Today’s Trending Bollywood News Updates: ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘जोधा अकबर’ को 17 साल पहले सिनेमाघरों में 2008 में रिलीज किया गया था। इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था और इसमें ऐश्वर्या-ऋतिक की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में अब जानकारी सामने आ रही है कि ऑस्कर अवॉर्ड के आयोजक ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ ने इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का ऐलान किया है। मार्च में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। इसके डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर थे।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें पहले तृप्ति डिमरी को लेकर चर्चा थी कि वो इसमें लीड कैरेक्टर प्ले कर रही हैं लेकिन, अब ‘पुष्पा 2’ की श्रीलीला ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। इस बात की पुष्टि फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो जारी करके की गई है, जिसे देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। तरण आदर्श ने इस वीडियो को शेयर किया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म हुई है। इसे दिवाली 2025 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, विक्की कौशल की ‘छावा’ ने कमाल कर दिया है। फिल्म ने ना केवल धुआंधार कमाई की है बल्कि इसे लेकर मुंबई डिमांड बढ़ी है और मुंबई में देर रात 1.30 बजे के शोज मिले हैं।

फिल्म और टेलीविजन निर्माता एकता कपूर की मुश्किलें बढ़ते हुए नजर आ रही है। वो अपनी एक वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसे लेकर आरोप लगाया गया है कि शो में भारतीय सैनिकों को अपमानित किया गया है। बांद्रा के मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पुलिस को 9 मई तक इस मामले में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। साथ ही पुलिस को इस मामले को लेकर एकता कपूर से पूछताछ का भी आदेश दिया है। ये शिकायत हिंदुस्तानी भाऊ यानी कि विकास पाठक ने की है।

Live Updates
15:29 (IST) 16 Feb 2025
सास बहू गोल्स देते हुए नजर आईं कटरीना कैफ

कटरनी कैफ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें हसबैंड विक्की कौशल की मां के साथ सास-बहू गोल्स देते हुए देखा जा सकता है। इसमें एक्ट्रेस अपनी सासु मां के साथ शानदार पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

15:27 (IST) 16 Feb 2025
विदेश वापस रवाना हुईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई भाई सिद्धार्थ की शादी के लिए आई थीं। अब उनके घर पर सारे फंक्शन खत्म हो चुके हैं और वो विदेश वापस रवाना हो चुकी हैं। उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस को कैजुअल लुक में देखा जा सकता है।

14:02 (IST) 16 Feb 2025
ऑस्कर में दिखाई जाएगी ऋतिक रोशन की 17 साल पुरानी फिल्म

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘जोधा अकबर’ को 17 साल पहले सिनेमाघरों में 2008 में रिलीज किया गया था। इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था और इसमें ऐश्वर्या-ऋतिक की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में अब जानकारी सामने आ रही है कि ऑस्कर अवॉर्ड के आयोजक ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ ने इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का ऐलान किया है। मार्च में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। इसके डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर थे।

13:57 (IST) 16 Feb 2025
ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे विक्की कौशल की ‘छावा’?

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में अब दर्शकों को इसकी ओटीटी रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में चलिए बताते हैं ये कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपको देखने के लिए मिल सकती है। पढ़िए पूरी खबर।

12:41 (IST) 16 Feb 2025
‘सजना वे सजना’ पर शहनाज गिल का डांस वायरल

‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रही हैं। इसमें उनका लुक और डांस मूव्स देखते ही बन रहा है। एक्ट्रेस ने सॉन्ग ‘सजना वे सजना’ पर कमाल के मूव्स दिखाए हैं।

10:39 (IST) 16 Feb 2025
बालकृष्ण नंदमुरी और बॉबी देओल की ‘डाकू महाराज’ नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी रिलीज

बालकृष्ण नंदमुरी और बॉबी देओल की फिल्म ‘डाकू महाराज’ की इन दिनों चर्चा जोरों पर है। इसके जरिए दोनों साउथ और बॉलीवुड स्टार आमने-सामने होंगे। इसी बीच अब नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी कि ये 21 फरवरी, 2025 को ओटीटी पर दस्तक देगी।

