Trending Bollywood Celebrity News Highlights updates: बीते दिन ‘मदर इंडिया’ फेम बॉलीवुड एक्टर साजिद खान के निधन की खबर आई थी, जिसके बाद फिल्ममेकर साजिद खान को RIP मैसेज जाने लगे थे। अब इस पूरे मामले पर उन्होंने सफाई दी है। कोरियोग्राफर फराह खान के भाई साजिद खान ने मौत की अफवाहों पर सफाई दी है। वो इससे परेशान हो गए थे। साजिद ने सोशल मीडिया के जरिए साफ किया कि वो जिंदा हैं और उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वहीं, साल 2023 के अंत में साउथ के फेमस डायरेक्टर प्रशांत नारायणन का निधन हो गया है। उनका निधन गुरुवार को हुआ। उन्होंने एक सरकारी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। वो 51 साल के थे। निर्देशक साउथ के फेमस एक्टर मोहनलाल के साथ फिल्म ‘छायामुखी’ में काम कर चुके हैं। इसके साथ ही अक्षय कुमार क्रिकेटर शिखर धवन के सपोर्ट में आए हैं। उन्हें उनके बच्चे से मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिसके बाद एक्टर ने उनका सपोर्ट किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर एक बाप के दर्द को बयां किया है।

Live Updates
17:55 (IST) 29 Dec 2023
उर्वशी रौतेला के साथ बॉबी देओल ने NBK109 की टीम को किया ज्वॉाइन

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो लॉर्ड बॉबी देओल के साथ प्राइवेट जेट में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल, बॉबी ने हाल ही में NBK109 की टीम को ज्वॉइन किया है, जिसमें उर्वशी भी नजर आने वाली हैं।

17:09 (IST) 29 Dec 2023
कृति खरबंदा ने बॉयफ्रंड पुलकित सम्राट को विश किया बर्थडे

कृति खरबंदा ने बॉयफ्रंड पुलकित सम्राट को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक्टर बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक तस्वीरें और एक डांस वीडियो शेयर किया है।

16:58 (IST) 29 Dec 2023
अमिताभ बच्चन ने नम आंखों से 'केबीसी 15' को कहा अलविदा

अमिताभ बच्चन का चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 15 के फिनाले का वक्त आ गया है। शो इसके बाद ऑफ एयर हो जाएगा। इसके फिनाले में एक्टर ने अपने दिल की बात कही है और नम आंखों से इसे अलविदा कहा है।

16:06 (IST) 29 Dec 2023
विजयकांत के अंतिम संस्कार में थलापति विजय को पड़ी चप्पल

थलापति विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देख सकते हैं एक्टर के साथ बदसलूकी की गई है। उन पर चप्पल पड़ी है। वीडियो के सामने आने के बाद फैंस काफी निराश हैं और सवाल कर रहे हैं 'ऐसा क्यों?'

15:54 (IST) 29 Dec 2023
मणिपुर के फेमस सिंगर Akhu Chingangbam हुए किडनैप

मणिपुर से खबर सामने आ रही है कि वहां के एक फेमस सिंगर अखु चिंगंगबम को बदमाशों ने किडनैप कर लिया है। हथियारबंद बदमाशों ने 29 दिसंबर को किडनैप किया है। पढ़िए पूरी खबर...

15:19 (IST) 29 Dec 2023
अरबाज खान के बाद दूसरी शादी के लिए मलाइका अरोड़ा भी हुईं तैयार

अरबाज खान की शादी के बाद अब मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की दूसरी शादी की चर्चा जोरों पर शुरू हो गई है। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्शन दिया है। वो 2024 में फैंस को गुड न्यूज दे सकती हैं। पढ़िए पूरी खबर...

14:08 (IST) 29 Dec 2023
बॉक्स ऑफिस पर 'सालार' और 'डंकी' का जलवा

प्रभास की 'सालार' और शाहरुख खान की 'डंकी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही हैं। साउथ एक्टर की फिल्म ने सातवें दिन इंडिया में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर...

13:00 (IST) 29 Dec 2023
'बिग बॉस 17' से बेघर होगा ये कंटेस्टेंट

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 17' काफी चर्चा में है। इस हफ्ते शो में नया ट्विस्ट आने वाला है। इस हफ्ते शो से वोटिंग के आधार पर एविक्शन होने वाला है। पढ़िए पूरी खबर...

12:15 (IST) 29 Dec 2023
अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना को विश किया बर्थडे

ट्विंकल खन्ना आज 49 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस वाइफ को जन्मदिन विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की फोटोज के कोलाज का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'हजारों साल जीयो मेरी हल्क। अपनी जिंदगी के इतने साल हमें देने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे टीना।'

11:12 (IST) 29 Dec 2023
शादी के बाद नई-नवेली दुल्हनिया संग दिखे अरबाज खान

अरबाज खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें शादी के बाद अपनी नई-नवेली दुल्हनिया के साथ देखा जा सकता है। इसमें शूरा खान सिंपल लुक में दिखाई दे रही हैं।

11:10 (IST) 29 Dec 2023
चंपल में यूं दिखे जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम को बीती रात मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्टर का वही सिंपल अंदाज देखने के लिए मिला, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। इस दौरान वो चप्पल, लोवर और टी-शर्ट में कैजुअल दिख रहे हैं।

11:08 (IST) 29 Dec 2023
एयरपोर्ट पर बेटी के साथ कुछ यूं दिखीं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर बेटी के साथ अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। इसमें वो एक साइकिल पर बैठकर सवारी करते हिए दिख रही हैं।

10:06 (IST) 29 Dec 2023
शिखर धवन के सपोर्ट में आए अक्षय कुमार

अक्षय कुमार क्रिकेटर शिखर धवन के सपोर्ट में आए हैं। उन्हें उनके बच्चे से मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिसके बाद एक्टर ने उनका सपोर्ट किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर एक बाप के दर्द को बयां किया है।

10:06 (IST) 29 Dec 2023
साजिद खान ने दी मौत की अफवाहों पर सफाई

बीते दिन ‘मदर इंडिया’ फेम बॉलीवुड एक्टर साजिद खान के निधन की खबर आई थी, जिसके बाद फिल्ममेकर साजिद खान को RIP मैसेज जाने लगे थे। अब इस पूरे मामले पर उन्होंने सफाई दी है। कोरियोग्राफर फराह खान के भाई साजिद खान ने मौत की अफवाहों पर सफाई दी है। वो इससे परेशान हो गए थे। साजिद ने सोशल मीडिया के जरिए साफ किया कि वो जिंदा हैं और उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

10:05 (IST) 29 Dec 2023
साउथ के फेमस डायरेक्टर प्रशांत नारायणन का निधन

साल 2023 के अंत में साउथ के फेमस डायरेक्टर प्रशांत नारायणन का निधन हो गया है। उनका निधन गुरुवार को हुआ। उन्होंने एक सरकारी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। वो 51 साल के थे। निर्देशक साउथ के फेमस एक्टर मोहनलाल के साथ फिल्म ‘छायामुखी’ में काम कर चुके हैं।