सिनेमा जगत में सभी धर्मों के एक्टर और एक्टर्स मिल जाएंगे। वो सभी धर्मों की इज्जत भी करते हैं। उन्हें हर त्योहार को सभी के साथ मिलकर सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में आज आपको बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती है और इंडिया में नहीं रहतीं लेकिन, वो हनुमान चालीसा पढ़ती हैं। इसे लेकर उनका कहना है कि इससे उन्हें सुकून मिलता है। इतना ही नहीं, वो गायत्री मंत्रों का भी उच्चारण करती हैं। अगर आपको लग रहा है कि उन्होंने इसके लिए अपना धर्म छोड़ा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। मुस्लिम होकर भी वो ये सब काम करती हैं।
वो बॉलीवुड में रणबीर कपूर के साथ ‘रॉकस्टार’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा भी कई फिल्में की है। ऐसे में अगर आपने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ा लिए हैं तो चलिए हम आपको उनके बारे में बता देते हैं। दरअसल, मुस्लिम परिवार से आने के बाद भी हिंदू पूजा पाठ में विश्वास रखने वाली अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि नरगिस फाखरी हैं, जिनके पिता का नाम मोहम्मद फाखरी है और पाकिस्तान से ताल्लुख रखते हैं। एक्ट्रेस की मां मैरी फाखरी हैं। जब नरगिस 6 साल की थीं तो उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। चूंकि उनकी मां अमेरिका की निवासी हैं और नरगिस का भी जन्म वहीं हुआ तो वो अमेरिका ही की होकर रह गईं। वो खुद को कई बार ग्लोबल सिटिजन भी बता चुकी हैं।
उन्होंने News9 Live से बातचीत में खुद को धार्मिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक बताया था। वो कहती हैं कि उन्हें सभी धर्मों के बारे में जानना पसंद है। एक्ट्रेस ने कहा था कि उनके घर पर गायत्री मंत्र सुने जा सकते हैं। इसे उन्होंने रेंडम बताया था और उनको ये काफी पसंद भी है। नरगिस का मानना है कि इन सबकी एनर्जी को वो फील करती हैं और उन्हें अच्छा महसूस होता है। एक्ट्रेस क्रिश्चियन म्यूजिक भी सुनती हैं।
साल में 9 दिन का व्रत और हनुमान चालीसा पढ़ती हैं नरगिस
इतना ही नहीं, नरगिस फाखरी ने हूटरफ्लाई से बातचीत में सोहा अली खान को बताया कि वो साल में दो बार 9 दिन का व्रत भी रखती हैं। इसमें वो कुछ भी नहीं खाती हैं केवल पानी पीकर रहती हैं। वो कहती हैं कि ये काफी कठिन होता है लेकिन उन्हें अच्छा लगता है। इसे उन्होंने अपनी खूबसूरती का राज भी बताया था। इसके साथ ही अभिनेत्री ने फिल्मफेयर से बातचीत में बताया था कि जब वो टेंशन में होती हैं तो हनुमान चालीस और गायत्री मंत्रों का उच्चारण करती हैं। वो मानती हैं कि इससे उनकी टेंशन दूर भागती है।
बहरहाल, अगर नरगिस फाखरी के प्रोफेशन फ्रंट की बात की जाए तो उन्हें हाल ही में रिलीज हुआ साजिद नाडियाडवाला की कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था।
‘किराए के कपड़े, नकली नाखून’, 41 करोड़ नेट वर्थ और 2.5 लाख हर दिन कमाती हैं अपूर्वा मखीजा? दिया जवाब