Trending Bollywood Celebrity News updates: रश्मिका मंदाना को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनकी जान बाल-बाल बची है। उनकी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी, जिसके बाद 30 मिनट तक फ्लाइट लैंड रही। इसके बाद बड़ा हादसा टल पाया है। ‘घायल’, ‘घातक’ और ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को दो साल की सजा सुनाई गई है। उन्हें ये सजा एक पुराने मामले में सुनाई गई है। निर्देशक के खिलाफ जामनगर कोर्ट की ओर से सजा को सुनाया गया है। मामला एक करोड़ रुपए के चेक बाउंस का है। इस केस में दो साल की सजा के साथ ही कोर्ट ने उन्हें चेक अमाउंट की दोगुनी रकम यानी 2 करोड़ रुपए भरने का भी आदेश दिया है। इसके साथ ही रकुल प्रीत सिंह अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। वो बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ 21 फरवरी को सात फेरे लेंगी। इसी बीच एक्ट्रेस गोवा पहुंच चुकी हैं। उनका एयरपोर्ट से वीडियो भी सामने आया है। वहीं, सनी लियोनी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की वजह से चर्चा में हैं। उनके नाम से इस परीक्षा का एक एडमिट जारी किया गया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Live Updates
20:16 (IST) 18 Feb 2024
इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर एयरलाइन कंपनी पर फूटा श्रद्धा दास का गुस्सा

श्रद्धा दास और रश्मिका मंदाना हाल ही में एक साथ एक हवाई मार्ग से यात्रा कर रही थीं। इस दौरान उनकी फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। अब इल पर श्रद्धा दास ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

18:47 (IST) 18 Feb 2024
पापा बनने वाले हैं वरुण धवन

वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। वरुण धवन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पत्नी नताशा संग एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं और वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं।

15:28 (IST) 18 Feb 2024
गोवा में वेकेशन इन्जॉय कर रहीं श्वेता तिवारी

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों गोवा में चिल कर रही हैं। उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की है। इसमें उन्होंने गोवा का ग्लो दिखाया है। फोटोज में एक्ट्रेस की सादगी ने फैंस का एक बार फिर से दिल जीत लिया है।

15:17 (IST) 18 Feb 2024
आयशा टाकिया ने ट्रोल्स को लगाई लताड़

‘वांटेड’ गर्ल आयशा टाकिया (Ayesha Takia) ने ट्रोल्स को लताड़ लगाई है। साथ ही कमबैक पर रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्हें कोई भी फिल्म करने में जीरो इंटरेस्ट है। चलिए बताते हैं मामला क्या है।

14:14 (IST) 18 Feb 2024
शनाया कपूर ने रैंप पर बिखेरा जलवा

शनाया कपूर साउथ फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रही हैं। वो मोहनलाल के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। इसी बीच उनका रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें हुस्न का जलवा बिखेरते हुए देखा जा सकता है।

14:11 (IST) 18 Feb 2024
गोवा पहुंचे जैकी भगनानी के पैरेंट्स

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कपल गोवा पहुंच चुका है। इसी बीच एयरपोर्ट से जैकी के पैरेंट्स का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें फोन पर बात करते हुए देखा जा सकता है। वो बेटे की शादी के लिए गोवा पहुंच चुके हैं।

14:09 (IST) 18 Feb 2024
पत्नी और बेटी के साथ एयरपोर्ट पर दिखे अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार उर्फ अक्षय कुमार को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वो पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा के साथ दिखे हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है। इसमें उन्हें कैजुअल लुक में देखा जा सकता है।

14:06 (IST) 18 Feb 2024
दुल्हन बनेंगी 19 साल की एक्ट्रेस?

