Bollywood News Highlights: बॉलीवुड एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत सद्गुरु की बड़ी भक्त हैं। हाल ही में उन्होंने कोयंबटूर में उनके आश्रम का दौरा किया। एक्ट्रेस ने अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। साझा की गई एक तस्वीर में वह सद्गुरु का आशीर्वाद लेती भी नजर आ रही हैं। पश्तो नाटक और मंच कलाकार खुशबू खान की पाकिस्तान में दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। अन्नू कपूर अभिनीत फिल्म ‘हमारे बारह’ ने एक महत्वपूर्ण कानूनी बाधा पार कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। ‘हमारे बारह’ अब 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं कन्नड़ फिल्म स्टार दर्शन थूगुदीपा को रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में छह दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। एक्टर को 11 जून को उनके मैसूर स्थित फार्म हाउस से हिरासत में लिया गया था और फिर पूछताछ की गई। देश की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी की जिंदगी को करीब से देखने को मिलेगा। उनकी बायोपिक मूवी ‘बेदी’ की अनाउंसमेंट कर दी गई है। फिल्म का पहला वीडियो सामने आया है। मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
19:24 (IST) 12 Jun 2024
Ishq Vishk Rebound का ट्रेलर रिलीज

Ishq Vishk Rebound का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म 21 जून को थिएटर में रिलीज होने वाली है।

17:27 (IST) 12 Jun 2024
पलक तिवारी का कमाल है ये लुक

पलक तिवारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका लुक बार्बी डॉल से कम नहीं लग रहा है।

15:41 (IST) 12 Jun 2024
कॉमनवेल्थ हैवीवेट चैंपियन पहलवान-अभिनेता संग्राम सिंह ने रचा इतिहास ,

पूर्व कॉमनवेल्थ हैवीवेट चैंपियन संग्राम सिंह MMA की दुनिया में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। इस कदम के साथ, वह MMA को अपनाने वाले पहले पुरुष पहलवान और MMA फाइटर के रूप में प्रतिस्पर्धा करने वाले केवल दूसरे भारतीय बन गए हैं। लगभग 25 वर्षों के शानदार कुश्ती करियर और भारत के लिए कई पुरस्कारों के साथ, संग्राम सिंह MMA में अपने बदलाव के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित हैं, एक ऐसा खेल जिसमें मूल रूप से पहलवानों के कौशल शामिल हैं।

15:41 (IST) 12 Jun 2024
शालीन भनौट को 200 बिछुओं ने मारा डंक

शालीन भनौट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका चेहरा सूजा हुआ है और वो काफी दर्द में नजर आ रहे हैं। अभिषेक कुमार उनसे पूछ रहे हैं कि उन्हें क्या हुआ है। वह बता रहे हैं कि उन्हें 200 बिछुओं ने डंक मारा है।

15:18 (IST) 12 Jun 2024
प्रियंका चोपड़ा के जेठ को हुआ स्किन कैंसर

प्रियंका चोपड़ा के जेठ और मशहूर सिंगर और सॉन्गराइटर केविन जोनस को स्किन कैंसर है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।

15:15 (IST) 12 Jun 2024
आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बने पवन कल्याण

आंध्र प्रदेश में भी NDA की सरकार बन गई है। तेलगु देशम पार्टी (TDP) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वहीं एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी CM पद की शपथ ली।

15:10 (IST) 12 Jun 2024
जावेद जाफरी नहीं होंगे ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का हिस्सा

अनिल कपूर के रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3′ में जावेद जाफरी नजर नहीं आएंगे। ‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बताया, ‘मैं बिग बॉस का हिस्सा नहीं हूं।’

12:31 (IST) 12 Jun 2024
TVF ने की नए शो की घोषणा

द वायरल फीवर (TVF) ने बीते दिन ‘सिस्टरहुड’ का ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर से शो की कहानी का काफी हद तक अंदाजा लग गया है। इस सीरीज की कहानी चार लड़कियों पर बेस्ड है, जो स्कूल की छात्रा होने के साथ-साथ बेस्ट फ्रेंड्स भी हैं।

12:29 (IST) 12 Jun 2024
फिल्म ‘हमारे बारह’ की एक्ट्रेस को मिली रेप की धमकी

फिल्म ‘हमारे बारह’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। पहले फिल्म की रिलीज पर तलवार लटक गई थी, लेकिन अब इसे रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म से डेब्यू कर रही अभिनेत्री अदिति धीमन को रेप की धमकी मिली है।

10:45 (IST) 12 Jun 2024
अर्चना गौतम अपने नए घर में हुईं शिफ्ट

अर्चना गौतम ने अपने नए घर में गृह प्रवेश कर लिया है और पूजा की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

08:01 (IST) 12 Jun 2024
किरण बेदी की बायोपिक का हुआ ऐलान

देश की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी की जिंदगी को करीब से देखने को मिलेगा। उनकी बायोपिक मूवी ‘बेदी’ की अनाउंसमेंट कर दी गई है। फिल्म का पहला वीडियो सामने आया है।

08:00 (IST) 12 Jun 2024
कन्नड़ फिल्म स्टार दर्शन थूगुदीपा को रेणुका स्वामी मर्डर केस में 6 दिन की पुलिस कस्टडी

कन्नड़ फिल्म स्टार दर्शन थूगुदीपा को रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में छह दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। एक्टर को 11 जून को उनके मैसूर स्थित फार्म हाउस से हिरासत में लिया गया था और फिर पूछताछ की गई।

08:00 (IST) 12 Jun 2024
इस दिन रिलीज होगी ‘हमारे 12’

अन्नू कपूर अभिनीत फिल्म ‘हमारे बारह’ ने एक महत्वपूर्ण कानूनी बाधा पार कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। ‘हमारे बारह’ अब 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

07:59 (IST) 12 Jun 2024
पाकिस्तानी एक्ट्रेस खुशबू खान की गोली मारकर हत्या

पश्तो नाटक और मंच कलाकार खुशबू खान की पाकिस्तान में दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

07:59 (IST) 12 Jun 2024
मंडी से सांसद चुने जाने के बाद सद्गुरु की शरण में पहुंचीं कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत सद्गुरु की बड़ी भक्त हैं। हाल ही में उन्होंने कोयंबटूर में उनके आश्रम का दौरा किया। एक्ट्रेस ने अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। साझा की गई एक तस्वीर में वह सद्गुरु का आशीर्वाद लेती भी नजर आ रही हैं।