Bollywood News Highlights: बॉलीवुड एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत सद्गुरु की बड़ी भक्त हैं। हाल ही में उन्होंने कोयंबटूर में उनके आश्रम का दौरा किया। एक्ट्रेस ने अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। साझा की गई एक तस्वीर में वह सद्गुरु का आशीर्वाद लेती भी नजर आ रही हैं। पश्तो नाटक और मंच कलाकार खुशबू खान की पाकिस्तान में दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। अन्नू कपूर अभिनीत फिल्म ‘हमारे बारह’ ने एक महत्वपूर्ण कानूनी बाधा पार कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। ‘हमारे बारह’ अब 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं कन्नड़ फिल्म स्टार दर्शन थूगुदीपा को रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में छह दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। एक्टर को 11 जून को उनके मैसूर स्थित फार्म हाउस से हिरासत में लिया गया था और फिर पूछताछ की गई। देश की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी की जिंदगी को करीब से देखने को मिलेगा। उनकी बायोपिक मूवी ‘बेदी’ की अनाउंसमेंट कर दी गई है। फिल्म का पहला वीडियो सामने आया है। मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
Ishq Vishk Rebound का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म 21 जून को थिएटर में रिलीज होने वाली है।
पलक तिवारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका लुक बार्बी डॉल से कम नहीं लग रहा है।
पूर्व कॉमनवेल्थ हैवीवेट चैंपियन संग्राम सिंह MMA की दुनिया में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। इस कदम के साथ, वह MMA को अपनाने वाले पहले पुरुष पहलवान और MMA फाइटर के रूप में प्रतिस्पर्धा करने वाले केवल दूसरे भारतीय बन गए हैं। लगभग 25 वर्षों के शानदार कुश्ती करियर और भारत के लिए कई पुरस्कारों के साथ, संग्राम सिंह MMA में अपने बदलाव के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित हैं, एक ऐसा खेल जिसमें मूल रूप से पहलवानों के कौशल शामिल हैं।
शालीन भनौट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका चेहरा सूजा हुआ है और वो काफी दर्द में नजर आ रहे हैं। अभिषेक कुमार उनसे पूछ रहे हैं कि उन्हें क्या हुआ है। वह बता रहे हैं कि उन्हें 200 बिछुओं ने डंक मारा है।
प्रियंका चोपड़ा के जेठ और मशहूर सिंगर और सॉन्गराइटर केविन जोनस को स्किन कैंसर है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।
आंध्र प्रदेश में भी NDA की सरकार बन गई है। तेलगु देशम पार्टी (TDP) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वहीं एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी CM पद की शपथ ली।
द वायरल फीवर (TVF) ने बीते दिन ‘सिस्टरहुड’ का ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर से शो की कहानी का काफी हद तक अंदाजा लग गया है। इस सीरीज की कहानी चार लड़कियों पर बेस्ड है, जो स्कूल की छात्रा होने के साथ-साथ बेस्ट फ्रेंड्स भी हैं।
फिल्म 'हमारे बारह' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। पहले फिल्म की रिलीज पर तलवार लटक गई थी, लेकिन अब इसे रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म से डेब्यू कर रही अभिनेत्री अदिति धीमन को रेप की धमकी मिली है।
अर्चना गौतम ने अपने नए घर में गृह प्रवेश कर लिया है और पूजा की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।
देश की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी की जिंदगी को करीब से देखने को मिलेगा। उनकी बायोपिक मूवी ‘बेदी’ की अनाउंसमेंट कर दी गई है। फिल्म का पहला वीडियो सामने आया है।
कन्नड़ फिल्म स्टार दर्शन थूगुदीपा को रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में छह दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। एक्टर को 11 जून को उनके मैसूर स्थित फार्म हाउस से हिरासत में लिया गया था और फिर पूछताछ की गई।
अन्नू कपूर अभिनीत फिल्म ‘हमारे बारह’ ने एक महत्वपूर्ण कानूनी बाधा पार कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। ‘हमारे बारह’ अब 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
पश्तो नाटक और मंच कलाकार खुशबू खान की पाकिस्तान में दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत सद्गुरु की बड़ी भक्त हैं। हाल ही में उन्होंने कोयंबटूर में उनके आश्रम का दौरा किया। एक्ट्रेस ने अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। साझा की गई एक तस्वीर में वह सद्गुरु का आशीर्वाद लेती भी नजर आ रही हैं।