Bollywood News Highlights: आज देशभर में 75वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके पर लोग देशभक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड स्टार्स भी इसमें पीछे नहीं हैं। वो भी सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ तस्वीर शेयर कर रिपब्लिक डे की ढेरों शुभकामनाएं दी है। वहीं, आयुष्मान खुराना को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि वो गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड अटेंड करने वाले हैं। इसके साथ ही गुरुवार को केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस साल पांच को पद्मविभूषण, 17 को पद्मभूषण और 110 को पद्मश्री सम्मान देने का ऐलान किया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड और साउथ स्टार्स के नाम भी शामिल हैं। अभिनेता चिरंजीवी को पद्मविभूषण और मिथुन चक्रवर्ती को पद्मभूषण देने का ऐलान किया गया है। इतना ही नहीं इस लिस्ट में वैजयंती माला का नाम भी शामिल है। उन्हें भी पद्म पुरस्कार दिया जाएगा।
Bigg Boss 17 कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार शो से बाहर होकर वापस लौटे थे और अब वह टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। इसके साथ ही अब उनके हाथ में एक नया रिएलिटी शो है। अभिषेक कुमार ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीजन करने वाले हैं।
मन्नारा चोपड़ा को रोहित शेट्टी ने खरी खोटी सुनाई है।
Bigg Boss 17 का विनर घोषित होने के लिए दो ही दिन बचे हैं। शो के एक्स कंटेस्टेंट तहलका भाई यानी सनी आर्या ने अरुण को सपोर्ट करने की अपील की है।
‘बिग बॉस 17’ के फिनाले में अब दो ही दिन बचे हैं। इसी बीच रोहित शेट्टी ‘बिग बॉस’ के घर में आते हैं और एक कंटेस्टेंट की किस्मत ही चमका देते हैं। चलिए बताते हैं आखिर ये है कौन। पढ़िए पूरी खबर…
बॉबी देओल साउथ फिल्म Kanguva में नजर आने वाले हैं। ऐसे में फिल्म से उनका पहली झलक सामने आई है। उनके फैंस को बर्थडे पर तोहफा दिया जाएगा। इससे उनका फर्स्ट पोस्टर जारी किया जाएगा।
Bobby Deol as Tribal King UDHIRAN in #Kanguva
— Christopher Kanagaraj (@Chrissuccess) January 26, 2024
Massive poster Coming Tomorrow! pic.twitter.com/jBj19SUXoO
भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू की शादी को आज एक साल हो गए हैं। ऐसे में पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्नी संग उनकी फोटोज सामने आई है, जिसमें पहली बार उन्हें पत्नी के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में चलिए दिखाते हैं एक्टर एक साल पत्नी शिवानी के साथ कैसे बीते…
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी तस्वीरें शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने फैंस को रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दी है।
भोजपुरी से लेकर साउथ और बॉलीवुड तक में काम कर चुके एक्टर रवि किशन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगे की फोटो शेयर की है और उन्होंने फैंस को रिपब्लिक डे की ढेरों शुभकामनाएं दी है।
90 के दशक के कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो आज भी स्क्रीन पर एक्टिव हैं। वो भले ही अब सपोर्टिंग कैरेक्टर प्ले करते हुए नजर आते हैं, मगर यंग स्टार्स को स्क्रीन पर टक्कर देते हैं। इस लिस्ट में अनिल कपूर जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर…
सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने रिपब्लिक डे के मौके पर इस तस्वीर को शेयर किया है और गणतंत्र दिवस की फैंस को ढेरों शुभकामनाएं दी है।
सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) अपने ग्रैंड फिनाले के बेहद ही नजदीक पहुंच गया है। इसी बीच शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें रोहित शेट्टी घरवालों की जमकर क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान डायरेक्टर ने अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी की हेकड़ी निकाली। पढ़िए पूरी खबर…
साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन अपनी रोमांटिक फिल्म ‘टिल्लू 2’ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म से एक और नया रोमांटिक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन्हें को-एक्टर की बाहों में रोमांटिक देखा जा सकता है।
कृति सेनन को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्हें UAE की सरकार की तरफ से गोल्डन वीजा दिया गया है। उनसे पहले शाहरुख खान, मौनी रॉय, उर्वशी रौतेला, सुनील शेट्टी, नेहा कक्कड़, रणवीर सिंह जैसे कई सितारों को मिल चुका है। पढ़िए पूरी खबर…
रिपब्लिक डे के मौके पर अक्षय कुमार ने फैंस के लिए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो तिरंगे के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर सभी को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी है। वीडियो में आप अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ को भी देखा जा सकता है।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को बीती रात मुंबई में एक रेस्त्रां के बाहर स्पॉट किया गया। कपल डिनर डेट के लिए गया था। इस दौरान दोनों को कैजुअल लुक में देखा गया। दोनों ही कपल गोल्स देते नजर आए।
इस साल पांच को पद्मविभूषण, 17 को पद्मभूषण और 110 को पद्मश्री सम्मान देने का ऐलान किया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड और साउथ स्टार्स के नाम भी शामिल हैं। अभिनेता चिरंजीवी को पद्मविभूषण और मिथुन चक्रवर्ती को पद्मभूषण देने का ऐलान किया गया है। इतना ही नहीं इस लिस्ट में वैजयंती माला का नाम भी शामिल है। उन्हें भी पद्म पुरस्कार दिया जाएगा।
आज देशभर में 75वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके पर लोग देशभक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड स्टार्स भी इसमें पीछे नहीं हैं। वो भी सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ तस्वीर शेयर कर रिपब्लिक डे की ढेरों शुभकामनाएं दी है। वहीं, आयुष्मान खुराना को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि वो गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड अटेंड करने वाले हैं।