Today’s Trending Bollywood News Updates: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म ‘किंगडम’ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब इस मूवी के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है। वो फुल AI जेनरेटेड फिल्म बनाने वाले पहले एक्टर बन गए हैं। फिल्म का टीजर वीडियो भी जारी कर दिया गया है।

डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी का 14 मार्च को निधन हो गया था। होली के मौके पर फिल्ममेकर के घर पर मातम पसर गया। ऐसे में अब उनके निधन के 4 दिन बाद उनकी प्रेयर मीट का आयोजन किया गया था। उन्होंने मुंबई के अंधेरी स्थित फिल्मालय स्टूडियो में प्रेयर मीट रखी गई थी। इस मौके पर विक्की कौशल समेत आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर और रणबीर कपूर दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि देने स्टूडियो पहुंचे। वहीं, अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म ‘लम्हे’ को तीन दशक के बाद एक बार फिर से रिलीज किया जाएगा। इसे पहली बार साल 1991 में रिलीज किया गया था।

Live Updates
19:53 (IST) 19 Mar 2025
Bollywood News Live: 'सिकंदर' की रिलीज डेट का ऐलान

सलमान खान की 'सिकंदर' पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह मूवी इसी महीने 30 तारीख को ईद पर रिलीज होने वाली है।

19:52 (IST) 19 Mar 2025
Bollywood News Live: विक्रम भट्ट ने की इब्राहिम की तारीफ

'नादानियां' के लिए एक तरफ जहां लोग इब्राहिम अली खान की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, विक्रम भट्ट ने उनकी तारीफ की है। डायरेक्टर ने कहा है कि उनका अभिनय सैफ अली खान के डेब्यू अभिनय से ज्यादा अच्छा है।

18:06 (IST) 19 Mar 2025
Bollywood News Live: 4 साल बाद सुशांत अनुमोलु करेंगे पर्दे पर वापसी

तेलुगु फिल्म एक्टर सुशांत अनुमोलु 4 साल बाद पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म SA10 की घोषणा करते हुए पहला पोस्टर भी शेयर कर दिया है। इस मूवी से पहले उन्हें साल 2021 में 'इचता वाहनमुलु निलुपराडु' करते हुए देखा गया था।

16:41 (IST) 19 Mar 2025
Bollywood News Live: इसी साल शादी करेंगे तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा?

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में फराह खान ने एक्ट्रेस की मां से सवाल किया कि तेजस्वी की शादी कब होने वाली है, तो उन्होंने कहा इसी साल हो जाएगी। ऐसे में अब यह खबरें आने लग गई है कि तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

13:28 (IST) 19 Mar 2025
LIVE: इस दिन आएगा मोहनलाल की L2E की ट्रेलर

साउथ एक्टर मोहनलाल अपनी अपकमिंग फिल्म ' L2E ' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब इसके ट्रेलर रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है, जिसके साथ इसके ट्रेलर रिलीज की डेट का खुलासा किया गया है। इसके ट्रेलर को 20 मार्च को रिलीज किया जाएगा।

13:11 (IST) 19 Mar 2025
LIVE: AI जेनरेटेड टीजर रिलीज करने वाले पहले एक्टर बने विजय देवरकोंडा

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म 'किंगडम' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब इस मूवी के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है। वो फुल AI जेनरेटेड फिल्म बनाने वाले पहले एक्टर बन गए हैं। फिल्म का टीजर वीडियो भी जारी कर दिया गया है।

13:07 (IST) 19 Mar 2025
LIVE: जया बच्चन ने अक्षय की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का उड़ाया मजाक

अक्षय कुमार की साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की जया बच्चन ने आलोचना की। उन्होंने इंडिया टीवी के कॉन्क्लेव में फिल्म को फ्लॉप बता दिया। एक्ट्रेस ने कहा, 'फिल्म का टाइटल देखिए। मैं ऐसी नाम वाली फिल्में कभी नहीं देखूंगी। ये भी कोई नाम है? सच में ये फिल्म का नाम है?'

11:02 (IST) 19 Mar 2025
LIVE: फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं सुहाना खान

शाहरुख खान जहां अपने घर मन्नत को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनकी लाडली सुहाना अपने लुक की वजह से लाइमलाइट में आ गई हैं। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में नजर आईं। इसमें उनका गॉर्जियस लुक देखते ही बन रहा है।

09:39 (IST) 19 Mar 2025
LIVE: सनी लियोनी ने बोली भोजपुरी

भोजपुरी सुपरस्टार नीलकमल सिंह अपने गाने 'लड़की दीवानी' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ सनी लियोनी नजर आईं। ऐसे में अब सनी लियोनी का नीलकमल सिंह के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भोजपुरी बोलते हुए नजर आ रही हैं।

09:36 (IST) 19 Mar 2025
LIVE: मरते-मरते बची थीं आयशा जुल्का

90 के दशक की ब्यूटीफुल अभिनेत्री आयशा जुल्का ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि एक बार सलमान खान ना होते तो उनकी जान ही चली जाती। वो शूटिंग सेट पर हादसे का शिकार होने वाली थीं कि तभी सलमान ने उन्हें बचा लिया। वो आज तक इसे नहीं भूल पाई हैं। पढ़िए पूरी खबर।

07:12 (IST) 19 Mar 2025
LIVE: देब मुखर्जी की प्रेयर मीट में पहुंचे रणबीर कपूर

दिवंगत एक्टर देब मुखर्जी की प्रेयर मीट बीते दिन ही रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। इस लिस्ट में रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है। उन्होंने भी अयान मुखर्जी के घर पर पहुंचकर उनके पिता को श्रद्धांजलि दी।

07:09 (IST) 19 Mar 2025
LIVE: सुनीता विलियम्स की वापसी पर आर माधवन ने शेयर की खुशी

सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष से 286 दिनों बाद धरती पर वापस लौट आई हैं। इस खास मौके पर आर माधवन ने पोस्ट शेयर की और उनकी वापसी पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने उनका वीडियो शेयर कर लिखा, 'धरती पर फिर से लौटने पर डियर डियर सुनीता विलियम्स का स्वागत है। हमारी प्रार्थना काम कर गई। आपको मुस्कुराते और स्वस्थ देखकर दिल खुश हो गया। आखिरकार आप स्पेस से 260 से भी ज्यादा दिनों में वापस आ गईं। भगवान का आशीर्वाद और लाखों लोगों की प्रार्थना का जवाब है। शानदार काम।'

07:02 (IST) 19 Mar 2025
LIVE: 3 दशक के बाद री-रिलीज होगी अनिल कपूर-श्रीदेवी की ‘लम्हे’

अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म ‘लम्हे’ को तीन दशक के बाद एक बार फिर से रिलीज किया जाएगा। इसे पहली बार साल 1991 में रिलीज किया गया था।

07:02 (IST) 19 Mar 2025
LIVE: देब मुखर्जी की प्रेयर मीट में विक्की कौशल समेत पहुंचे ये सितारे

डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी का 14 मार्च को निधन हो गया था। होली के मौके पर फिल्ममेकर के घर पर मातम पसर गया। ऐसे में अब उनके निधन के 4 दिन बाद उनकी प्रेयर मीट का आयोजन किया गया था। उन्होंने मुंबई के अंधेरी स्थित फिल्मालय स्टूडियो में प्रेयर मीट रखी गई थी। इस मौके पर विक्की कौशल समेत आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर और रणबीर कपूर दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि देने स्टूडियो पहुंचे।