटर’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो लंदन की सड़कों पर विक्की कौशल के साथ घूम रही हैं। जैसे ही रोड क्रॉस कर रही हैं और जैसे ही उन्होंने ये देखा कि कोई उनका वीडियो बना रहा है वो भड़क गईं। सनी देओल पर फिल्म निर्माता सौरव गुप्ता ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। सनी पर जबरन वसूली और जालसाजी के आरोप लगे हैं। रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉकस्टार’ एक बार फिर रिलीज होने जा रही है और इसके 1 लाख टिकट बिक चुके हैं। दीपक तिजोरी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि कान्स बहुत खौफनाक है और वहां दो रेड कार्पेट होती है, एक असली और एक नकली। एक पर लोग जाते हैं और फोटो खिंचवाते हैं, जबकि दूसरे के लिए उन्हें पैसे देने पड़ते हैं।

Live Updates
19:31 (IST) 31 May 2024
नंदमुरी बालकृष्ण के धक्का देने पर आया एक्ट्रेस अंजलि का रिएक्शन

नंदमुरी बालकृष्ण का बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें देखने के लिए मिला था कि वो फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' प्री-रिलीज इवेंट में एक्ट्रेस अंजलि को धक्का देते नजर आए थे। ऐसे में अब इस मामले पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। वो उनके सपोर्ट में उतरी हैं और उनके साथ अपनी पुरानी दोस्ती बताया है।

19:28 (IST) 31 May 2024
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

खबर है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी टूट गई है। इसी बीच अब एक्ट्रेस की क्रिप्टिक पोस्ट भी चर्चा में आ गई है। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। पढ़िए पूरी खबर...

18:49 (IST) 31 May 2024
सलीम-जावेद की ब्लॉकबस्टर जोड़ी पर डॉक्यूमेंट्री

सलीम-जावेद की ब्लॉकबस्टर जोड़ी पर डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है। ऐसे में अब सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि दिग्गज कहानी लेखक जोड़ी सलीम-जावेद के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री में दुर्लभ फुटेज को शामिल किया जाएगा, जो पहले कभी नहीं देखा गया है।

17:51 (IST) 31 May 2024
नेहा शर्मा ने लिया आइस बाथ

नेहा शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो आइस बाथ लेते हुए नजर आ रही हैं। वो बाथटब में करीब साढ़े तीन मिनट से 4 मिनट तक रहती हैं।

17:43 (IST) 31 May 2024
ओटीटी डेब्यू से पहले मंदिर पहुंचीं खुशाली कुमार

एक्ट्रेस खुशाली कुमार ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। वो 'डेढ़ बीघा जमीन' से ओटीटी पर डेब्यू करेंगी। इसका प्रीमियर आज रखा गया था। ऐसे में इसकी रिलीज से पहले एक्ट्रेस उत्तराखंड के मंदिर कासर देवी पहुंचीं और उन्होंने आशीर्वाद लिया। उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

16:55 (IST) 31 May 2024
आ गया 'बिग बॉस ओटीटी 3' का प्रोमो, अनिल कपूर का दिखा 'झक्कास' अंदाज

'बिग बॉस ओटीटी 3' का प्रोमो जारी कर दिया गया है। इस सीजन को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं। टीजर में एक्टर की पहली झलक भी देखने के लिए मिल रही है। उनका 'झक्कास' अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।

16:45 (IST) 31 May 2024
केटी पेरी को अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग में परफॉर्म करने के लिए मिले 45 करोड़!

हॉलीवुड की स्टार सिंगर केटी पेरी को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए उन्हें 45 करोड़ रुपए बतौर फीस मिले हैं।

16:43 (IST) 31 May 2024
जब अभिषेक कुमार से मांगा गया फेवर

'बिग बॉस' फेम एक्टर अभिषेक कुमार ने खुलासा किया है कि करियर के शुरुआती दिनों में उनसे फेवर मांगा गया था। एक गे शख्स ने उनसे फेवर मांगा तो वो बुरी तरह से टूट गए थे और उनके मन में सुसाइड का ख्याल आया था। फेवर मांगने के बाद वो घर चले गए थे और इस किस्से को जान मां भी खूब रोई थीं। पढ़िए पूरी खबर...

