Trending Bollywood Celebrity News updates: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी, 2024 को शादी के बंधन में बंधी हैं। इनकी शादी में परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपनी रसोई की तस्वीर शेयर की है। शादी के बाद उनकी पहली रसोई हो गई है। उन्होंने पहली बार कुछ मीठा बनाया है। एक्ट्रेस ने मीठे में हलवा बनाया है। इसे साझा करने के साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा, ‘चौका चढ़ाना।’ इसके साथ ही सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि इसमें पैपराजी उनसे सवाल कर रहे हैं कि वो फिल्म ‘गदर 3’ कब लेकर आ रहे हैं। इस पर एक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कल आ रही है। इसके बाद वह हंसने लगते हैं। वहीं, परिणीति चोपड़ा को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो इम्तियाज अली की फिल्म ‘चमकीला’ में 15 सॉन्ग्स गाने वाली हैं। उनका साथ दिलजीत दोसांझ देने वाले हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है।

Live Updates
20:33 (IST) 25 Feb 2024
नुसरत जहां ने संदेशखाली विवाद पर दी प्रतिक्रिया

सांसद नुसरत जहां इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्हें लगातार पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में जारी हंगामे लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। अब अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से संदेशखाली विवाद पर एक लंबा चौड़ा बयान साझा किया है।

20:31 (IST) 25 Feb 2024
'देवा' के निर्माता ने शाहिद कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

'देवा' के निर्माता ने शाहिद कपूर को खास अंदाज में 43वें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने वीडियो शेयर कर शाहिद कपूर को फिल्म के सेट पर दिखाया गया, जो रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'स्क्रीन पर धूम मचाने और दिलों को लुभाने का एक और साल! हम दुनिया द्वारा आपकी 'देवा' ऊर्जा को देखने का इंतजार नहीं कर सकते। जन्मदिन मुबारक हो शाहिद कपूर।'

16:33 (IST) 25 Feb 2024
नव्या नवेली ने अपनी कामयाबी का क्रेडिट फैमिली को दिया

नव्या नवेली नंदा का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी सफलता का क्रेडिट परिवार को देते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उनका फैमिली बैकग्राउंड जिस तरह का है, उससे उनके करियर को काफी फायदा मिला है। इस दौरान उन्होंने बताया कि किसी के नाम के पीछे लगे सरनेम की क्या अहमियत होती है। वो एक स्ट्रॉन्ग फैमिली से ताल्लुक रखती हैं और उनके नाना अमिताभ बच्चन एक सुपरस्टार हैं।

16:27 (IST) 25 Feb 2024
काजल राघवानी संग खेसारी लाल ने रिश्ते पर लगाई मुहर?

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (kajal Raghwani) का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों रिश्ते को लेकर बात कर रहे हैं। एक्ट्रेस को इस दौरान कहते हुए सुना जा सकता है कि प्यार को कभी भूला नहीं जाता। पढ़िए पूरी खबर...

13:43 (IST) 25 Feb 2024
संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के पूरे हुए दो साल

जय लीला भंसाली की 'गंगुबाई काठियावाड़ी' उनकी बेहतरीन बनाई गई कहानियों में से एक है। इसकी रिलीज को दो साल पूरे हो गए हैं। भंसाली की ओर से मूवी को याद करते हुए इसका वीडियो शेयर किया गया है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

13:20 (IST) 25 Feb 2024
30 की हुईं उर्वशी रौतेला, हनी सिंह संग काटा 24 कैरेट गोल्ड वाला केक

उर्वशी रौतेला 30 साल की हो गई हैं। उन्होंने इस मौके को हनी सिंह के साथ सेलिब्रेट किया है। बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वो हनी सिंह के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रही हैं।

11:47 (IST) 25 Feb 2024
43 के हुए शाहिद कपूर, ये हैं करियर की बेस्ट फिल्में

शाहिद कपूर आज 43 साल के हो गए हैं। दिल्ली में जन्में एक्टर ने 'इश्क विश्क' से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इसमें 'विवाह' और 'जब वी मेट' से लेकर 'पद्मावत' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। ऐसे में आपको उनके बर्थडे के मौके पर उनकी बेस्ट फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...

11:02 (IST) 25 Feb 2024
'ब्राउन कुड़ी' बनीं रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी कफी एक्टिव रहती हैं। वो इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो 'ब्राउन कुड़ी' बनी हुई नजर आ रही हैं।

11:00 (IST) 25 Feb 2024
पलक तिवारी का ग्लैमरस लुक वायरल

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अक्सर मां के जैसे ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिल रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस को मरून कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है।

10:56 (IST) 25 Feb 2024
किसे डेट कर रहे है 'बिग बॉस' फेम प्रतीक सहजपाल?

'बिग बॉस' फेम प्रतीक सहजपाल का बीते दिनों ही एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो मिस्ट्री गर्ल संग नजर आए थे। इसके बाद उनकी रिलेशनशिप की चर्चा होने लगी थी। ऐसे में अब उस मिस्ट्री गर्ल और डेटिंग रूमर्स का खुलासा हुआ है। चलिए बताते हैं।

09:56 (IST) 25 Feb 2024
दूसरे दिन 'आर्टिकल 370' ने की बंपर कमाई

यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' के बारे में बात की जाए तो ये 'क्रैक' से आगे निकल चुकी है। इसने दूसरे दिन बंपर कमाई की है। फिल्म की कमाई 13 करोड़ के पार पहुंच गई है और वर्ल्डवाइड इसका कुल कलेक्शन 15 करोड़ के पार पहुंच गया है। महज दो ही दिन में मूवी ने छप्परफाड़ कमाई की है। पढ़िए पूरी खबर...

09:56 (IST) 25 Feb 2024
बॉक्स ऑफिस पर 'क्रैक' का हाल बेहाल

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों की मानें तो 'क्रैक' ने पहले दिन 4.25 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, इसके दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो इसने 2.75 करोड़ तक की है। इसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 7 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

08:29 (IST) 25 Feb 2024
इम्तियाज अली की ‘चमकीला’ में परिणीति चोपड़ा गाएंगी 15 गाने

परिणीति चोपड़ा को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो इम्तियाज अली की फिल्म ‘चमकीला’ में 15 सॉन्ग्स गाने वाली हैं। उनका साथ दिलजीत दोसांझ देने वाले हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है।

08:28 (IST) 25 Feb 2024
सनी देओल ने बताया कब आएगी ‘गदर 3’

सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि इसमें पैपराजी उनसे सवाल कर रहे हैं कि वो फिल्म ‘गदर 3’ कब लेकर आ रहे हैं। इस पर एक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कल आ रही है। इसके बाद वह हंसने लगते हैं।

08:27 (IST) 25 Feb 2024
रकुल प्रीत की पहली रसोई

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी, 2024 को शादी के बंधन में बंधी हैं। इनकी शादी में परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपनी रसोई की तस्वीर शेयर की है। शादी के बाद उनकी पहली रसोई हो गई है। उन्होंने पहली बार कुछ मीठा बनाया है। एक्ट्रेस ने मीठे में हलवा बनाया है। इसे साझा करने के साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा, ‘चौका चढ़ाना।’