‘बिग बॉस 17’ फेम ईशा मालवीय शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने मैरिज को लेकर कहा कि उनका बस चले तो वो सुबह ही शादी कर लें लेकिन, उनकी उम्र अभी कम है। एक्ट्रेस इन दिनों समर्थ जुरेल को डेट कर रही हैं। पढ़िए पूरी खबर…

13:21 (IST) 18 Feb 2024
वाइफ के साथ डिनर डेट पर दिखे इमरान हाशमी

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो वाइफ परवीन साहनी के साथ डिनर डेट पर नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए मिली।

12:31 (IST) 18 Feb 2024
3 महीने में इतनी फिट हुईं रुबीना दिलैक, दिखा गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

रुबीना दिलैक ने नवंबर, 2023 में जुड़वां बेटियों को जन्म दिया, जिसके 3 महीने बाद ही अब एक्ट्रेस ने अपनी कमाल की फिटनेस को फ्लॉन्ट किया है। उन्होंने मोनोकिनी में अपनी कमाल की तस्वीरों शेयर किया है। इसके बाद वो अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में आ गई हैं। पढ़िए पूरी खबर…

11:54 (IST) 18 Feb 2024
रश्मिका मंदाना का मौत से हुआ सामना

रश्मिका मंदाना को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनकी जान बाल-बाल बची है। उनकी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी, जिसके बाद 30 मिनट तक फ्लाइट लैंड रही। इसके बाद बड़ा हादसा टल पाया है। पढ़िए पूरी खबर…

11:22 (IST) 18 Feb 2024
‘सिंघम अगेन’ के लिए अर्जुन कपूर को मिल रही इतनी फीस!

अर्जुन कपूर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। इसमें एक्टर का एकदम ही धांसू लुक और अंदाज देखने के लिए मिलने वाला है। इसकी पहली झलक भी सामने आ चुकी है। ऐसे में अब मूवी के लिए अर्जुन की फीस की चर्चा शुरू हो गई है। पढ़िए पूरी खबर…

10:43 (IST) 18 Feb 2024
ब्लैक वेलवेट साड़ी में आलिया भट्ट का दिलकश अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का लुक चर्चा में है। एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो ब्लैक वेलवेट साड़ी में नजर आ रही हैं। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।

09:29 (IST) 18 Feb 2024
अभिषेक कुमार के साथ सेल्फी लेने के लिए कार में घुसा फैन

‘बिग बॉस 17’ फेम अभिषेक कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उनका क्रेजी फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उनकी कार में घुस जाता है। इस पर लोग जमकर शख्स की क्लास लगा रहे हैं।

09:27 (IST) 18 Feb 2024
मुनव्वर फारूकी ने फैंस को दी नशे से दूर रहने की सलाह

‘बिग बॉस 17’ के विनर रहे मुनव्वर फारूकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो फैंस को नशे से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘ड्रग्स से दूर रहो।’

07:56 (IST) 18 Feb 2024
सनी लियोनी के नाम से जारी हुआ यूपी पुलिस भर्ती का एडमिट कार्ड

सनी लियोनी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की वजह से चर्चा में हैं। उनके नाम से इस परीक्षा का एक एडमिट जारी किया गया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

07:56 (IST) 18 Feb 2024
गोवा पहुंचीं रकुल प्रीत

रकुल प्रीत सिंह अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। वो बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ 21 फरवरी को सात फेरे लेंगी। इसी बीच एक्ट्रेस गोवा पहुंच चुकी हैं। उनका एयरपोर्ट से वीडियो भी सामने आया है।

07:55 (IST) 18 Feb 2024
डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को 2 साल की सजा

‘घायल’, ‘घातक’ और ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को दो साल की सजा सुनाई गई है। उन्हें ये सजा एक पुराने मामले में सुनाई गई है। निर्देशक के खिलाफ जामनगर कोर्ट की ओर से सजा को सुनाया गया है। मामला एक करोड़ रुपए के चेक बाउंस का है। इस केस में दो साल की सजा के साथ ही कोर्ट ने उन्हें चेक अमाउंट की दोगुनी रकम यानी 2 करोड़ रुपए भरने का भी आदेश दिया है।