Trending Bollywood Celebrity News updates: विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल फिल्म ‘क्रैक: जीतेगा तो जिएगा’ को 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में इससे पहले मुंबई में मूवी की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस नोरा फतेही ने लाइमलाइट ही चुरा ली। एक्ट्रेस को रेड कलर की ड्रेस में हॉट देखा गया। इस बीच उनके लुक से नजरें हटा पाना भी मुश्किल हो रहा था। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वहीं, भारत की सबसे बड़ी एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ के टिकट प्राइस घटा दिए गए हैं। मेकर्स की ओर से इसका ऐलान किया गया है कि अब आप मूवी को सिर्फ 99 रुपए में थिएटर्स में देख सकते हैं। फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज गई थी। अगर ‘फाइटर’ की कमाई की बात की जाए तो ये अब तक 356 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। इसके साथ ही ‘शैतान’ का बीती शाम ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पहुंची। इस दौरान अजय देवगन, तृषा कृष्णन और आर माधवन जैसे स्टार्स पहुंचे थे। फिल्म को सिनेमाघरों में 8 मार्च, 2024 को रिलीज किया जाएगा।

Live Updates
20:50 (IST) 23 Feb 2024
WPL 2024 ओपनिंग सेरेमनी के लिए शाहरुख का दमदार लुक

WPL 2024 ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख खान ने ‘झूमे जो पठान’ पर दमदार परफॉर्मेंस दी और उनका लुक भी बेहद दमदार था।

19:03 (IST) 23 Feb 2024
करीना कपूर ने शेयर किया Crew का लुक

करीना कपूर ने Crew में अपना लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अपने साथ-साथ उन्होंने कृति सेनन और तब्बू का भी लुक शेयर किया है।

18:53 (IST) 23 Feb 2024
बेटी के लिए शाहिद कपूर ने छोड़ी सिगरेट

शाहिद कपूर इस वक्त अपनी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में शाहिद नेहा धूपिया के शो ‘नो फिल्टर नेहा’ के पहले एपिसोड में बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने कई मुद्दों पर बात की और खुलासे भी किए। इतना ही नहीं शाहिद ने अपनी सिगरेट पीने की आदत और स्मोकिंग छोड़ने के बारे में भी बताया। पढ़ें पूरी खबर

16:47 (IST) 23 Feb 2024
कमाल के एयरपोर्ट लुक में दिखे सलमान खान

सलमान खान अपने स्टाइल को लेकर जाने जाते हैं। हाल ही में उनका नया लुक सामने आया है, जो एयरपोर्ट का है। कलरफुल पैंट्स और फंकी जैकेट में सलमान काफी कूल दिख रहे थे।

16:09 (IST) 23 Feb 2024
रिलेशनशिप में थे शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा? दोस्त ने खोला राज

एक समय था जब शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में थे। कहा गया कि दोनों ‘डॉन 2’ के दौरान वो एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसे दोनों स्टार्स ने कभी स्वीकार नहीं किया। ऐसे में अब सालों बाद उनके दोस्त ने राज खोला है। पढ़िए पूरी खबर…

15:30 (IST) 23 Feb 2024
इस दिन रिलीज होगी कृति सेनन की ‘क्रू’

कृति सेनन और एक्ट्रेस तबू फिल्म ‘क्रू’ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में इससे दोनों एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक सामने आया है। इसे कृति ने शेयर किया है और मूवी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म के 29 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

14:21 (IST) 23 Feb 2024
विवादों के बाद अब एक हुए पवन सिंह और ज्योति?

पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। कहा जा रहा है कि एक्टर का वाइफ ज्योति सिंह के साथ पैचअप हो गया है। इसे लेकर ज्योति की ओर से ही हिंट दिया गया है। कहा जा रहा है कि दोनों ने हाल ही में मुलाकात की थी। पढ़िए पूरी खबर…

11:39 (IST) 23 Feb 2024
‘क्रैक’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे इमरान हाशमी

इमरान हाशमी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें ‘क्रैक’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में देखा जा सकता है। इसमें उन्हें कैजुअल लुक में देखा जा सकता है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

11:34 (IST) 23 Feb 2024
शाहिद कपूर ने उड़ाई किकू शारदा की खिल्ली

कॉमेडियन किकू शारदा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शाहिद कपूर उनके मोटापे का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। खैर, ये कोई सीरियस मामला नहीं बल्की रील वीडियो है, जिसे एडिट किया गया है। वीडियो काफी फनी है।

11:25 (IST) 23 Feb 2024
मौत की झूठी खबर के बाद पहली बार यूं दिखीं पूनम पांडे

मौत के झूठे खेल के बाद पूनम पांडे को पहली बार स्पॉट किया गया। वो ट्रे़डिशनल अंदाज में मंदिर पहुंची थीं। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। उन्होंने अपने जवाब से भी सभी को चौंका दिया है। पढ़िए पूरी खबर…

09:52 (IST) 23 Feb 2024
रकुल प्रीत और जैकी भगनानी को पीएम मोदी ने दी बधाई

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल ने 21 फरवरी को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की है। रकुल और जैकी ने पीएम मोदी को भी शादी में इनवाइट किया था, जिसे लेकर पीएम की ओर से आभार जताया गया है और उन्होंने पत्र लिखकर कपल को बधाई दी है।

08:48 (IST) 23 Feb 2024
‘शैतान’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे सितारे

‘शैतान’ का बीती शाम ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पहुंची। इस दौरान अजय देवगन, तृषा कृष्णन और आर माधवन जैसे स्टार्स पहुंचे थे। फिल्म को सिनेमाघरों में 8 मार्च, 2024 को रिलीज किया जाएगा।

08:48 (IST) 23 Feb 2024
नोरा फतेही ने लूटी लाइमलाइट

विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल फिल्म ‘क्रैक: जीतेगा तो जिएगा’ नोरा फतेही ने लाइमलाइट ही चुरा ली। एक्ट्रेस को रेड कलर की ड्रेस में हॉट देखा गया। इस बीच उनके लुक से नजरें हटा पाना भी मुश्किल हो रहा था। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

08:47 (IST) 23 Feb 2024
‘क्रैक’ की स्क्रिनिंग में यूं दिखीं जैमी लिवर

विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल फिल्म ‘क्रैक: जीतेगा तो जिएगा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में जॉनी लिवर की बेटी जैमी भी पहुंचीं। वो फिल्म में सपोर्टिंग कैरेक्टर में हैं, जो आपको हंसाता हुआ नजर आएगा।

08:46 (IST) 23 Feb 2024
‘क्रैक’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे सेलेब्स

विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल फिल्म ‘क्रैक: जीतेगा तो जिएगा’ को 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में इससे पहले मुंबई में मूवी की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस नोरा फतेही ने लाइमलाइट ही चुरा ली। एक्ट्रेस को रेड कलर की ड्रेस में हॉट देखा गया। इस बीच उनके लुक से नजरें हटा पाना भी मुश्किल हो रहा था। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

08:45 (IST) 23 Feb 2024
‘फाइटर’ के मेकर्स ने घटाए टिकट के प्राइस

भारत की सबसे बड़ी एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ के टिकट प्राइस घटा दिए गए हैं। मेकर्स की ओर से इसका ऐलान किया गया है कि अब आप मूवी को सिर्फ 99 रुपए में थिएटर्स में देख सकते हैं। फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज गई थी। अगर ‘फाइटर’ की कमाई की बात की जाए तो ये अब तक 356 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।