09:54 (IST) 16 Feb 2025
अमिताभ बच्चन की ‘अग्निपथ’ के 35 साल पूरे

90 के दशक में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘अग्निपथ’ को 35 साल पूरे हो गए हैं। इसे 1990 में रिलीज किया गया था और ये बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म भले ही फ्लॉप साबित हुई लेकिन, इसमें बिग बी का स्टाइल और अंदाज काफी चर्चा में रहा था। ऐसे में आपको एक्टर के हाथ पीछे रखने के किस्से के बारे में बता रहे हैं, जैसे कि वो फिल्म में नजर आए थे। यहां पढ़िए पूरी खबर।

08:26 (IST) 16 Feb 2025
बीएन तिवारी ने की एल्विश यादव को ‘लाफ्टर शेफ 2’ से बाहर करने की मांग

टाइम्स ऑफ इंडिया की मानें तो फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉयज के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने एल्विश यादव को ‘लाफ्टर शेफ 2’ से बाहर करने की मांग की है। उन्होंने ये मांग चुम दरांग पर नस्लीय कमेंट करने पर की है।

08:12 (IST) 16 Feb 2025
बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही ‘छावा’

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दो ही दिनों में ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। ये 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने से महज कुछ ही कदम दूर है। जानिए फिल्म की कुल कमाई।

07:05 (IST) 16 Feb 2025
ज्येष्ठ नागरिक सम्मान से नवाजे गए जितेंद्र

बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र को ज्येष्ठ नागरिक के सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें रोड और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नीतिन गडकरी ने इस सम्मान से सम्मानित किया है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

07:02 (IST) 16 Feb 2025
दूसरे बच्चे के लिए प्रेग्नेंट हैं इशिता दत्ता

इशिता दत्ता अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी एक पोस्ट शेयर की है, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा होने लगी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘9 साल एक-दूसरे को जानते हुए हो गए। 8 साल प्यार करते हुए हो गए। हमारा एक छोटा सा प्यार भी है और जल्द ही हमारा दिल फिर से ग्रो होगा।’ उनकी इस पोस्ट के बाद प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा रहे हैं।

06:59 (IST) 16 Feb 2025
कानूनी पचड़ों में फंसी एकता कपूर

फिल्म और टेलीविजन निर्माता एकता कपूर की मुश्किलें बढ़ते हुए नजर आ रही है। वो अपनी एक वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसे लेकर आरोप लगाया गया है कि शो में भारतीय सैनिकों को अपमानित किया गया है। बांद्रा के मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पुलिस को 9 मई तक इस मामले में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। साथ ही पुलिस को इस मामले को लेकर एकता कपूर से पूछताछ का भी आदेश दिया है। ये शिकायत हिंदुस्तानी भाऊ यानी कि विकास पाठक ने की है।

06:59 (IST) 16 Feb 2025
‘छावा’ की बढ़ी डिमांड, मिले रात 1.30 बजे के शोज

विक्की कौशल की ‘छावा’ ने कमाल कर दिया है। फिल्म ने ना केवल धुआंधार कमाई की है बल्कि इसे लेकर मुंबई डिमांड बढ़ी है और मुंबई में देर रात 1.30 बजे के शोज मिले हैं।

06:58 (IST) 16 Feb 2025
कार्तिक आर्यन की ‘आशिकी 3’ में श्रीलीला का नाम कंफर्म

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें पहले तृप्ति डिमरी को लेकर चर्चा थी कि वो इसमें लीड कैरेक्टर प्ले कर रही हैं लेकिन, अब ‘पुष्पा 2’ की श्रीलीला ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। इस बात की पुष्टि फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो जारी करके की गई है, जिसे देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। तरण आदर्श ने इस वीडियो को शेयर किया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म हुई है। इसे दिवाली 2025 के मौके पर रिलीज किया जाएगा।