Trending Bollywood Celebrity News Updates: बॉलीवुड की मशहूर सिंग श्रेया घोषाल का आज जन्मदिन है, श्रेया 40 साल की हो गई हैं। आशा भोसले की पोती जनाई भोसले सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने वाली हैं। वह अपकमिंग फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत – छत्रपति शिवाजी महाराज’ में नजर आएंगी। आमिर खान, सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म में करण देओल भी होंगे, इसकी पुष्टि खुद आमिर खान ने की है। मशहूर एक्ट्रेस कृति खरबंदा कल एक्टर पुलकित सम्राट के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। पुलकित की ये दूसरी शादी है। ये शादी मानेसर से हो सकती है, एक्टर्स का घर सज चुका है। बी-टाउन में आज एक और शादी है, प्रियंका चोपड़ा की कजिन एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा आज अपने मंगेतर रक्षित केजरीवाल संग सात फेरे लेंगी। शेफाली जरीवाला एयरपोर्ट पर अपने पति के साथ स्पॉट हुईं। जाते-जाते उन्होंने न केवल अपने पति को गले लगाया, बल्कि लिपलॉक भी किया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म ‘शैतान’ ने चौथे दिन 7 करोड़ का बिजनेस किया है। मनोरंजन जगत की खबरों के लिए पढ़ते रहिए।
मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ें।
अवॉर्ड शो का मजेदार वीडियो सामने आया है, जहां शाहरुख खान के सामने सुनील ग्रोवर 'कभी खुशी कभी गम' के जया और अमिताभ की एक्टिंग करते दिखते हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी कियारा आडवाणी ने कहा कि गाना सुनकर उन्हें गूजबम्प्स हो गए।
डेब्यूटेंट डायरेक्टर कुणाल खेमू शायद मडगांव एक्सप्रेस में एक कैमियो करते नज़र आने हैं।
TVF 16 शो की एक शानदार सीरीज लेकर आ रहा है जिसमें पंचायत, कोटा फैक्ट्री और गुल्लक के नए सीज़न शामिल हैं!
BB 16 विनर और रैपर एमसी स्टैन का यूट्यूब चैनल हैक हो गया है और इसकी जानकारी खुद स्टैन ने फैंस को दी है।

बॉलीवुड सिंग एड शीरन मुंबई के एक स्कूल में बच्चों से मुलाकात करने पहुंचे। जहां उन्होंने उके साथ ढेर सारी मस्ती की।
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट का घर सज चुका है, कल मानेसर में दोनों 7 फेरे लेने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
प्रियंका चोपड़ा की कजिन और एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा आज शादी के बंधन में बंध रही हैं, ये शादी जयपुर से हो रही है। बिजनेसमैन रक्षित केजरीवाल संग मीरा शादी कर रही हैं। कल उनकी मेहंदी सेरेमनी हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर
मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल 40 साल की हो गई हैं।
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव रोज नए-नए मुद्दों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब उनपर PFA अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है और इसी मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। गाजियाबाद के नंदग्राम खाने में लिखित शिकायत देते हुए पीएफए अधिकारी ने एल्विश और उनके साथियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
सोमवार की सुबह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर धीरजलाल शाह का निधन हो गया। धीरजलाल शाह के भाई हंसमुख शाह ने जानकारी दी कि मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां 11 मार्च को उन्होंने दम तोड़ दिया।
नितेश तिवारी के प्रोजेक्ट ‘रामायण’ को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। इसमें भगवान राम के रोल के लिए रणबीर कपूर का नाम सामने आया है। वहीं उनके साथ यश और साई पल्लवी भी होने की खबर है। अब रणबीर कपूर के श्री राम का किरदार निभाने पर टीवी की ‘रामायण’ के राम अरुण गोविल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसपर अपने विचार रखे हैं कि क्या रणबीर इस किरदार को बखूबी निभा पाएंगे या नहीं। यहां पढ़ें पूरी खबर
हाल ही में नीता मिस वर्ल्ड फाइनल में उन्हें ‘ब्यूटी विद पर्पस ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। इस दौरान उन्होंने जो साड़ी पहनी थी वह काफी चर्चा में है। उनकी ब्लैक रंग की साड़ी में जो धागे इस्तेमाल किए गए हैं, उन्हें मोहम्मद इस्लाम ने 45 दिनों में तैयार किया और फिर मनीष मल्होत्रा ने उनकी साड़ी को डिजाइन किया। लेकिन जो सबसे खास चीज है वो है उनकी साड़ी की ब्लाउज। यहां पढ़ें डिटेल
दिग्गज गायिका आशा भोसले की पोती जनाई भोसले फिल्मों में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वह फिल्म निर्माता संदीप सिंह की फिल्म ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह छत्रपति शिवाजी महाराज की पत्नी रानी साईं भोंसले की भूमिका निभाती नजर आएंगी। आशा भोसले ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए खुशी जाहिर की है।
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने हाल ही में शादी की है। अब दोनों साथ में फिटनेस पर काम कर रहे हैं। कपल जिम के कपड़ों में नजर आए, जिसमें लिखा था मिस्टर एंड मिसेस।
अजय देवगन और आर माधवन की हॉरर थ्रिलर फिल्म की रफ्तार चौथे दिन धीमी पड़ गई। फिल्म की कमाई में ओपनिंग डे से लेकर तीन दिनों तक इजाफा हुआ, लेकिन चौथे दिन तक आते-आते इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई। 9 मार्च को रिलीज हुई ‘शैतान’ ने तीन दिनों में 54 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, लेकिन सोमवार को इसने केवल 7 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 61 करोड़ हो गया है।
शेफाली जरीवाल का एक वीडियो सामने आय़ा है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर अपने पति पराग त्यागी को लिपलॉक करती दिख रही हैं।
मनोरंजन जगत की खबरें।