14:54 (IST) 31 May 2024
Animal 2 में ऐसा होगा रणबीर कपूर का लुक

रणबीर कपूर के हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने उनका 'एनिमल पार्क' का लुक शेयर किया है।

13:55 (IST) 31 May 2024
मलाइका संग अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का काफी पहले ब्रेकअप हो चुका है। उनके करीबियों ने इस खबर की पुष्टि की है।

13:52 (IST) 31 May 2024
'औरों में कहां दम था' में नजर आएंगे अजय देवगन और तब्बू

अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी शानदार लव स्टोरी में नजर आने वाले हैं। वो नीरज पांडे की फिल्म 'औरों में कहां दम था' के जरिए एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इसका टीजर भी जारी किया गया है।

13:51 (IST) 31 May 2024
OTT पर दिखेगा ‘बड़की बहू छोटकी बहू’ का जलवा

रानी चटर्जी और काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्म 'बड़की बहू छोटकी बहू' को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। इसमें काजल और रानी देवरानी-जेठानी के रोल में हैं। पढ़िए पूरी खबर...

11:50 (IST) 31 May 2024
दामाद अक्षय कुमार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं डिंपल कपाड़िया

डिंपल कपाड़िया और अक्षय कुमार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।

11:49 (IST) 31 May 2024
रोम में घूम रहीं अनन्या पांडे

अनन्या पांडे, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन को अटेंड कर रही हैं और इस वक्त रोम में मजे कर रही हैं।

11:04 (IST) 31 May 2024
कश्मीरा ने यूं मनाया कृष्णा अभिषेक

कश्मीरा शाह ने कृष्णा अभिषेक के बर्थडे पार्टी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें सब खूब मजे कर रहे हैं।

11:02 (IST) 31 May 2024
ईशा मालवीय ने पिता के जन्मदिन पर गिफ्ट की लाखों की कार

ईशा मालवीय ने अपने पिता के जन्मदिन पर उन्हें Hyundai Creta गिफ्ट की है।

10:53 (IST) 31 May 2024
Panchayat के लिए अमिताभ बच्चन होते परफेक्ट प्रधान

नीना गुप्ता का कहना है कि अगर 'पंचायत' हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बनी होती तो प्रधान के किरदार के लिए अमिताभ बच्चन परफेक्ट होते।

यहां पढ़ें पूरी खबर

09:41 (IST) 31 May 2024
एक्टर ने खोला Cannes का राज!

इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बात करते हुए दीपक तिजोरी ने Cannes Film Festival को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया है। दीपक का दावा है कि वहां एक असली और एक नकली रेड कार्पेट होती है और एक में लोग आराम से फोटो खिंचवा सकते हैं, जबकि दूसरी के लिए पैसे देने पड़ते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:40 (IST) 31 May 2024
ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं अर्चना गौतम

अर्चना गौतम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने नेट वाली ड्रेस पहनी है। इसे लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

08:55 (IST) 31 May 2024
भरी महफिल में दिव्या खोसला ने छुए मुकेश भट्ट के पैर

दिव्या खोसला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिव्या खोसला, मुकेश भट्ट के पैर छुते हुए नजर आ रही हैं।

08:47 (IST) 31 May 2024
सनी देओल पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

सनी देओल कानूनी पचड़ों में फंसते नजर आ रहे हैं। फिल्म निर्माता सौरव गुप्ता ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है। सनी देओल पर धोखाधड़ी, जबरन वसूली और जालसाजी जैसे आरोप लगे हैं। कुछ दिन पहले सौरव गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सनी देओल ने साल 2016 में उनसे फिल्म करने के नाम पर एडवांस में पैसे लिए थे और वह इसके बाद भी ये कहकर पैसे लेते रहे कि वो फिल्म शुरू करेंगे, लेकिन एक्टर ने सनी के साथ कोई फिल्म नहीं की। यहां पढ़ें पूरी खबर

07:58 (IST) 31 May 2024
अनुपम मित्तल ने बनाया डाउरी केल्कुलेटर तो भड़के लोग

अनुपम मित्तल ने शादी डॉट कॉम में नया फीचर जोड़ दिया है, वो है डाउरी केल्कुलेटर। जिसका वो प्रचार कर रहे हैं और लोग उन्हें इसके लिए फटकार लगा रहे हैं।

07:48 (IST) 31 May 2024
दीपक तिजोरी ने बताई कान्स की सच्चाई

कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर दीपक तिजोरी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

07:43 (IST) 31 May 2024
कटरीना कैफ को आया गुस्सा

कटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं, इसे लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। पहले उनका लंदन में घूमते हुए एक वीडियो सामने आया था। इसके बाद अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कटरीना, विक्की का हाथ पकड़कर रोड क्रॉस कर रही हैं और जैसे ही वो देखती हैं कि कोई उनका वीडियो बना रहा है वो ये रिएक्शन देती हैं। देखें वीडियो