Trending Bollywood Celebrity News Updates: बिग बॉस 17 का फिनाले नजदीक आ गया है और शो में खूब तहलका मचा हुआ है। बीते दिनों शो में काफी कुछ हुआ, जिसके लिए अब सलमान घरवालों की क्लास लगाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान ने ईशा के पिता से कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी को तमीज नहीं सिखाई है। इसके अलावा अयोध्या में होने वाली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हेमा मालिनी ने रामायण से जुड़ी क्लासिकल प्रस्तुति दी। सनी देओल के भाई यानी बॉबी देओल चाहते हैं कि सनी अब कुछ नया रोल ट्राई करें। जैकी श्रॉफ का एक वीडियो इन दिनों सामने आ रहा है जिसमें वह अयोध्या के एक पुराने राम मंदिर की सफाई करते नजर आ रहे हैं। इसके लिए अभिनेता की खूब तारीफ हो रही है। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
डीपफेक का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलिया भट्ट, काजोल और रश्मिका मंदाना के बाद अब नेरा फतेही का वीडियो सामने आया है। एक्ट्रेस ने इसे शेयर कर इस पर रिएक्शन दिया है।
अक्षय कुमार के साथ ‘सौगंध’ फिल्म में काम कर चुकीं एक्ट्रेस शांति प्रिया जल्द ही ‘सरोजिनी नायडू’ में नजर आने वाली हैं। ऐसे में उन्होंने जनसत्ता.कॉम से बात करते हुए खुलासा किया है कि उन्होंने घर से भागकर शादी की थी। एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ रे के साथ फेरे लिए थे, जिनका 2004 में निधन हो गया था। पढ़िए पूरी खबर…
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के डेटिंग और सगाई-शादी की खबरें इन दिनों मीडिया में खूब हैं। कहा जा रहा था कि दोनों फरवरी में सगाई कर सकते हैं। ऐसे में अब इस पर ‘लाइगर’ एक्टर ने रिएक्शन दिया है। पढ़िए पूरी खबर…
कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रश्मिका को काफी बोल्ड देखा गया था। हालांकि, इसमें वो नहीं थीं बल्कि उनके जैसी दिखने वाली लड़की थी। इसे देख फैंस काफी भड़क गए थे। पढ़िए पूरी खबर…
शाहिद कपूर और कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया’ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में दोनों स्टार्स की जोड़ी ‘बिग बॉस 17’ में जाने वाली है। इसका प्रोमो सामने आया है, जिसमें स्टार्स को फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद ने क्रिकेटर और सानिया मिर्जा के एक्स हसबैंड शोएब मलिक से दूसरी शादी रचाई है। इस वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन, उनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि वो पाकिस्तानी इंडस्ट्री में अपने बुरे व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। चलिए बताते हैं उनसे जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में…
कंगना रनौत ने अयोध्या में भगवान राम की स्थापित होने वाली मूर्ति की तारीफ की है। उन्होंने मूर्ति को उनकी कल्पना के जैसे बताया है। एक्ट्रेस ने मूर्तिकार अरुण योगीराज की जमकर तारीफ भी की है। पढ़िए पूरी खबर…
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद ने क्रिकेटर और सानिया मिर्जा के एक्स हसबैंड शोएब मलिक के साथ निकाह कर लिया है। लेकिन, क्या आपको पता है कि ये उनकी कोई पहली शादी नहीं। उनका पहले तलाक हो चुका है। ऐसे में ये उनका शोएब मलिक से दूसरा निकाह है? चलिए बताते हैं उनके बारे में…
‘बिग बॉस 17’ में इस वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ सभी बचे हुए कंटेस्टेंट के घरवाले भी आने वाले हैं। शो के कुछ प्रोमो आ चुके हैं। एक में सलमान खान, अभिषेक की मां से उनके गुस्से के बारे में तीखे सवाल करते दिख रहे हैं।
सानिया मिर्जा के हसबैंड और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी नई दुल्हनिया के साथ फर्स्ट फोटो भी सामने आई है। उन्होंने सानिया से तलाक के बीच सना के साथ दूसरी शादी रचाई है। पढ़िए पूरी खबर…
मन्नारा चोपड़ा के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक शेयर किया गया है, जिसमें दिखाया गया किस तरह ईशा ने उन्हें धक्का दिया और अंकिता भी उनके साथ बुरा बर्ताव करती दिखीं। इस बीच विकी ने भी मन्नारा को लेकर आपत्तिजनक बातें कही। अब प्रियंका चोपड़ा की मां ने इसपर कमेंट किया है।
सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ उज्जैन महाकाल मंदिर जाकर दर्शन किए। पिता और बेटे की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और अब एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया है।
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मिया छोटे मिया’ का पोस्टर रिलीज हो चुका है। जिसमें दोनों एक्टर्स एक्शन में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
मुनव्वर फारूकी की कथित गर्लफ्रेंड नाजीला ने कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने ‘बिग बॉस 17’ में उन्हें लेकर हो रही बातों पर नाराजगी जाहिर की थी। अब उन्होंने मुनव्वर की जीत को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में खुशी का माहौल है। इसी बीच हिंदी सिनेमा की अदाकारा हेमा मालिनी ने अयोध्या पहुंचकर मां सीता का रूप धारण कर खूबसूरत प्रस्तुति दी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हेमा मालिनी एक बेहतरीन क्लासिकल डांसर हैं और वह अक्सर अपने हुनर का प्रमाण देती रहती हैं। लेकिन पहली बार उन्होंने रामायण का ये अहम किरदार निभाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सामने आय़ा है, जिसमें वह मुंबई के एक पुराने राम मंदिर की सफाई करते दिख रहे हैं। फैंस जैकी श्रॉफ की खूब तारीफ कर रहे हैं।
Bigg Boss 17 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आयशा खान शो से बाहर हो चुकी हैं और अब खबर आ रही है कि ईशा मालवीय भी एविक्ट होने वाली हैं।