Shabana Azmi accident: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी के कार का एक्सीडेंट हो गया है। यह हादसा बॉम्बे पुणे हाइवे पर हुआ है। केडीएएच में मेडिकल चेकअप के बाद अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि फिलहाल शबाना आजमी की तबीयत में सुधार है और वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है।
वहीं हादसे की खबर सुन एक्टर औप डायरेक्टर सतीश कौशिक भी शबाना का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे। वहां से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कौशिक ने बताया कि एक्ट्रेस की हालत पहले से स्थिर है लेकिन अभी उनको ICU में रखा गया है। सतीश ने बताया, उनकी आंखों के चारों ओर काफी चोटें लगी हैं। उन्हें अभी 48 घंटों तक आईसीयू की निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत पहले से स्थिर हो रही है और जल्द ही ठीक हो जाएंगी।
मालूम हो कि इससे पहले शबाना को MGM हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उनका एक्स रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्ट कराए गए थे।खबरों के मुताबिक उनकी कार ट्रक से जा टकराई है जिसमें शबाना को हाथ और चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद एक्ट्रेस को पुणे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथिमिक उपचार हुआ लेकिन ब्रेन में चोट की वजह से ब्लीडिंग नहीं रुक रही थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
Raigad Police: Actor Shabana Azmi&her driver got injured in accident near Kahalpur on Mumbai-Pune Expressway. Javed Akhtar was also present in the car, but he is safe. Their vehicle was hit by a truck while they were travelling from Pune to Mumbai. Injured shifted to MGM Hospital https://t.co/bezuNWvUTa pic.twitter.com/8YWtZoEUSF
— ANI (@ANI) January 18, 2020
शबाना के एक्सीडेंट के बारे में सुन कई शख्सितें हाल जानने हास्पिटल पहुंच रही हैं। जोया के साथ फरहान की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी पहुंचीं। इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्स अनिल कपूर, तब्बू और जितेंद्र भी नजर आए। सेलेब्स के अलावा राजनेता भी शबाना आज़मी के स्वास्थ्य के बारे में जानने पहुंचे। एनसीपी नेता और मंत्री छगन भुजबल कोकिला बेन हॉस्पिटल पहुंचे।
शबाना के इस हादसे के दौरान पति जावेद अख्तर भी उनकी कार के पीछे दूसरी कार में मौजूद थे। एक्सीडेंट इतनी भयानक हुई थी कि एक्ट्रेस की कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल शबाना का इलाज अंधेरी के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) में चल रहा है।
शबाना के फैंस सहित राजनेता और बॉलीवुड एक्टर्स सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। वहीं पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। बता दें शबाना के साथ जावेद अख्तर भी थे हालांकि उनको ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। यह हादसा करीब चार बजे हुआ है। हादसा शनिवार को मुंबई से 60 किलोमीटर दूर कोल्हापुर के पास करीब 3.30 बजे हुआ। जिस कार में वह सवार थीं एक ट्रक से जा टकराई। ये हादस टेकओवर करने के दौरान हुई थी जिसमें आगे जाते ट्रक से टकरा गई और आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया।
मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक शबाना खंडाला में वीकेंड मनाने जा रही थीं। शबाना आजमी परिवार के साथ मुंबई में ही जावेद अख्तर का 75वां जन्मदिन मनाया था। इसके लिए दो पार्टी रखी गई थी 16 जनवरी को रेट्रो थीम पर हुई थी। दूसरी पार्टी 17 जनवरी की रात को मुंबई के ताज लैंड्स होटल में हुई थी जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे। बता दें शबाना का मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में इलाज चल रहा है। देर शाम उनका हाल जानने कई हस्तियां पहुंची जिनमें अनिल अंबानी, टीना अंबानी, अनिल कपूर, सतीश कौशिक, सलमा आगा और तब्बू शामिल हैं। वहीं बेटे फरहान और बेटी जोया भी अस्पताल में मौजूद हैं।
शबाना को मुंबई में शिफ्ट करने के बाद उनके घरवालों के साथ साथ बॉलीवुड की कई हस्तियां उनके मिलने पहुंची, जिसमें अनिल कपूर, तब्बू, अनिल अंबानी का नाम शामिल है।
शबाना खंडाला में वीकेंड मनाने जा रही थीं। शबाना ने परिवार संग मुंबई में ही जावेद अख्तर का 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। बता दें कि शबाना की कार ट्रक से जा टकराई थी जिसमें शबाना को हाथ और चेहरे पर काफी चोटें आई थी।
शबाना आजमी की कार को पीछे से आ रही एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। इसमें शबाना और उनका ड्राइवर बुरी तरह चोटिल हो गए। दोनों को पहले पनवेल के एमजीएम हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंधेरी के कोकिलाबेन हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया।
पुलिस ने शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 279 और 337 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि चूंकि इस केस में आरोपी को बेल मिल जाती है। इसलिए कार ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। लेकिन नोटिस जारी कर दिया गया है।
69 वर्षीय शबाना आजमी का फिलहाल इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्टेबल है। ये दावा किया जा रहा है कि सड़क से गुजर रही एक अज्ञात महिला को भी एक्सिडेंट के दौरान गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
