Bollywood Entertainment News Highlights: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन ही खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस ने ससुराल छोड़ दिया है और वो बेटी संग मायके में शिफ्ट हो गई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का बच्चन फैमिली के साथ एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो अभिषेक बच्चन संग नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन भी हैं। बच्चन परिवार आराध्या के स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में पहुंचा था, जिसके बाद ऐश्वर्या के अलग होने की खबरों पर विराम लग गया। वहीं, शाहरुख खान के बेटे अबराम और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या की परफॉर्मेंस काफी चर्चा में है। दोनों ने स्कूल में स्टेज परफॉर्मेंस दी, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। अबराम की एक्टिंग देख शाहरुख काफी इमोशनल दिखे हैं। इसके साथ ही रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है। इसने 15वें दिन इंडिया में 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म वर्ल्डवाइड 784 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।

Live Updates

मनोरंजन की खबरें

17:14 (IST) 16 Dec 2023
क्लब में गजब के डांस मूव्स दिखाती नजर आईं मनीषा रानी

'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस मनीषा रानी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो इसमें क्लब में गजब के डांस मूव्स दिखा रही हैं। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

16:37 (IST) 16 Dec 2023
'डंकी' या 'सालार', बॉक्स ऑफिस पर किसका चलेगा जादू

शाहरुख खान की 'डंकी' (Dunki) और प्रभास की 'सालार' (Salaar) में धमाकेदार टक्कर देखने के लिए मिलने वाली है। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग इंडिया में शुरू हो गई है। पढ़िए पूरी खबर...

14:59 (IST) 16 Dec 2023
एयरपोर्ट लुक में गॉर्जियस दिखीं राशा थडानी

राशा थडानी अक्सर अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब उन्हें मां रवीना टंडन के साथ एयरपोर्ट लुक में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्हें सलवार-सूट में देखा गया। इसमें वो बेहद ही गॉर्जियस दिखी हैं।

14:12 (IST) 16 Dec 2023
'इतनी सी हंसी इतनी सी खुशी' गाने पर तैमूर का डांस वायरल

करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अली खान का स्कूल फंक्शन से वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें 'इतनी सी हंसी इतनी सी खुशी' पर शानदार एक्सप्रेशन्स और डांस दिखाते हुए देखा जा सकता है।

14:10 (IST) 16 Dec 2023
सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'इंडियन पुलिस फोर्स' का टीजर रिलीज

सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म 'इंडियन पुलिस फोर्स' का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें दोनों स्टार्स को एक्श मोड में देखा जा सकता है।

14:08 (IST) 16 Dec 2023
शक्ति मोहन ने शेयर की बहन की शादी की अनसीन फोटोज

कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने बहन मुक्ति मोहन की शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें वेडिंग की रस्मों को इन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। शादी की इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

12:49 (IST) 16 Dec 2023
'ओम शांति ओम' के गाने पर थिरके बॉलीवुड स्टार्स

अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन में बॉलीवुड के कई सितारे अपने बच्चों को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, गौरी खान, ऐश्वर्या राय, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चों की परफॉर्मेंस को इन्जॉय किया। इस बीच 'ओम शांति ओम' के गाने पर सभी थिरकते भी नजर आए।

11:34 (IST) 16 Dec 2023
Matthew Perry की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

हॉलीवुड एक्टर मैथ्यू पैरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। उनका निधन केटामाइन के ओवरडोज के कारण हुई थी। लॉस एंजिल्स काउंटी के मेडिकल परीक्षक कार्यालय की ओर से स्टेटमेंट जारी किया गया है।

08:56 (IST) 16 Dec 2023
सिंगर अनूप घोसाल का निधन

बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर अनूप घोसाल का निधन हो गया है। उन्होंने 77 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। वो 'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी' जैसे मेलोडी गाने गाए हैं।

08:44 (IST) 16 Dec 2023
‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर काटा बवाल

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है। इसने 15वें दिन इंडिया में 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि, अभी ये सैकनिल्क के अनुसार, शुरुआती आंकड़े हैं। फिल्म वर्ल्डवाइड 784 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।

08:43 (IST) 16 Dec 2023
आराध्या ने दी शानदार परफॉर्मेंस

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या ने अपने स्कूल फंक्शन में शानदार स्टेज परफॉर्मेंस दी है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनके जेस्चर की तुलना ऐश्वर्या राय से की जा रही है।

08:42 (IST) 16 Dec 2023
अबराम की परफॉर्मेंस देख भावुक हुए शाहरुख खान

शाहरुख खान बीते दिन छोटे बेटे अबराम के स्कूल फंक्शन में पहुंचे थे। इस दौरान उनके बेटे ने स्टेज परफॉर्मेंस दी, जिसे देखने के बाद एक्टर भावुक हो गए। वो अपनी आंखों के आंसू रोक नहीं पाए।

08:38 (IST) 16 Dec 2023
ससुराल छोड़ने की खबरों के बीच बच्चन फैमिली के साथ दिखीं ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन ही खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस ने ससुराल छोड़ दिया है और वो बेटी संग मायके में शिफ्ट हो गई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का बच्चन फैमिली के साथ एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो अभिषेक बच्चन संग नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन भी हैं। बच्चन परिवार आराध्या के स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में पहुंचा था, जिसके बाद ऐश्वर्या के अलग होने की खबरों पर विराम लग गया।

मनोरंजन की खबरें