Trending Bollywood Celebrity News Updates: बिग बॉस 17 का फिनाले नजदीक आ गया है और शो में खूब तहलका मचा हुआ है। बीते दिनों शो में काफी कुछ हुआ, जिसके लिए अब सलमान घरवालों की क्लास लगाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान ने ईशा के पिता से कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी को तमीज नहीं सिखाई है। इसके अलावा अयोध्या में होने वाली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हेमा मालिनी ने रामायण से जुड़ी क्लासिकल प्रस्तुति दी। सनी देओल के भाई यानी बॉबी देओल चाहते हैं कि सनी अब कुछ नया रोल ट्राई करें। जैकी श्रॉफ का एक वीडियो इन दिनों सामने आ रहा है जिसमें वह अयोध्या के एक पुराने राम मंदिर की सफाई करते नजर आ रहे हैं। इसके लिए अभिनेता की खूब तारीफ हो रही है। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates
19:28 (IST) 20 Jan 2024
डीपफेक वीडियो देख परेशान हुईं नोरा फतेही

डीपफेक का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलिया भट्ट, काजोल और रश्मिका मंदाना के बाद अब नेरा फतेही का वीडियो सामने आया है। एक्ट्रेस ने इसे शेयर कर इस पर रिएक्शन दिया है।

18:53 (IST) 20 Jan 2024
घर से भागकर की थी 'सौगंध' एक्ट्रेस शांति प्रिया ने शादी, खुद किया खुलासा

अक्षय कुमार के साथ 'सौगंध' फिल्म में काम कर चुकीं एक्ट्रेस शांति प्रिया जल्द ही 'सरोजिनी नायडू' में नजर आने वाली हैं। ऐसे में उन्होंने जनसत्ता.कॉम से बात करते हुए खुलासा किया है कि उन्होंने घर से भागकर शादी की थी। एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ रे के साथ फेरे लिए थे, जिनका 2004 में निधन हो गया था। पढ़िए पूरी खबर...

18:11 (IST) 20 Jan 2024
रश्मिका मंदाना से इंगेजमेंट की खबरों विजय देवरकोंडा ने तोड़ी चुप्पी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के डेटिंग और सगाई-शादी की खबरें इन दिनों मीडिया में खूब हैं। कहा जा रहा था कि दोनों फरवरी में सगाई कर सकते हैं। ऐसे में अब इस पर 'लाइगर' एक्टर ने रिएक्शन दिया है। पढ़िए पूरी खबर...

17:31 (IST) 20 Jan 2024
रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो में बड़ा एक्शन

कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रश्मिका को काफी बोल्ड देखा गया था। हालांकि, इसमें वो नहीं थीं बल्कि उनके जैसी दिखने वाली लड़की थी। इसे देख फैंस काफी भड़क गए थे। पढ़िए पूरी खबर...

17:03 (IST) 20 Jan 2024
'तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया' के प्रमोशन लिए 'बिग बॉस 17' में पहुंचे शाहिद कपूर और कृति सेनन

शाहिद कपूर और कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में दोनों स्टार्स की जोड़ी 'बिग बॉस 17' में जाने वाली है। इसका प्रोमो सामने आया है, जिसमें स्टार्स को फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं।

16:46 (IST) 20 Jan 2024
पाकिस्तान में अपने गंदे व्यवहार के लिए बदनाम हैं शोएब मलिक की दूसरी पत्नी!

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद ने क्रिकेटर और सानिया मिर्जा के एक्स हसबैंड शोएब मलिक से दूसरी शादी रचाई है। इस वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन, उनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि वो पाकिस्तानी इंडस्ट्री में अपने बुरे व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। चलिए बताते हैं उनसे जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में...

14:59 (IST) 20 Jan 2024
कंगना रनौत का सपना हुआ सच

कंगना रनौत ने अयोध्या में भगवान राम की स्थापित होने वाली मूर्ति की तारीफ की है। उन्होंने मूर्ति को उनकी कल्पना के जैसे बताया है। एक्ट्रेस ने मूर्तिकार अरुण योगीराज की जमकर तारीफ भी की है। पढ़िए पूरी खबर...

