Trending Bollywood Celebrity News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर में शादी कर ली है। इसके बाद अगले दिन वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दोनों की तमाम वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। ससुराल में गृहप्रवेश करते हुए परिणीति का वीडियो सामने आया है। रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर 28 सितंबर को उनके जन्मदिन वाले दिन रिलीज हो रहा है। स्वरा भास्कर मां बन गई हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। खुद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी फैंस को दी है। सलमान खान एक बार फिर सूरज बड़जातिया के साथ फिल्म करने के लिए तैयार हैं। मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट
फिल्म भगवान भरोसे 13 अक्टूबर 2023 को भारत, अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है ।
https://youtu.be/Mv8MnYNhnQE
मृणाल ठाकुर और अभिमन्यु दासानी जल्द ही पारिवारिक मनोरंजन फिल्म 'आंख मिचोली' के साथ दर्शकों का हंसाने आ रहे हैं। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डंकी के ग्लोबल हिट बनने की उम्मीद है। और 21 दिसंबर को इंटरनेशनल मार्केट में रिलीज करने का प्लान बनाया है।
इन दिनों तमाम एक्टर्स लाल बाग जाकर गणपति के दर्शन कर रहे हैं। शर्लिन चोपड़ा भी आज बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं।
सोनू निगम और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के बीच लंबे समय से चल रहा झगड़ा खत्म हो गया है। खुद सिंगर ने इसकी जानकारी दी है।
दिग्गज अभिनेता देव आनंद की आज 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 26 सितंबर, 1923 में हुआ था। इस खास दिन पर हर कोई अपने चहिते अभिनेता को याद कर रहा है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों ने एक्टर को याद किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देव आनंद को याद किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर देव आनंद के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें एवरग्रीन आइकन बताया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
एक्टर संजय मिश्रा बीते कई सालों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं और उन्होंने बहुत से बेहतरीन किरदारों को निभाने के बाद इस इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमाया है। उन्हें अपने बॉलीवुड साथियों और जूनियर्स से बहुत सम्मान मिलता है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें सेट पर ताने सुनने पड़ते थे। उन्हें कई भद्दी टिप्पणियों को नजरअंदाज करना पड़ता था। एक्टर ने खुलासा किया कि एक बार सेट पर देरी से पहुंचने के लिए उन्हें अमिताभ बच्चन का नाम लेकर ताना मारा गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की बहन सईदा इकबाल खान का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं और शनिवार, 23 सितंबर की सुबह उनका निधन हो गया। सईदा ने आखिरी सांस मुंबई के मुंबई स्थित बंगले में आखिरी सांस ली। सोमवार को सईदा को अंतिम विदाई दी जा चुकी है। इस बात की जानकारी उनके परिवार ने दी है।
करण जौहर की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ काफी चर्चा में है। थिएटर के बाद ये फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में रॉकी का किरदार रणवीर सिंह और रानी का किरदार आलिया भट्ट ने निभाया है। RARKPH की कहानी रॉकी और रानी के अलावा जामिनी और कंवल की लव स्टोरी पर भी आधारित है। इसमें कंवल, धर्मेंद्र और जामिनी, शाबाना आजमी को दिखाया गया है। ये ऐसे लवर्स दिखाए हैं, जिनकी कहानी कभी पूरी नहीं हो पाती। अब करण जौहर ने खुलासा किया है कि ये कोई काल्पनिक कहानी नहीं है, बल्कि धर्मेंद्र और शबाना की जो प्रेम कहानी दिखाई गई है, वो उनके परिवार के एक सदस्य से प्रेरित है। यहां पढ़ें पूरी खबर
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को हो चुकी है। लेकिन धीरे-धीरे उनकी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैं। एक वीडियो सामने आया है, जो राघव की बारात का है, इसमें भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल भी नजर आ रहे हैं।
करण जौहर ने एक मोशन पोस्टर जारी करते हुए ऐलान किया है कि वह आलिया के साथ फिल्म 'जिगरा' कर रहे हैं। ये फिल्म 28 सितंबर 2024 में रिलीज होगी।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की नई-नई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसमें परिणीति शादी के मंडप पर राघव का हाथ थामे नजर आ रही हैं।
100 साल पहले हिंदी सिनेमा के एक चमकते हुए सितारे का जन्म हुआ था। हम बात कर रहे हैं दिग्गज अभिनेता देव आनंद की, जिनकी आज 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। अभिनेता के बेटे सूनील आनंद ने इस खास दिन पर अपने पिता को याद किया है। उन्होंने देव आनंद को स्टाइलिश फिल्म स्टार बताया है, जो अपने लुक्स को लेकर हमेशा सचेत रहते थे। सुनील के मुताबिक उनके पिता वर्कआउट के शौकीन थे, कुछ भी हो जाए वह योग करना नहीं भूलते थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
आयुष्मान खुराना अपने परिवार के साथ लाल बाग में दर्शन करने पहुंचे।
रुबीना दिलैक इस वक्त अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने पति अभिनव शुक्ला के साथ गणेश विसर्जन किया, लेकिन लोगों को उनका तरीका पसंद नहीं आया।
शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह बॉलीवुड के किंग हैं। जिस वक्त बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो गई थीं, तभी शाहरुख खान ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की और बॉलीवुड का डंका बजवा दिया। पहले ‘पठान’ और अब ‘जवान’ न केवल भारत बल्कि वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ग्लोबली 1000 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर Jawan ने 19 दिनों में 566.08 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
जब से रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल अभिनीत 'एनिमल' की घोषणा हुई है, तब से फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। और भी, क्योंकि इसे 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' फेम संदीप रेड्डी वांगा ने बनाया है। प्रारंभिक घोषणा के दौरान, परिणीति चोपड़ा फिल्म का हिस्सा थीं, हालांकि, बाद में वह इस परियोजना से बाहर हो गईं और रश्मिका मदन्ना को इसमें लिया गया है। खबर आ रही है कि 28 सितंबर को रणबीर के बर्थडे वाले दिन फिल्म का टीजर रिलीज होगा।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी हो चुकी है। उदयपुर में सात फेरे लेने के बाद कपल 25 सितंबर को दिल्ली पहुंचा। जहां राघव के परिवार में नई दुल्हन का धूमधाम से स्वागत हुआ।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की खबरें यहां पढ़ें