Trending Bollywood Celebrity News Updates: तापसी पन्नू ने कुछ दिन पहले गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड संग शादी रचाई थी, जिसके वीडियो और तस्वीरें अब सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस के संगीत और शादी के वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह एन्जॉय करती दिख रही हैं। करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘क्रू’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती दिख रही है। फिल्म ने छठे दिन केवल 3.25 करोड़ का बिजनेस किया है। ‘बिग बॉस 17’ फेम आयशा खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पैपराजी को लताड़ लगाई है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिल गया है। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘किल’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण फिल्ममेकर करण जौहर ने किया है। फिल्म का टीजर जारी हो गया है।
‘लव सेक्स और धोखा 2’ के मेकर्स इसका पहला गाना ‘कमसिन कली’ को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं, जो 5 अप्रैल को आउट होने वाला है।
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अक्सर अपने बेटे के साथ नजर आते हैं। हाल ही में दीपिका अकेले अपने बेटे के साथ स्पॉट हुईं।
अर्जुन रामपाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह और उनकी गर्लफ्रेंड Cow boy और Cow Girl लुक में नजर आ रहे हैं।
करण जौहर आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। बीते दिनों करण ने इंस्टाग्राम पर मेकअप, सर्जरी और बोटोक्स का जिक्र करते हुए तंज भरा लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। अब एक बार फिर करण ने कुछ ऐसा ही लिखा है, लेकिन इस बार जिक्र फिल्मों का हुआ है। हालांकि ये पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर वह तंज किसे कस रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान अक्सर स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में वह अपनी दोस्त के साथ नजर आए जहां वह दोस्त की खिंचाई करते दिखे।
‘भाभीजी घर पर हैं’ एक्टर सानंद वर्मा ने बताया है कि जब वह 13 साल के थे एक आदमी ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। इसे उन्होंने अपनी सबसे बुरी याद बताया है।
लोकसभा चुनाव की चर्चा के बीच नेहा लगातार भाजपा पर निशाना साध रही हैं। इसके साथ ही अब उनका ये नया गाना आया है, जिसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। नेहा के गाने पर अब लोग एक बार फिर उनकी तुलना मिया खलीफा से कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर और गाने फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं और इसके साथ ही अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के वीडियो भी काफी मजेदार हैं। फिल्म की सेंसरिंग पूरी हो चुकी है और इसे हरी झंडी दिखा दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली के फैंस उनके खासा नाराज हैं। एक इंटरव्यू में रुपाली से ट्रोलिंग को लेकर सवाल किया गया था, जिसपर उन्होंने कहा था कि उन्हें लोग बहुत ट्रोल करते हैं और उन्हें इस बात का बुरा लगता है कि ट्रोल्स में महिलाएं ज्यादा हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
तापसी पन्नू की शादी के वीडियो और तस्वीरें सामने आ गई हैं। पहले उनकी शादी का वीडियो सामने आया फिर उनकी संगीत नाइट का वीडियो आया। जिसमें वह खूब मस्ती करती दिख रही हैं।
साउथ एक्ट्रेस सरन्या पोंवंनन के खिलाफ उनके पड़ोसी ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। सरन्या पोंवंनन अक्सर फिल्मों में हीरो की मां के किरदार में नजर आती हैं, जो अपने बेटे को अच्छे संस्कार देकर बड़ा करती है। लेकिन उनके खिलाफ जो मामला सामने आया है, वो ये कि एक्ट्रेस ने अपने पड़ोसी को जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।