13:43 (IST) 20 Jan 2024
तलाकशुदा हैं शोएब मलिक की दूसरी वाइफ सना जावेद

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद ने क्रिकेटर और सानिया मिर्जा के एक्स हसबैंड शोएब मलिक के साथ निकाह कर लिया है। लेकिन, क्या आपको पता है कि ये उनकी कोई पहली शादी नहीं। उनका पहले तलाक हो चुका है। ऐसे में ये उनका शोएब मलिक से दूसरा निकाह है? चलिए बताते हैं उनके बारे में...

12:58 (IST) 20 Jan 2024
अभिषेक कुमार की मां से सलमान ने किए तीखे सवाल

'बिग बॉस 17' में इस वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ सभी बचे हुए कंटेस्टेंट के घरवाले भी आने वाले हैं। शो के कुछ प्रोमो आ चुके हैं। एक में सलमान खान, अभिषेक की मां से उनके गुस्से के बारे में तीखे सवाल करते दिख रहे हैं।

12:28 (IST) 20 Jan 2024
शोएब मलिक ने एक्ट्रेस से रचाई दूसरी शादी

सानिया मिर्जा के हसबैंड और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी नई दुल्हनिया के साथ फर्स्ट फोटो भी सामने आई है। उन्होंने सानिया से तलाक के बीच सना के साथ दूसरी शादी रचाई है। पढ़िए पूरी खबर...

11:28 (IST) 20 Jan 2024
मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में आईं प्रियंका चोपड़ा की मां

मन्नारा चोपड़ा के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक शेयर किया गया है, जिसमें दिखाया गया किस तरह ईशा ने उन्हें धक्का दिया और अंकिता भी उनके साथ बुरा बर्ताव करती दिखीं। इस बीच विकी ने भी मन्नारा को लेकर आपत्तिजनक बातें कही। अब प्रियंका चोपड़ा की मां ने इसपर कमेंट किया है।

10:34 (IST) 20 Jan 2024
बेटे संग सुनील शेट्टी ने किया महाकाल के दर्शन

सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ उज्जैन महाकाल मंदिर जाकर दर्शन किए। पिता और बेटे की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और अब एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया है।

10:32 (IST) 20 Jan 2024
'बड़े मिया छोटे मिया' का पहला पोस्टर रिलीज

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मिया छोटे मिया' का पोस्टर रिलीज हो चुका है। जिसमें दोनों एक्टर्स एक्शन में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

09:50 (IST) 20 Jan 2024
मुनव्वर फारूकी को लेकर कुछ भी नहीं कहना चाहतीं उनकी गर्लफ्रेंड नाजीला

मुनव्वर फारूकी की कथित गर्लफ्रेंड नाजीला ने कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने 'बिग बॉस 17' में उन्हें लेकर हो रही बातों पर नाराजगी जाहिर की थी। अब उन्होंने मुनव्वर की जीत को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

08:29 (IST) 20 Jan 2024
हेमा मालिनी ने सीता बन अयोध्या में दी प्रस्तुति

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में खुशी का माहौल है। इसी बीच हिंदी सिनेमा की अदाकारा हेमा मालिनी ने अयोध्या पहुंचकर मां सीता का रूप धारण कर खूबसूरत प्रस्तुति दी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हेमा मालिनी एक बेहतरीन क्लासिकल डांसर हैं और वह अक्सर अपने हुनर का प्रमाण देती रहती हैं। लेकिन पहली बार उन्होंने रामायण का ये अहम किरदार निभाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

07:45 (IST) 20 Jan 2024
राम मंदिर की सफाई करते जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सामने आय़ा है, जिसमें वह मुंबई के एक पुराने राम मंदिर की सफाई करते दिख रहे हैं। फैंस जैकी श्रॉफ की खूब तारीफ कर रहे हैं।

07:43 (IST) 20 Jan 2024
आयशा के बाद अब ईशा होंगी घर से बाहर

Bigg Boss 17 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आयशा खान शो से बाहर हो चुकी हैं और अब खबर आ रही है कि ईशा मालवीय भी एविक्ट होने वाली हैं।