Trending Bollywood Celebrity News Highlights : एटली कुमार ने अपकमिंग प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। वो वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के साथ अपकमिंग फिल्म कर रहे हैं। ‘जवान’ डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर VD18 शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही ऐलान किया है कि अगले दिन यानी कि 5 फरवरी को बड़ा ऐलान किया जाएगा। एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर अपकमिंग फिल्म ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ में नजर आने वाली हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का ऐलान किया है। फिल्म को 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
साउथ एक्टर चिरंजीवी को गणतंत्र दिवस 2024 के मौके पर पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इसी बीच एक्टर की ओर से हाल ही में उनके घर पर डिनर पार्टी रखी गई थी, जिसमें तमाम सेलेब्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ऐसे में इस पार्टी में तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी भी पहुंचे। उनकी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। वहीं, रकुल प्रीत सिंह अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि वो 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि उनकी वेडिंग की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। इसकी शुरुआत अखंड पाठ से हुई है। इसके साथ ही अनुष्का शर्मा अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी को कंफर्म किया है। इस खबर के सामने आन के बाद कपल को लोग ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
श्रीदेवी के निधन पर सीबीआई ने एक प्राइवेट जासूस के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। जासूस पर आरोप है कि उसने मामले में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित उच्च गणमान्य व्यक्तियों के जाली पत्र प्रस्तुत किए थे।
बाबिल को पूनम का कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया है। न्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'मुझे नहीं पता है कि पूनम पांडे की मौत का मसला क्या है, लेकिन मुझे इतना पता है कि यह उन्होंने अच्छा नहीं किया है।'
साउथ और बॉलीवुड में काम कर चुकीं एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इसमें वो व्हाइट कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
उर्वशी रौतेला को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने वैलेंटाइन्स वीक के बारे में पैपराजी से पूछा तो एक पैप की ओर से कहा गया कि उसे इसके बारे में नहीं पता क्योंकि गर्लफ्रेंड नहीं है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'मिल जाएगी गर्लफ्रेंड। मेरा आशीर्वाद है।' उनका ये फनी वीडियो वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों पुलकित सम्राट संग उनकी सगाई की खबरें सामने आई थीं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपनी समंदर किनारे से बिकिनी में तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उन्हें बीच पर चिल करते हुए देखा जा सकता है।
श्नेद्धा कपूर ने हाल ही में अपनी शादी की खबरों को हवा दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया कि उनकी शादी की खबरों को हवा मिल गई। एक्ट्रेस ने लिखा, 'अच्छी लग रही हूं। शादी कर लूं?' इसके बाद उनकी मैरिज के कयास लगने शुरू हो गए।
एटली कुमार ने अपकमिंग प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। वो वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के साथ अपकमिंग फिल्म कर रहे हैं। 'जवान' डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर VD18 शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही ऐलान किया है कि अगले दिन यानी कि 5 फरवरी को बड़ा ऐलान किया जाएगा।
एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर अपकमिंग फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' में नजर आने वाली हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का ऐलान किया है। फिल्म को 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनम खान को फिल्म 'त्रिदेव' में 'ओए ओए' गाने के लिए जाना जाता है। इस गाने में एक्ट्रेस की अदाएं आज भी लोगों के जहन में है। ऐसे में अब उन्होंने देवानंद की फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है। उन्होंने 15 साल की उम्र में पहली बार इंटेंस सीन दिया था। चलिए बताते हैं उनका ये एक्सपीरियंस कैसा रहा था। पढ़िए पूरी खबर...
धनुष की फिल्म 'कैप्टन मिलर' बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने के बाद ओटीटी से जल्द ही स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म को प्राइम वीडियो से स्ट्रीम किया जाएगा। इसकी रिलीज डेट 9 फरवरी है। मूवी को तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में देख सकेंगे। हिंदी के लिए अभी इंतजार करना होगा।
'बिग बॉस 17' के खत्म होने के बाद पहली बार मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार को साथ में स्पॉट किया गया। दोनों चंडीगढ़ में नजर आए। दोनों को लेकर कहा जा रहा है कि वो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन में साथ में दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है और ना ही ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आई है।
भूमि पेडनेकर ने खुद से जुड़ा सालों पुराना किस्सा शेयर किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो 14 साल की उम्र में छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं। इस घटना ने एक्ट्रेस को हिलाकर रख दिया था। चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा।
आज दुनियाभर में वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर पत्नी की फोटोज शेयर की है। उन्होंने उनकी प्रशंसा की है। आपको बता दें कि एक्टर की पत्नी ताहिरा को ब्रेस्ट कैंसर था। इससे वो जंग जीत चुकी हैं।
शाहिद कपूर को लेकर खबर सामने आ रही है कि हाल ही में एक्टर ने OMG 2 के डायरेक्टर अमित राय से बात की। इस मीटिंग को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों छत्रपति शिवाजी महाराज पर बन रही फिल्म को लेकर मुलाकात की। कहा जा रहा है कि मेकर्स मान रहे हैं कि शाहिद कपूर इस फिल्म और रोल के लिए परफेक्ट हैं। हालांकि, अभी इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें अध्यात्म की राह पर देखा जा सकता है। फोटोज में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस शिव की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं।
पूनम पांडे की फेक डेथ न्यूज को लेकर टीवी एक्ट्रेस ने गुस्सा निकाला है। अभिनेत्री डॉली सोही सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही हैं और अब उन्होंने सीरियल 'झनक' छोड़ दिया है। पढ़िए पूरी खबर...
आमिर खान की बेटी आइरा खान हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने हसबैंड नूपुर शिखरे संग अपनी हनीमून की तस्वीरों को शेयर किया है। फोटोज को शेयर कर उन्होंने हनीमून के कीमती पलों को याद किया है।
पूनम पांडे की फेक डेथ न्यूज पर राखी सावंत समेत कई टीवी स्टार्स ने गुस्सा निकाला है। इस कड़ी में राखी ने एक्ट्रेस को जमकर लताड़ा है। उन्होंने लाइव आकर पूनम की क्लास लगाई है। पढ़िए पूरी खबर...
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'फाइटर' की रिलीज को 10 दिन हो चुके हैं। मूवी ने दूसरे वीकेंड पर बंपर कमाई की है। दूसरे शनिवार को बंपर उछाल देखने के लिए मिली है। जानिए टोटल कलेक्शन...
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को बीती रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्हें एयरपोर्ट लुक में स्टाइलिश देखा गया। उनका वीडियो भी सामने आया है। देखिए...
अनुष्का शर्मा अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी को कंफर्म किया है। इस खबर के सामने आन के बाद कपल को लोग ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
रकुल प्रीत सिंह अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि वो 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि उनकी वेडिंग की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। इसकी शुरुआत अखंड पाठ से हुई है।
साउथ एक्टर चिरंजीवी को गणतंत्र दिवस 2024 के मौके पर पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इसी बीच एक्टर की ओर से हाल ही में उनके घर पर डिनर पार्टी रखी गई थी, जिसमें तमाम सेलेब्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ऐसे में इस पार्टी में तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी भी पहुंचे।

