Trending Bollywood Celebrity News Updates: तापसी पन्नू ने कुछ दिन पहले गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड संग शादी रचाई थी, जिसके वीडियो और तस्वीरें अब सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस के संगीत और शादी के वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह एन्जॉय करती दिख रही हैं। करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘क्रू’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती दिख रही है। फिल्म ने छठे दिन केवल 3.25 करोड़ का बिजनेस किया है। ‘बिग बॉस 17’ फेम आयशा खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पैपराजी को लताड़ लगाई है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिल गया है। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates
20:49 (IST) 4 Apr 2024
लक्ष्य लालवानी की 'किल' का दमदार टीजर जारी

लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'किल' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण फिल्ममेकर करण जौहर ने किया है। फिल्म का टीजर जारी हो गया है।

https://youtu.be/ZWTHbAJLR-U

15:52 (IST) 4 Apr 2024
'लव सेक्स और धोखा 2' का पहला गाना 'कमसिन कली' जल्द होगा रिलीज

'लव सेक्स और धोखा 2' के मेकर्स इसका पहला गाना 'कमसिन कली' को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं, जो 5 अप्रैल को आउट होने वाला है।

15:51 (IST) 4 Apr 2024
बेटे रुहान के साथ नजर आईं दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अक्सर अपने बेटे के साथ नजर आते हैं। हाल ही में दीपिका अकेले अपने बेटे के साथ स्पॉट हुईं।

15:50 (IST) 4 Apr 2024
गर्लफ्रेंड के साथ Cow Boy बने नजर आए अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह और उनकी गर्लफ्रेंड Cow boy और Cow Girl लुक में नजर आ रहे हैं।

15:42 (IST) 4 Apr 2024
करण जौहर ने फिर लिखा क्रिप्टिक पोस्ट

करण जौहर आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। बीते दिनों करण ने इंस्टाग्राम पर मेकअप, सर्जरी और बोटोक्स का जिक्र करते हुए तंज भरा लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। अब एक बार फिर करण ने कुछ ऐसा ही लिखा है, लेकिन इस बार जिक्र फिल्मों का हुआ है। हालांकि ये पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर वह तंज किसे कस रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

15:10 (IST) 4 Apr 2024
पैपराजी के सामने दोस्त के साथ मस्ती करते दिखे अरबाज खान के बेटे

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान अक्सर स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में वह अपनी दोस्त के साथ नजर आए जहां वह दोस्त की खिंचाई करते दिखे।

15:09 (IST) 4 Apr 2024
13 साल की उम्र में यौन उत्पीड़न का शिकार हुए थे सानंद वर्मा

'भाभीजी घर पर हैं' एक्टर सानंद वर्मा ने बताया है कि जब वह 13 साल के थे एक आदमी ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। इसे उन्होंने अपनी सबसे बुरी याद बताया है।

11:03 (IST) 4 Apr 2024
‘देसवा में का बा’ गाकर ट्रोल हुईं नेहा सिंह राठौर

लोकसभा चुनाव की चर्चा के बीच नेहा लगातार भाजपा पर निशाना साध रही हैं। इसके साथ ही अब उनका ये नया गाना आया है, जिसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। नेहा के गाने पर अब लोग एक बार फिर उनकी तुलना मिया खलीफा से कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:02 (IST) 4 Apr 2024
‘बड़े मियां छोटे मियां’ को मिला U/A सर्टिफिकेट

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर और गाने फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं और इसके साथ ही अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के वीडियो भी काफी मजेदार हैं। फिल्म की सेंसरिंग पूरी हो चुकी है और इसे हरी झंडी दिखा दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:16 (IST) 4 Apr 2024
महिला डॉक्टर को गाली देना रुपाली गांगुली को पड़ा भारी

‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली के फैंस उनके खासा नाराज हैं। एक इंटरव्यू में रुपाली से ट्रोलिंग को लेकर सवाल किया गया था, जिसपर उन्होंने कहा था कि उन्हें लोग बहुत ट्रोल करते हैं और उन्हें इस बात का बुरा लगता है कि ट्रोल्स में महिलाएं ज्यादा हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

08:28 (IST) 4 Apr 2024
संगीत नाइट पर कुछ यूं थरकीं तापसी पन्नू

तापसी पन्नू की शादी के वीडियो और तस्वीरें सामने आ गई हैं। पहले उनकी शादी का वीडियो सामने आया फिर उनकी संगीत नाइट का वीडियो आया। जिसमें वह खूब मस्ती करती दिख रही हैं।

08:27 (IST) 4 Apr 2024
तमिल एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज

साउथ एक्ट्रेस सरन्या पोंवंनन के खिलाफ उनके पड़ोसी ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। सरन्या पोंवंनन अक्सर फिल्मों में हीरो की मां के किरदार में नजर आती हैं, जो अपने बेटे को अच्छे संस्कार देकर बड़ा करती है। लेकिन उनके खिलाफ जो मामला सामने आया है, वो ये कि एक्ट्रेस ने अपने पड़ोसी को जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।