Trending Bollywood Celebrity News Updates: बॉलीवुड सिलेब्स ने खूब धूमधाम से होली मनाई। प्रियंका चोपड़ा अपने पति और बेटी से साथ भारत में हैं और उन्होंने होली पर ढेर सारी मस्ती की। कंगना रनौत लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। वह हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से राजनीति में उतरने वाली हैं। इसे लेकर पायल रोहतगी ने तंज कसा है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन चुनाव लड़ेंगी। एकता कपूर का रिएलिटी शो ‘लॉकअप’ का दूसरा सीजन छह महीने में आ सकता है। डायरेक्टर ने खुद इसका ऐलान किया है। तापसी पन्नू ने गुपचुप तरीके से अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग शादी कर ली है। जहां सब होली का त्योहार मना रहे थे वहीं अर्जुन कपूर काफी दुखी नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर अपनी मां को याद किया। बच्चन परिवार की होली की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें ऐश्वर्या राय नदारद दिखीं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं।
नोरा फतेही इन दिनों फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनका खूबसूरत अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, जिसे हर कोई पसंद कर रहा है। इसी बीच अब सलमान खान का भी इस पर रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इसे शेयर करने के साथ ही फिल्म की टीम को बेस्ट विशेज दी है और पोस्ट में लिखा, ‘ट्रेलर काफी पसंद आया है। उम्मीद है कि हिंदुस्तान को आप और आपको हिंदुस्तान ईदी देंगे।’
टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ काफी विवादों में रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने कुछ समय पहले ही प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का केस दर्ज किया था। अब इस केस में जेनिफर को जीत मिल गई है। शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी दोषी करार हुए हैं। खबर सामने आ रही है कि अब उन्हें जेनिफर मिस्त्री को बकाया राशि और 5 लाख रुपए का मुआवजा देना होगा लेकिन, इस फैसले से जेनिफर मिस्त्री खुश नहीं हैं।
कई महीनों से खबर आ रही है कि ऐश्वर्या राय का अपने ससुराल वालों के साथ रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। ये भी कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या बच्चन परिवार को छोड़ बेटी आराध्या के साथ अपनी मां के घर रहने लगी हैं। हालांकि इसके बाद वह अभिषेक बच्चन और उनके परिवार के साथ अगस्त्य नंदा की फिल्म की स्क्रीनिंग पर नजर आई थीं। अब होली सेलिब्रेशन को लेकर फिर अजीबो गरीब चर्चा हो रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बनते बिगड़ते रिश्ते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। दोनों का रिश्ता कोर्ट तक पहुंच चुका है और मीडिया में भी आलिया ने नवाज के खिलाफ काफी कुछ बोला है। मगर अब आलिया सिद्दीकी ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। फैंस हैरान हो रहे हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि ये सच है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या दोनों वापस साथ आ गए हैं और उनका पैचअप हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
‘बड़े मियां छोटे मियां’ का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है और इस दौरान अक्षय ने टाइगर श्रॉफ को सलाह दी। उन्होंने कहा हमेशा एक दिशा में रहा करो। इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।
फरदीन खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ नजर आ ऱहे हैं। सामने एक फैन सैल्फी ले रहा है और फरदीन उसे हाथ से हटाकर आगे बढ़ जाते हैं। इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की शादी की खबरें छाई हुई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि शादी, मेहंदी या संगीत किसी भी चीज की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। ना ही कपल की ओर से इसे लेकर कोई बयान सामने आया है। लेकिन तापसी की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ये तस्वीर होली की है और इसमें वह मांग में सिंदूर लगाए हुए नजर आ रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
ट्विटर पर इस वक्त मिया खलीफा और नेहा सिंह राठौर की तस्वीर को वायरल कर उनकी आपस में तुलना की जा रही है। मिया खलीफा एक पोर्न स्टार हैं जो एडल्ट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। जबकि नेहा एक सम्मानित लोक गायिका हैं। ऐसे में नेहा ने एक पोस्ट शेयर कर दावा किया है कि भाजपा के लोग उनकी छवि को खराब कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का ट्रेलर कुछ ही देर में आने वाला है। ये 12 बजकर 42 मिनट पर रिलीज होना है।
होली के दिन बॉलीवुड हस्तियों ने अपने परिवार और दोस्तों के बीच जमकर मस्ती की। इस साल, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा जैसे कई नए जोड़ों की पहली होली थी और उन्होंने खूब धूमधाम से इसे मनाया। इनके अलावा अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा किया, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक समेत तमाम बॉलीवुड सितारों ने होली पर जमकर मस्ती की। यहां देखें सभी के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें
एकता कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फैंस को बता रही हैं कि ‘लॉकअप’ का दूसरा सीजन छह महीने में आएगा। उन्होंने लोगों से इस बात का वादा किया है।
कंगना रनौत मंडी से चुनाव लड़ने वाली हैं। इसे लेकर पायल रोहतगी ने तंज कसा है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पिता का एक मैसेज शेयर करते हुए क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया।
अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर के निधन को कई साल हो गए हैं। उनका निधन 26 मार्च को हुआ था और इस बार होली इसी दिन पड़ी। अर्जुन काफी दुखी नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर शेयर कर इमोशनल पोस्ट शेयर किया।