बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बीते काफी समय से अपनी प्रेग्नेसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। एक्ट्रेस के फैंस उनके मां बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब स्वरा के प्रशंसकों का इंतजार खत्म हो चुका है। स्वरा भास्कर और फहाद अहमद अब माता-पिता बन चुके हैं।
उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल के घर में नन्ही परी का जन्म हुआ है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए इस खुशखबरी को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपनी न्यू बॉर्न बेबी का नाम भी बताया है।
स्वरा भास्कर ने बताया अपनी बेटी का नाम
स्वरा भास्कर ने बेटी के साथ कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें उनके पति फहाद अहमद भी नजर आ रहे हैं। दोनों बेटी पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरें हॉस्पिटल से हैं। जिनमें स्वरा लेटी हुई हैं और बच्ची को उन्होंने प्यार से सीने से लगा रखा है। तो कुछ उनके घर की भी हैं। वहीं एक तस्वीर में फहाद भी अपनी नन्ही बेटी पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
वह सोफे पर बैठे हुए और बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए स्वरा ने कैप्शन में लिखा है कि “एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया गया, एक रहस्यमय सत्य। हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। हम आभारी हैं और प्रसन्न मन से आपके प्यार के लिए धन्यवाद देते हैं। यह एक बिल्कुल नई दुनिया है।”
इसी साल हुई थी स्वरा और फहाद की शादी
बता दें कि स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने इसी साल जनवरी में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की थी। जिसकी तस्वीरें काफी दिनों तक सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके बाद कपल ने मार्च में धूम-धाम से दिल्ली में शादी की थी।
वहीं दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। स्वरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेम कहानी बताते हुए एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि था कि दोनों की मुताकात एक विरोध प्रदर्शन रैली के दौरान मिले थे।