Entertainment News In Hindi 17th June Updates: सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस 23 जून को ज़हीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में फादर्स डे के मौके पर एक्ट्रेस ने ज़हीर की फैमिली के साथ अच्छा वक्त बिताया। शादी से पहले वो ज़हीर की पूरी फैमिली के साथ एक ही फ्रेम में पोज देते हुए नजर आईं। उनकी फोटो भी सामने आई है, जिसमें उनके साथ सास-ससुर और ननद नजर आ रही हैं। सोनाक्षी ने इस दौरान सूट पहना था और ज़हीर को ट्रैक पैंट में देखा गया। एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके साथ ही कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ ने पहले वीकेंड में अच्छा खासा कलेक्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो मूवी ने रिलीज के तीसरे दिन यानी कि रविवार को 10 करोड़ का बिजनेस किया है। इसने पहले के दो दिन यानी कि शुक्रवार को 4.75 करोड़ और शनिवार को 7 करोड़ का कारोबार किया था। अब तीनों दिन के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने पहले वीकेंड 21.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

वहीं, शाहरुख खान के स्कूल टीचर की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में कांग्रेस नेता जरिता लैतफलांग ने एक्टर से अनुरोध किया है कि वो गोवां में अपने बीमार शिक्षक से मिलने के लिए आएं। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया है। साथ एरिक की हालत के बारे में बताया कि सच में उनकी तबीयत बिगड़ रही है।

Live Updates
18:56 (IST) 17 Jun 2024
'कल्कि 2898 एडी' के पहले गाने 'भैरव एंथम' का वीडियो जारी

'कल्कि 2898 एडी' के पहले गाने 'भैरव एंथम' का वीडियो जारी हो गया है। इस गाने को दिलजीत दोसांझ ने गाया है। इसमें प्रभास भी दिखाई दे रहे हैं।

https://youtu.be/5UfGZFrXKig

18:53 (IST) 17 Jun 2024
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज डेट हो सकती है पोस्पटोन

सुकुमार की डायरेक्टेड और अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' इस साल रिलीज होगी या नहीं, इस पर अभी संशय है। क्योंकि लगातार रिपोर्ट्स आ रही हैं कि ये फिल्म पोस्टपोन हो सकती है। इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है।

17:30 (IST) 17 Jun 2024
सलमान खान ने दी ईद की मुबारकबाद

आज देशभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है और इस मौके पर सबके चहेते और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दे ही दी है।

14:46 (IST) 17 Jun 2024
'पुष्पा 2' की टली रिलीज डेट!

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को 15 अगस्त, 2024 को रिलीज किया जाना था। इसकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया है। अब मेकर्स इसे दिसंबर 2024, दशहरा 2024 या पोंगल 2025 के मौके पर रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। रिलीज डेट पोस्टपोन करने के पीछे की वजह शूटिंग शेड्यूल में देरी को माना जा रहा है।

14:41 (IST) 17 Jun 2024
BB OTT 3 में एंट्री करेंगी पौलमी दास

'बिग बॉस ओटीटी' का सीजन 3 जल्द ही ऑनएयर होने जा रहा है। इस शो को सलमान खान के बजाय अनिल कपूर होस्ट करने जा रहे हैं। ऐसे में शो के कंटेस्टेंट्स के खूब चर्चे हो रहे हैं। इस लिस्ट में एक नाम पौलमी दास का भी सामने आ रहा है। ऐसे में चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं। पढ़िए खबर...

13:23 (IST) 17 Jun 2024
जब घर से भागने को मजबूर हुए दिलजीत दोसांझ

दिलजीत दोसांझ ने अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि जब वो 8 साल के थे तो एक लड़की के चक्कर में बुरी तरह फंस गए थे और नौबत घर से भागने तक की आ गई थी। चलिए बताते हैं उनका ये किस्सा।

12:17 (IST) 17 Jun 2024
दारा सिंह की बनेगी बायोपिक

देश के लोकप्रिय पहलवान दारा सिंह ने अपने जीवन में खूब नाम कमाया। वो आज दुनिया में नहीं हैं लेकिन, 'रामायण' में हनुमान के लिए वो आज भी जाने जाते हैं। ऐसे में अब उनके एक्टर बेटे विंदू दारा सिंह उन्हें ट्रिब्यूट देना चाहते हैं। वो पिता की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। इसका खुलासा विंदू ने फादर्स डे के मौके पर एक इंटरव्यू में किया। उन्होंने बताया कि दारा सिंह की बायोपिक में उनका पोता उनका किरदार निभाने वाला है।

12:11 (IST) 17 Jun 2024
जब किशोर कुमार ने दफना दी थी अपनी पहली कार

किशोर कुमार के किस्से लोगों को मुंह जुबानी याद हैं। उनके खुराफातों के किस्से भी उनके गानों के जैसे ही पॉपुलर रहे हैं। ऐसे में आज आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं, जब उन्होंने अपनी पहली कार को ही अपने बंगले के नीचे दफना दिया था। पढ़िए पूरी खबर...

