बॉलीवुड सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस रत्ना पाठक हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। फिल्मों के अलावा वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। रत्ना ने अपने अब तक के करियर में कई फिल्मों के साथ-साथ टीवी शोज में भी काम किया है।
इन दिनों रत्ना पाठक अपनी अपकमिंग फिल्म धक-धक को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रत्ना पाठक के अलावा फातिमा सना शेख, दिया मिर्जा और संजना सांघी लीड रोल में हैं। फिल्म की पूरी टीम इन दिनों प्रमोशन में बिजी है।
अब हाल ही में रत्ना पाठक ने एक इंटरव्यू के दौरान उन एक्टर्स पर निशाना साधा है, जो अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आते हैं।
उन्हें शर्म आनी चाहिए
रत्ना पाठक ने हाल ही में इंडिया टुडे को एक इंटरव्यू दिया है। जहां उनसे सवाल किया गया कि प्रेम रतन धन पायो में 50 साल के सलमान खान के साथ 30 साल की सोनम कपूर और ओम शांति ओम में 42 साल के शाहरुख खान के साथ 21 साल की दीपिका पादुकोण ने रोमांस किया। इस पर आप क्या कहेंगी। इस सवाल का जवाब देते हुए रत्ना पाठक ने कहा कि “जब उन्हें शर्म नहीं आती तो मैं क्या कहूं? उन्हें अपनी बेटियों से कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करने में कोई शर्म नहीं है, इसलिए मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। मेरा मतलब है कि यह शर्मिंदगी है।”
सिनेमा में हो रहे परिवर्तन पर क्या बोलीं रत्ना
रत्ना ने आगे कहा कि “मुझे यकीन है, समाज और सिनेमा में परिवर्तन होगा। आज की महिलाआएं बुर्का या घूंघट में नहीं रह रही हैं। हम आज आर्थिक रूप से ज्यादा सक्षम हैं। हम कुछ कहानियों को आगे बढ़ाएंगे। महिलाएं अपना रास्ता बनाएंगी। इसमें वक्त लगेगा, लेकिन निश्चित रूप से अपना अलग रास्ता बनाएंगे। मैंने कई बार अपने सपनों में बाइक चलाई है। मैं बाइक चलाने वालों को देखती थी और सोचती थी कि किसी दिन मैं भी बाइक चलाऊंगी, लेकिन मुझे नहीं पता था कि 65 साल की उम्र में मुझे बाइक चलानी पड़ेगी।” बता दें कि रत्ना पाठक अपनी अपकमिंग फिल्म धक-धक में बाइक चलाती हुई नजर आएंगी।