केडीएएच में मेडिकल चेकअप के बाद अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि फिलहाल शबाना आजमी की तबीयत में सुधार है और वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है। मालूम हो कि इससे पहले शबाना को MGM हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उनका एक्स रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्ट कराए गए थे।
अस्पताल के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि शबाना आजमी को इलाज के लिए नवी मुंबई के कमोठे स्थित महात्मा गांधी मिशन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ले जाया गया और बाद में उन्हें मेडिकेयर के लिए अंधेरी के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है।
ट्रक ड्राइवर का आरोप है कि शबाना का ड्राइवर गाड़ी को तेज रफ्तार में चला रहा था। उसने ट्रक को मारी थी। उसकी लापरवाही के कारण हादसा हुआ।
शबाना आजमी को आई गंभीर चोट के बाद जब उनको अंधेरी के कोकिलाबेन हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया तो उनसे मिलने के लिए जोया अख्तर, फरहान अख्तर, अनिल कपूर, अनिल अंबानी और टीना अंबानी सहित कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं।
मुंबई अंधेरी के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती शबाना आजमी की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक उनको हेड इंजरी और बैक बोन में चोट आई है। वहीं उनके पति जावेद अख्तर जो उनके साथ ही गाड़ी में थे उनको भी मामूली चोटें आईं हैं।
शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ गलत तरीके से कार ड्राइविंग के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। ये एफआईआर ट्रक ड्राइवर ने दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि शबाना जिस कार में थीं उसकी कार का ड्राइवर बहुत तेज गाड़ी चला रहा था, उसी ने एक चलती ट्रक में कार को टक्कर मार दी जिससे एक्ट्रेस को जबरदस्त चोट लग गई।
गौरतलब है कि शबाना आज़मी का जन्म 18 सितंबर 1950 को हुआ था। उन्होंने कई यादगार हिंदी फिल्में दी हैं। फिल्म अंकुर के साथ बॉलीवुड में उन्होंने कदम रखा था। शबाना अपने पूरे करियर में 130 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने जुनून, शतरंज के खिलाड़ी, कंधार, छू, पार, सती, धरती, गॉडमदर जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म, जॉन स्लेसिंगर की मैडम सौत्सका और रोनाल्ड जोफ की सिटी ऑफ जॉय में भी अभिनय किया है।
शबाना का मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में इलाज चल रहा है। देर शाम उनका हाल जानने कई हस्तियां पहुंची जिनमें अनिल अंबानी, टीना अंबानी, अनिल कपूर, सतीश कौशिक, सलमा आगा और तब्बू शामिल हैं। वहीं बेटे फरहान और बेटी जोया भी अस्पताल में मौजूद हैं।
हाल ही में शबाना आजमी परिवार के साथ मुंबई में ही जावेद अख्तर का 75वां जन्मदिन मनाया था। इसके लिए दो पार्टी रखी गई थी 16 जनवरी को रेट्रो थीम पर हुई थी। दूसरी पार्टी 17 जनवरी की रात को मुंबई के ताज लैंड्स होटल में हुई थी जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे। शबाना वीकेंड मनाने खंडाला जा रही थीं।
शबाना आजमी के कार का एक्सीडेंट इतना भयानक था कि इसके अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार एक ट्रक से टकरा गई थी।
सड़क हादसे में घायल Shabana Azmi के एक्सीडेंट की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वह काफी भयानक हैं। पूरा देश उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक, शबाना आजमी की कार को पीछे से आ रही एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। इसमें शबाना और उनका ड्राइवर बुरी तरह चोटिल हो गए। दोनों को पहले पनवेल के एमजीएम हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंधेरी के कोकिलाबेन हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शबाना आजमी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया है। वह इस खबर से काफी दुखी हुए।
बता दें हादसे के वक्त शबाना अपने पति जावेद अख्तर के साथ मुंबई से खंडाला जा रही थीं। इसी बीच दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ओवरटेक करने के दौरान उनकी टाटा सफारी गाड़ी एक ट्रक से जा टकराई। हादसे में शबाना के सिर, चेहरे और हाथ में चोट आईं, जिसके बाद पहले उन्हें नवी मुंबई के एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, लेकिन ब्रेन से ब्लीडिंग नहीं रुकने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। हादसे में जावेद अख्तर को हल्की चोट आई हैं।
शबाना आज़मी जी की दुर्घटना के बारे में पता चला। मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शबाना आजमी को लेकर किया ट्वीट- शबाना आज़मी जी की दुर्घटना के बारे में पता चला। मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।
शबना आजमी मुंबई पुणे हाइवे रोड एक्सीडेंट में घायल। OMG! उनके लिए दुआएं
1983 से 1985 तक तीन साल तक लगातार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त करने वाली एक्ट्रेस बनी। यह पुरस्कार उनको अर्थ, कंधार और पार में दमदार भूमिका के लिए प्रदान किया गया था। इसके साथ ही गॉडफादर (1999) से उन्होंने अपना एक और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अर्जित किया है।