11:05 (IST) 17 Jun 2024
'चंदू चैंपियन' देख रोने लगीं शबाना आज़मी

कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' देख शबाना आज़मी के आंसू छलक गए। शबाना हसबैंद जावेद अख्तर के साथ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। इस दौरान स्क्रीनिंग से बाहर आने के बाद जब पैपराजी ने उनसे फिल्म को लेकर रिएक्शन पूछा तो उन्होंने कहा कि वो तो रोने लगी थीं।

11:03 (IST) 17 Jun 2024
रिवा किशन ने शेयर की पापा रवि किशन की अनसीन फोटो

रवि किशन की अनसीन फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसे फादर्स डे के एक दिन बाद बेटी रिवा किशन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने तस्वीरों को शेयर कर पापा पर प्यार लुटाया है।

10:52 (IST) 17 Jun 2024
ब्रेकअप की खबरों के बीच साथ दिखे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और उनका ब्रेकअप हो गया है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों को साथ में देखा गया। कपल बीती देर रात मुंबई में दिखा और वो साथ में काफी खुश दिखे। ऐसे में ब्रेकअप की खबरों पर विराम लग गया है।

10:05 (IST) 17 Jun 2024
28 जून को ताहिरा कश्यप खुराना की डायरेक्टोरियल डेब्यू

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप इन दिनों अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वो प्राइम वीडियो से 28 जून को डेब्यू करने वाली हैं। उनकी पहली डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'शर्माजी की बेटी' को स्ट्रीम किया जाएगा।

09:51 (IST) 17 Jun 2024
करिश्मा तन्ना ने किया दोस्त दलजीत कौर को सपोर्ट

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपने तलाक को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने पति निखिल पर एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। ऐसे में अब एक्ट्रेस के सपोर्ट में करिश्मा तन्ना ने रिएक्शन दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर निखिल पर भड़ास निकाली है। इसके बाद दलजीत ने भी उनका आभार जताया है।

08:26 (IST) 17 Jun 2024
मुंबई की गलियों में घूमती नजर आईं रश्मिका मंदाना

'पुष्पा' की श्रीवल्ली यानी की रश्मिका मंदाना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें गलियों में घूमते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस को जीन्स और व्हाइट शर्ट में देखा गया। उन्होंने खुले बाल और चश्मे के साथ लुक को कंप्लीट किया था। वहीं, उनकी स्माइल ने लुक में चार चांद लगा दिए।

08:24 (IST) 17 Jun 2024
ब्रेकअप की खबरों के बीच करण कुंद्रा की कार में घूमती नजर आईं तेजस्वी प्रकाश

बीते दिन ही करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को लेकर खबर आई थी कि उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, इस पर उनकी ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया था। ऐसे में अब ब्रेकअप की खबरों के बीच एक्ट्रेस को करण की कार में घूमते हुए देखा गया है। उनका वीडियो भी सामने आया है।

07:51 (IST) 17 Jun 2024
शाहरुख के टीचर की हालत नाजुक, कांग्रेस नेता ने किया मिलने का अनुरोध

शाहरुख खान के स्कूल टीचर की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में कांग्रेस नेता जरिता लैतफलांग ने एक्टर से अनुरोध किया है कि वो गोवां में अपने बीमार शिक्षक से मिलने के लिए आएं। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया है। साथ एरिक की हालत के बारे में बताया कि सच में उनकी तबीयत बिगड़ रही है।

07:50 (IST) 17 Jun 2024
‘चंदू चैंपियन’ ने पहले वीकेंड की छप्परफाड़ कमाई

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ ने पहले वीकेंड में अच्छा खासा कलेक्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो मूवी ने रिलीज के तीसरे दिन यानी कि रविवार को 10 करोड़ का बिजनेस किया है। इसने पहले के दो दिन यानी कि शुक्रवार को 4.75 करोड़ और शनिवार को 7 करोड़ का कारोबार किया था। अब तीनों दिन के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने पहले वीकेंड 21.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

07:50 (IST) 17 Jun 2024
होने वाले सास-ससुर और ननद संग नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस 23 जून को ज़हीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में फादर्स डे के मौके पर एक्ट्रेस ने ज़हीर की फैमिली के साथ अच्छा वक्त बिताया। शादी से पहले वो ज़हीर की पूरी फैमिली के साथ एक ही फ्रेम में पोज देते हुए नजर आईं। उनकी फोटो भी सामने आई है, जिसमें उनके साथ सास-ससुर और ननद नजर आ रही हैं। सोनाक्षी ने इस दौरान सूट पहना था और ज़हीर को ट्रैक पैंट में देखा गया। एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।